उत्तराखंड (नैनीताल) टूरिस्ट प्लेस। कितना खर्चा होगा? नैनीताल बजट ट्रिप। Budget Trip Plan 2025


नमस्कार दोस्तो मेरा नाम है महेंद्र और मैं घूमने आया हूं उत्तराखंड के बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस में और वो है नैनीताल 


1. नैनीताल में आप कैसे घूम सकते हैं?

2. नैनीताल में आपका टूर प्लान किया होगा?

3. नैनीताल घूमने में आपका क्या खर्चा आयेगा?


वो मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताऊंगा तो पूरी पोस्ट जरूर पढ़े। पसंद आने पर पोस्ट लाइक जरुर करें और साथ ही हमे फॉलो करना ना भूले।


दिल्ली से नैनीताल 345 किलोमीटर की दूरी पर है। और लखनऊ से 385 किलोमीटर नैनीताल में कोई रेलवे स्टेशन नही है और यहां का रेलवे स्टेशन काठगोदाम का है नैनीताल की दूरी काठगोदाम से 35 किलोमीटर की दूरी पर है काठगोदाम के लिए दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ और कुछ शहरों से डायरेक्ट ट्रेन है काठगोदाम पहुंचने के बाद आप बस या टैक्सी से नैनीताल पहुंच सकते है बस से ₹60 का खर्चा आएगा और टैक्सी से ₹100 का खर्चा आएगा।


₹400 से ₹500 में एक कार हायर कर सकते हैं नैनीताल के बस स्टैंड से उतरते ही आपको पूरा नैनीताल दिख जायेगा।



नैना लेक 

मैं सबसे पहले नैना लेक गया जहां पर बोटिंग चार्जेस ₹210 में फूल राउंड और ₹160 में हाफ राउंड लगता है एक बोट में 5 से 6 लोग आराम से बैठ सकते हैं नैनीताल में सबसे प्रसिद्ध जगह है नैना देवी टैंपल यहां आकर दर्शन जरूर करे। पास में ही गुरुद्वारा भी है और साथ ही फुटबॉल स्टेडियम भी है। 


यहीं बगल में ही बोट हाउस मार्केट भी है यहां आप बोटिंग कर सकते है शॉपिंग कर सकते हैं और ट्रेडिशनल ड्रेसेज में फोटोज भी क्लिक भी करवा सकते है 


केव गार्डेन 

अभी जा रहा हूं केव गार्डेन घूमने जिसका इंट्री टिकेट है ₹60 अंदर जाते ही आपको थोड़ी ठंडक जरूर लगेगी। देखने से लगता है किसी गुफा में आ गए हैं और काफी अंधेरा भी है जगह जगह पर बल्ब लगे हुए है तो रास्ते थोड़े दिखाई पड़ रहे है ऐसे ही 6 केव है और मैं आया हु टाइगर केव में पतले पतले रास्ते है अगर आप मोटे है तो आप फस सकते हैं। टाइगर केव के अलावा पैंथर केव भी पतले संकरे रास्ते है।



स्नो व्यू प्वाइंट 

इसके बाद मैं स्नो व्यू प्वाइंट  देखने गया। यहां पर आप रोपवे इंजॉय कर सकते हैं गेम्स खेल सकते हैं व्यू आपको देखने को नही मिलेगा क्योंकि मैं आया हु मानसून में जो स्नो वगैरा दिखनी चाहिए वो नही दिखेगी रोपवे चार्जेस ₹300 पर पर्सन का लगेगा। यहां पर अलग अलग एक्टिविटीज के लिए अलग अलग चार्जेस है।


होटल 

होटल आप जू रोड के आस पास में ले सकते हैं अलग अलग होटल के 

अलग अलग चार्जेस है यहां आप शॉपिंग भी कर सकते हैं।


रानीखेत 

इसके बाद मैं गया रानीखेत जो आपको नैनीताल से 56 किलोमीटर की दूरी पर पड़ेगा और रोड की कंडीसन भी अच्छी है गरमपनी नाम की जगह से रानीखेत और अल्मोड़ा की रोड कटती है ब्रिज से होते हुए जाना होता है घूमने के मैने एक स्कूटी हायर कर रहा है और इसका रेंट मुझे ₹600 का पड़ा। बाइक और स्कूटी से यही सब फायदा मिलता है आप रानीखेत बस से भी जा सकते हैं ₹200 में आपको टिकेट मिल जायेगा।


रानीखेत के झूला देवी टैंपल में आप जरूर जाएं यहां पर आपको ढेर सारी छोटी बड़ी घंटियां देखने को मिलेगी यहां पर अपने मन्नत को पूरा करने के लिए घंटियां बांधते हैं 


रानीखेत का म्यूजियम यहां कैमरे के लिए मना करते हैं म्यूजियम एवरेज रहा और इंट्री फीस बहुत ज्यादा था ₹50 


चौबतिया व्यू प्वाइंट 

इसके बाद चौबतिया व्यू प्वाइंट के लिए गया रानीखेत में प्लेसेस कम है लेकिन नैचुरल ब्यूटी के लिए अच्छे हैं शाम को आकर यहां के फूड जरूर टेस्ट करे और उत्तराखंड की बाल मिठाई जरूर खाएं साथ ही सस्ते खाने के लिए वहीं के मार्केट में जाएं और इवनिंग में मॉल रोड पर वॉक करे आप चाहें तो सिनेमा हॉल में मूवी भी देख सकते है।



नैना पीक ट्रैक 

अब मैं जा रहा हूं नैना पीक ट्रैकिंग के लिए पहले स्कूटी से वहां पहुंच जाता हूं उसके बाद 3 किलोमीटर का सफर है। नैना पीक नैना लेख से 2 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है मैने ट्रैक के लिए सुबह का समय चुना है करीब 8 बजे के आस पास यहां पर जा गया हु यहां के रास्ते भी ठीक ठाक है।


नैना पीक पर वायरलेस रिपीटर स्टेशन है और इस पूरी ट्रैक में आपके फोन में नाटवर्क मिलता रहेगा मानसून की वजह से हिमालयन रेंज नही दिख रही है अगर आप 11 बजे के बाद आते हैं तो आप हिमालय के नजारे भी देख सकते हैं।


लेक व्यू प्वाइंट 

नैना पीक के बाद लेक व्यू प्वाइंट भी जा सकते हैं यहां से आपको पूरा नैनीताल दिखेगा। इसके बाद हिमालयन व्यू प्वाइंट भी देख सकते हैं इसके बाद लवर्स व्यू प्वाइंट भी देख सकते हैं इन सभी कुछ भी कॉमन नही है सब में कुछ अलग है।



राज भवन 

इसके बाद मैं नैनीताल के राज भवन गया। राज भवन काफी बड़ा है और जगह जगह पर गाइडेड पर्सन भी मिल जायेंगे और यहां की इंट्री फीस ₹50 है ये सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ओपेन रहता है


नैनीताल में जू भी है जिसकी इंट्री टिकेट ₹100 है ये हर गुरुवार को बंद रहता है यहां पर काफी टूरिस्ट आते हैं आप भी जरूर जाएं।


नैनीताल में घूमने का क्या खर्चा होगा वो मैं आपको बता देता हु 

नैनीताल घूमने के लिए एक दिन काफी है 

होटल खर्चा ₹2000

खाने पीने का खर्चा ₹1000

और ट्रेवलिंग में ₹2000

टोटल देखा जाए तो ₹5000 में पूरा नैनीताल घूम सकते हैं।


तो दोस्तो ये जानकारी आपको कैसी लगी मुझे कॉमेंट में बताए और फॉलो करना ना भूलें मिलते हैं नई पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments