चेरापूंजी टूरिस्ट प्लेस, कब जाएं क्यों जाए, क्या बजट आयेगा ये सारी जानकारी? 2025 Cherapunji Turist Place Budget Trip Plan.


 नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है महेंद्र और मै आया हूं चेरापूंजी इस पोस्ट के माध्यम से मै ये बताऊंगा कि आप यहां कैसे आ सकते है क्या टूर प्लान होगा कहां कहां घूम सकते ये सारी जानकारी इस पोस्ट में मिलेगी? इसके आपको यूजफुल टिप्स भी दूंगा तो शुरू करते है।


चेरापूंजी कैसे पहुंचे?


सबसे पहले आप फ्लाइट, ट्रेन से गुवाहाटी पहुंचे उसके बाद बस से 3 या 4 घंटे में शिलांग पहुंच जाएंगे। शिलांग से चेरापूंजी 55 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए आप बस या टैक्सी का स्तेमाल कर सकते है जो आपको 3 से 4 घंटे में पहुंचा देता है।


शिलांग से चेरापूंजी की सड़के अच्छी है जब आप शिलांग से चेरापूंजी के लिए रवाना हो जाएंगे तो बीच में ही y रास्ता मिलेगा जिसमें एक मोलिनॉन्ंग होगा और दूसरा चेरापूंजी की होगा और राइट साइड की रोड चेरापूंजी की होगी। चेरापूंजी का रास्ता बहुत ही खूबसूरत है मै इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं सुबह 6 बजे से शिलांग से निकला हूं। 


रास्ते में एक ब्रिज पड़ता है जिसे मैग्डॉक ब्रिज कहते है और काफी प्रसिद्ध ब्रिज है। ब्रिज से थोड़ा ही आगे बढ़ेंगे तो आपको एक जगह मिलेगी जिसका नाम दूवान सिंग सीएम व्यू पॉइंट है काफी अच्छा नजारा है जीने बने हुए हैं उसी के अंदर मै गया था जहां मुझे वॉटरफॉल दिखा सीढ़ियों के अगल बगल में काफी अच्छे फूल लगे हुए है। नीचे उतर कर देखा तो सच कहता हूं मुझे सुकून मिला मजा आ गया। वैसे यहां पर बहुत कम ही लोग आते है मै तो कहता हूं आपको वहां घूमना चाहिए जहां कोई नहीं गया है तब देखना उसका एहसाह ही अलग होगा।




शिलांग से चेरापूंजी के रास्ते बाकी पहाड़ी वाले रास्ते से ज्यादा सेफ है मै इस लिए कह रहा हु क्योंकि रास्ते काफी चौड़े चौड़े हैं और घुमाव दार रास्ते भी नहीं है।


आप मेघालय में है और आपको बादल न दिखे ऐसा हो नहीं सकता तभी इसे कहते है मेघों वाला देश। चेरापूंजी से लगभग 4 किलोमीटर पहले डेंथलन का रास्ता कटता है और 6 किलोमीटर अंदर आपको ये फॉल मिलेगा अंदर जाने की रोड अच्छी नहीं है। सुनसान रास्ता है कोई नहीं मिला रस्ते में मुझे लेकिन आप अकेले है तो यहां काफी मजा आएगा। फॉल आपको ऊपर से ही देखना होगा क्योंकि नीचे जाने का रास्ता नहीं है। अगर आपने बाहुबली 1 देखी है तो उसमें एक वॉटरफॉल होता जिसमें प्रभास ऊपर चढ़ता है और ऊपर से जो नजारा दिखता है वैसा ही नजारा बरसात के समय दिखाई देता है।


डेंथलेन फोल से 2 किलोमीटर दूर पड़ता है वेगसंगडोंग फॉल्स जिसकी ट्रैक भी करनी पड़ेगी ट्रैक थोड़ा खतरनाक है सीढ़ियों से होकर जाना होता है अगर आप चुके तो सीधे नीचे मुलाकात होगी ट्रैक ज्यादा लंबा तो नहीं है। लेकिन जब आप नीचे पहुंचते हैं तो सचमे कमाल का नजारा देखने को मिलता है। आप भी कहेंगे भाई आप गजब का प्लेसेज एक्सप्लोर करते हो। यहां पर जब मैं पहुंचा तो मुझे गिने चुने 2 4 लोग ही देखने को मिले वो भी फॉरनर्स इंडियन ऐसे जगह के बारे में सोच भी नहीं सकते।




इसके बाद मै नोकालेकई फॉल्स गया जो मेन चेरापूंजी से लगभग 4 किलोमीटर दूर पड़ता हैं रोड आपको ठीक ठाक ही मिलेंगे ज्यादा अच्छे भी नहीं है लेकिन व्यूज की बात करे तो पूरे रास्ते भर बहुत खूबसूरत नजारा देखने को मिलता रहेगा। इसके साथ ही होटल वगैरह खाने पीने से रिलेटेड कोई दिक्कत देखने को नहीं मिलेगी नोकालेकई चेराजपूंजी की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है यहां नहीं आए तो आप चेरापूंजी आधी खूबसूरती देखना मिस कर देंगे।


नोकालेकई के आस पास कुछ शॉप्स भी देखने को मिलेंगे अगर आपको जरूरत पड़ती है तो खरीद सकते है 


अगर आप चेरापूंजी घूमने के लिए पैकेज लेते है तो आपको इको पार्क घुमाने ले जाते है जिसकी इंट्री फीस ₹10 रूपये है पार्किंग की भी सुविधा है फॉरनर्स भी यहां घूमने आते है लेकिन मैं कहूंगा कि आप खुदसे घूमे किसी पैकेज के चक्कर में पड़े।




मौसमय केव,सेवन सिस्टर्स फॉल्स


बगल में ही बढ़ता है साथ ही सेवन सिस्टर्स फॉल्स भी पड़ता है जोकि 2 से 3 किलोमीटर के भीतर ही पड़ता है 20 रुपए का इंट्री फीस लगेगा 2 3 घंटे में तीनों जगहों को कवर कर सकते है जब मैं यहां पर पहुंचा तो मुझे एक भी फॉल्स देखने को नहीं मिला क्योंकि बादल छाए हुए थे अगर आप यहां आ रहे है तो सबसे अच्छा टाइम है मानसून का तब आप सेवन सिस्टर्स फॉल्स देख पाएंगे।


अब बात करते है चेरापूंजी की अगर यहां आप आ रहे हैं तो कम से कम 2 दिन का समय निकाले अच्छे से सारी जगहों को कवर करे।

होटल की बात करें तो आपको हर जगह होटल स्टे मिल जाएगा जोकि ₹1000 से लेकिन ₹2000 में मिलेगा। खाने की बात करे तो इतना महंगा नहीं है ₹400 से ₹500 ही खर्च आएगा पर दे के हिसाब से, कन्वेंस में भी आपका ज्यादा खर्चा नहीं आएगा ₹2000 में काफी जगह घूम पाएंगे। 


अगर मोटा मोटा बात करे 2 दिन का खर्चा कितना आएगा तो वो आपका ₹5000 आयेगा। तो दोस्तो ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो हमे फॉलो कर सकते है न्यू अपडेट के लिए मिलते है अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद। 

Post a Comment

0 Comments