अमृतसर टूरिस्ट प्लेस। अमृतसर में कहां कहां घूमे क्या बजट आएगा पूरी जानकारी? 2026 बजट टूर प्लान।



 नमस्कार दोस्तों मेरा नाम महेंद्र है और मैं आया हूं अमृतसर घूमने यहां आप कैसे आ सकते हैं क्या बजट टूर प्लान होगा और यहां आने का बेस्ट टाइम क्या होगा वो भी मै बताऊंगा।


अमृतसर में रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और कई सारी सिटीज से डायरेक्ट बस सर्विस है इसलिए यहां पहुंचने में आपको कोई दिक्कत नहीं होने वाली। दिल्ली से अमृतसर 465 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है।


गोल्डन टेंपल 

सबसे पहले मै अमृतसर में गोल्डन टेंपल गया स्टेशन से आप ₹50 रुपए देकर ऑटो से गोल्डन टेंपल पहुंच सकते हैं। गोल्डन टेंपल के नजदीक ही बहुत सारे शॉप भी आपको लगे मिलेंगे और यहां की वॉकिंग के एरिया भी अच्छे है डामर या कंक्रीट से नहीं बना है सिटिंग वगैरा का अरेंजमेंट है अगर आ थक जाते हैं तो बैठ सकते हैं। गोल्डन टेंपल का असल नाम श्री हरमंदिर शाहिद है और दरबार शहीद के नाम से भी जाना जाता है।


अगर आप यहां आते हैं तो नाईट में आए क्योंकि नाईट में लाइटिंग काफी खूबसूरत दिखाई देता है रात के लगभग 9 बज रहे थे उस समय भी काफी भीड़ थी। अगर आ किसी भी गुरुद्वारे में जाते हैं तो सिर में रुमाल जरूर बांधे, अंदर जाते ही आपको गोल्डन टेंपल के दर्शन होने शुरू हो जाएंगे गोल्डन टेंपल सरोवर के बीचों बीच है जिसे अमृत सरोवर कहते हैं।


गोल्डन टेंपल 1570 में स्टार्ट हुआ था और 1604 बनकर तैयार हुआ था हर साल लाखों लोग देश विदेश से माथा टेकने यहां आते हैं टेंपल का डोर क्लोज होते ही भक्तों द्वारा साफ सफाई शुरू हो जाती है यहां पर बहुत सारे लोग रात को सोते भी है गोल्डन टेंपल में 24 घंटे लंगर चलता रहता है अगर यहां आए हैं तो लंगर जरूर चखे।



गोविंदगढ़ फोर्ट 

अगले दिन मै गोविद गढ़ फोर्ट गया और यहां का इंट्री फीस ₹35 रुपए है गोविंदगढ़ फोर्ट में आप बंजाब के कल्चरल डांस और शोज देख सकते हैं फोर्ट काफी बड़ा है और यहां आकर काफी इंजॉय करेंगे। 


पार्टिशन म्यूजियम

इसके बाद मै पार्टिशन म्यूजियम गया जोकि गोल्डन टेंपल के पास में ही है और यहां का इंट्री फीस ₹10 रुपए है यहां की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक और यहाँ सोमवार को बंद रहता है पार्टिशन म्यूजियम बहुत ज्यादा बड़ा नहीं है पर आपको जाना चाहिए देखना चाहिए पार्टिशन से रिलेटेड हिस्ट्री वीडियो वगैरा देखेंगे तो आपको लगेगा कि यार मुझे तो ये सब पता ही नहीं था।


गोल्डन टेंपल के पास में ही रेलवे का टिकट काउंटर है अमृतसर में गोल्डन टेंपल के लिए फ्री बस सर्विस भी है गोल्डन टेंपल के पास में ही जलियांवाला बाग भी है।



दुर्गियाना टेंपल 

इसके बाद मै दुर्गियाना टेंपल देखने गया ये काफी बड़ा है यहां काफी सारे टूरिस्ट घूमने जरूर आते हैं ये टेंपल भी आपको गोल्डन टेंपल की तरह ही दिखेगा क्योंकि ये भी सरोवर के बीच में बना हुआ है। यहां पर सुबह 11 से 3 और शाम 7 से 10 बजे तक लंगर चलता है।




अमृतसर की इन प्लेसेस को विजिट करने के बाद मै वाघा बॉर्डर के लिए निकल जोकि भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर होता है वाघा बॉर्डर अमृतसर से 32 किलोमीटर की दूरी पर है और गोल्डन टेंपल से ₹100 रुपए में आने और जाने की शेयरिंग ऑटो मिल जाएगी अगर प्राइवेट ऑटो से बुक करते है ₹1200 से ₹1500 लग सकता है। वाघा बॉर्डर में आए हैं तो फ्लैग वगैरह बनवा ले ₹10 रुपए में बन जाता है। यहां पार्किंग के लिए काफी अच्छा स्पेस है शर्मनी के लिए गेट 3 बजे अपने हो जाते हैं विंटर में 4 बजे शर्मनी स्टार्ट होती है और समर में 5 बजे से और ये शर्मनी एक घंटे तक चलती है।


अमृतसर में होटल लोकेशन के लिए क्वींस रोड सबसे बेस्ट ऑप्शन है यहां आपको ₹700 से ₹1000 रुपए में रूम मिल जाएगा अमृतसर घूमने के लिए कम से कम दो दिन चाहिए।


पहले दिन दुर्गियाना टेंपल, पार्टिशन म्यूजियम, जलियांवाला बाग और गोविंद गार्डफोर्ट 


दूसरे दिन आप गोल्डन टेंपल, वाघा बॉर्डर घूम सकते हैं 


यहां पर दो दिन का 1 व्यक्ति का खर्च 

होटल खर्चा ₹1500/-

खाने पीने का खर्च ₹800/-

ट्रांसपोर्टेशन का खर्च ₹500/-


लगभग आपका ₹2800 रुपए का खर्च आए अगर बजट होटल लेते है तो इससे भी कम खर्च में अमृतसर घूम सकते हैं तो दोस्तो ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो हमें फॉलो करना न भूले मिलते हैं अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments