Gokul Mathura Trip Budget 2026: ₹2000 में यात्रा कैसे करें (Full Guide)


गोकुल का शांत और धार्मिक वातावरण का दृश्य

 बचपन तो हर कोई देखना चाहता है लेकिन उसे कोई देख नहीं पाता लेकिन आप श्रीकृष्ण के बचपन के पलो का आप देख सकते है तो दोस्तो मैं आपको उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर मथुरा के पास स्थित गोकुल एक ऐसा धार्मिक स्थल है, जहां भगवान श्रीकृष्ण के बचपन की मधुर यादें बसती हैं। यमुना नदी के किनारे बसा यह स्थान अपनी शांति, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विरासत के लिए Popular है। यहां आने वाले श्रद्धालु न केवल दर्शन करते हैं बल्कि सुकून और भक्ति का अनोखा अनुभव भी पाते हैं। इस लेख में, महेन्द्र यानि कि मैं आपको गोकुल की खासियत, घूमने की पॉपुलर जगहें और ट्रैवल से जुड़ी जरूरी जानकारी सामान्य शब्दों में बताऊंगा जिससे आपकी यात्रा और भी यादगार बन सके।


मथुरा और गोकुल तक आप कई तरीकों से आसानी से पहुंच सकते हैं जैसे ट्रेन, बस, सड़क मार्ग और हवाई यात्रा।


मथुरा का मथुरा बस स्टैंड यूपी और आसपास के राज्यों से अच्छी तरह कनेक्टेड है। बस स्टैंड से गोकुल जाने के लिए लोकल बस या ऑटो मिल जाते है आपको किसी प्रकार से कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। मथुरा के लिए डायरेक्ट बसें कई राज्यों से चलती हैं, क्योंकि यह एक बड़ा धार्मिक और टूरिस्ट हब है। 


उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा बसे चलती है जैसे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज आदि। राज्यों की बात करे तो दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान , उत्तराखण्ड जैसे राज्यों से भी डायरेक्ट बसे चलती है। 

गोकुल में यमुना नदी के किनारे घाट का दृश्य


मैं मथुरा के लिए प्रयाराज से ट्रेन पकड़ा जिसमें थोड़ी भीड़ ज्यादा थी शायद यह लोग भी मथुरा में श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए जा रहे थे उनसे मेरी बात चीत हुई और इस 8 घंटे के सफर में कब बीत गया मुझे पता भी नहीं चला। हंसते गुनगुनाते मथुरा पहुंच गया। मैने रात के 11 बजे ट्रेन पकड़ी और सुबह 7 बजे मथुरा पहुंच गया। लेकिन मैं आपको वो सारे रास्ते, समय और खर्च के बारे में बता देता हूं और साथ में किस साधन से क्या खर्चा आएगा वो भी।

आगरा टूरिस्ट प्लेस। आगरा में कहां कहां घूमे, और खर्चा कितना आयेगा। ताजमहल कैसे जाए,आगरा बजट ट्रिप।

🚌 मथुरा/गोकुल बस किराया (2026) – शहर अनुसार

प्रस्थान शहर गंतव्य नॉन-AC बस किराया AC बस किराया अनुमानित समय
दिल्ली मथुरा ₹150 – ₹250 ₹250 – ₹500 3 – 5 घंटे
लखनऊ मथुरा ₹400 – ₹800 ₹800 – ₹1200 6 – 8 घंटे
कानपुर मथुरा ₹350 – ₹700 ₹700 – ₹1100 5 – 7 घंटे
जयपुर मथुरा ₹300 – ₹700 ₹700 – ₹1200 4 – 6 घंटे
गुरुग्राम मथुरा ₹200 – ₹400 ₹400 – ₹800 3 – 5 घंटे
देहरादून मथुरा ₹500 – ₹900 ₹900 – ₹1400 8 – 10 घंटे

🚗 मथुरा से गोकुल लोकल खर्च

यात्रा मार्ग साधन किराया
मथुरा → गोकुल ऑटो/ई-रिक्शा ₹20 – ₹50
मथुरा → गोकुल पूरा ऑटो ₹100 – ₹200


अगर आप ट्रेन से आते हैं तो मथुरा का मुख्य स्टेशन मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन है, जो भारत के लगभग हर बड़े शहर (दिल्ली, लखनऊ, आगरा, मुंबई) से जुड़ा हुआ है। स्टेशन से गोकुल करीब 10–15 किमी दूर है, जहां आप ऑटो/टैक्सी से पहुंच सकते हैं। 

🚆 ट्रेन से मथुरा आने का किराया और समय (2026)

प्रस्थान शहर गंतव्य स्लीपर (₹) AC (₹) समय
दिल्ली मथुरा ₹100 – ₹300 ₹400 – ₹1000 2 – 3 घंटे
लखनऊ मथुरा ₹300 – ₹600 ₹800 – ₹1500 6 – 8 घंटे
कानपुर मथुरा ₹250 – ₹500 ₹700 – ₹1400 5 – 7 घंटे
जयपुर मथुरा ₹250 – ₹600 ₹700 – ₹1300 4 – 6 घंटे
मुंबई मथुरा ₹600 – ₹1000 ₹1500 – ₹3000 16 – 20 घंटे
कोलकाता मथुरा ₹700 – ₹1200 ₹1800 – ₹3500 18 – 24 घंटे

🚗 मथुरा से गोकुल कैसे जाएं

मथुरा स्टेशन से गोकुल लगभग 10-15 किमी दूर है। यहां से ऑटो, ई-रिक्शा या टैक्सी आसानी से मिल जाती है।

  • ऑटो/ई-रिक्शा: ₹20 – ₹50
  • पूरा ऑटो: ₹100 – ₹200
अगर आप खुद ड्राइव करके जाना चाहते हैं, तो दिल्ली, आगरा, लखनऊ जैसे शहरों से मथुरा तक हाईवे (जैसे यमुना एक्सप्रेसवे) से आसानी से पहुंच सकते हैं। बीच बीच में टोल टैक्स देना पड़ सकता है अगर कार से आते हैं तो लेकिन एक फायदा है धूप, बरसात और आंधी तूफान से बच सकते हैं।

🚗 कार/बाइक से मथुरा आने का खर्चा और समय (2026)

प्रस्थान शहर दूरी (किमी) फ्यूल खर्च (₹) टोल टैक्स (₹) कुल खर्च (₹) समय
दिल्ली 160 किमी ₹800 – ₹1200 ₹150 – ₹300 ₹1000 – ₹1500 3 – 4 घंटे
लखनऊ 400 किमी ₹2000 – ₹3000 ₹400 – ₹700 ₹2500 – ₹3500 6 – 8 घंटे
कानपुर 350 किमी ₹1800 – ₹2500 ₹300 – ₹600 ₹2200 – ₹3000 5 – 7 घंटे
जयपुर 230 किमी ₹1200 – ₹1800 ₹200 – ₹400 ₹1500 – ₹2200 4 – 5 घंटे
आगरा 60 किमी ₹300 – ₹600 ₹0 – ₹100 ₹400 – ₹700 1 – 2 घंटे

🚗 मथुरा से गोकुल दूरी

मथुरा से गोकुल लगभग 10–15 किमी दूर है, जिसे आप 20–30 मिनट में आसानी से तय कर सकते हैं।


मथुरा में खुद का एयरपोर्ट नहीं है, इसलिए आपको नजदीकी एयरपोर्ट पर उतरना होगा। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (सबसे नजदीक एयरपोर्ट है जो लगभग 160 किमी की डिस्टेंस पर पड़ता है वहीं आगरा एयरपोर्ट से कभी-कभी सीमित फ्लाइट ही मिल पाती है इनमें से किसी भी एयरपोर्ट में आने के बाद बस/ट्रेन/टैक्सी से मथुरा और आगे गोकुल पहुंच सकते हैं।

थाईलैंड टूर प्लान। थाईलैंड कैसे जाए क्या खर्चा होगा? थाईलैंड बजट टूर प्लान

✈️ फ्लाइट से मथुरा आने का खर्चा और समय (2026)

प्रस्थान शहर एयरपोर्ट (लैंडिंग) फ्लाइट किराया (₹) एयरपोर्ट से मथुरा खर्च (₹) कुल समय
मुंबई दिल्ली ₹3000 – ₹7000 ₹500 – ₹1500 4 – 6 घंटे
कोलकाता दिल्ली ₹4000 – ₹8000 ₹500 – ₹1500 5 – 7 घंटे
बैंगलोर दिल्ली ₹4000 – ₹9000 ₹500 – ₹1500 5 – 8 घंटे
हैदराबाद दिल्ली ₹3500 – ₹8000 ₹500 – ₹1500 5 – 7 घंटे

🚗 एयरपोर्ट से मथुरा कैसे जाएं

  • ट्रेन: ₹100 – ₹500
  • बस: ₹200 – ₹600
  • टैक्सी: ₹1500 – ₹3000

मथुरा से गोकुल (10–15 किमी) जाने में 20–30 मिनट लगते हैं।


होटल या धर्मशाला स्टे 


आपके पास दो ऑप्शंस होते हैं स्टे करने के लिए पहला है होटल और दूसरा है धर्मशाला अगर आप होटल लेते हैं तो सबसे अच्छा रहेगा आपके लिए मथुरा क्योंकि कृष्ण जन्मभूमि और विश्रामघात आस पास में ही पड़ते हैं यहां से आपके लिए साधन, घूमने के मथुरा "सुंदर क्षेत्र" और शॉपिंग करने के लिए बाजार तीनों सुविधा मिल जाती है।

गोकुल की पारंपरिक गलियां और स्थानीय जीवन शैली


दूसरा विकल्प है मथुरा जंक्शन के पास रहना क्योंकि अगर आपको गोकुल या वृंदावन जाना है तो ऑटो रिक्शा, टैक्सी और बस आसानी से मिल जाते हैं लेकिन आपको सिर्फ मथुरा गोकुल घूमना है तो ऊपर वाला ऑप्शंस सही है।


मथुरा पहली बार जा रहे हैं तो जन्मभूमि/घाट के पास मतलब मथुरा में स्टे करें, अगर बजट तोड़ा कम है तो रेलवे स्टेशन के पास, अगर शांति वाली जगह ढूंढ रहे हैं तो गोकुल में ही स्टे कर लें इससे शांति और कही नहीं मिलेगी। आपको तीनों एरिया में ₹500 से ₹1500 रुपए के बीच अच्छे होटल मिल जाएंगे।


अगर आप स्टूडेंट हो स्टे में ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं आपको ज्यादा सुविधा नहीं चाहिए तो आपके लिए Best रहेगा धर्मशाला क्योंकि यहां आपको ₹300 रुपए से कम की कीमत में भी रहने के लिए रूम मिल जाता है यहां पर आपको पानी, खाना और रहने के लिए साफ कमरे मिल जाते हैं पहली बार जा रहे हो तो मथुरा में धर्मशाला (सबसे बेस्ट), कम बजट के साथ सुविधा भी देख रहे हैं तो स्टेशन/मंदिर के पास लेकिन अगर शांति और भक्ति माहौल चाहिए तो गोकुल है। ज्यादातर लोग मथुरा में धर्मशाला लेकर गोकुल घूमने जाते हैं, क्योंकि दूरी सिर्फ 10–15 किमी है और यात्रा बहुत आसान हो जाती है। मैने भी मथुरा में धर्मशाला में रूम लिया था जो मुझे ₹300 रुपए में पड़ा। 


फिर मै होटल से रेडी होकर भोजन नॉर्मल सा छोला कुलचा था जोकि मुझे ₹30 रुपए का पड़ा और ₹350 रुपए ऑटो वाले को देखकर निकल पड़ा गोकुल के लिए जोकि 30 से 35 मिनट का रास्ता था गोकुल जाते समय रस्ते में यमुना बैराज पड़ता है अगर चाहें तो यहां कुछ समय बिताकर आगे के लिए निकले।


जहां से आप गोकुल नगरी में प्रवेश करते हैं वहीं पर श्रीकृष्ण मुरली बजाई थी और वही पर लठमार होली खेली गई थी। गोकुल की गालियां काफी पुरानी थी और गलियों में कोई न कोई मंदिर दिख ही जाता था और कहीं कही पर श्रीकृष्ण के बचपन से लेकर जवानी के पेंटिंग घरों के दीवारों बने नजर आएंगे जो काफी सुंदर लगे मुझे आपको भी काफी पसंद आयेगा बहुत पतली पतली गलियां है।


मैने यहां पर सुना था कि लोग प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करते हैं और बिकता भी नहीं है। मैने वो जगह भी देखी जहां श्री कृष्ण पैदा हुए जेल में, यहां पर जिन जिन लोगों ने दान दिए थे उन सबके नाम दीवारों पर लिखे हुए थे साथ ही कुछ गालियां भी इसी तरह की थी।

इसके बाद मै नंदकिला भवन भी गया जिसे यशोदा भवन भी कहते हैं इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आपको वैसे मूर्ति के पास जाना होगा जैसे के छोटे बच्चे चलते हैं तभी आप दर्शन कर सकते हैं यहां की मान्यता है।

पतित पावनी कुंड का पवित्र जल और श्रद्धालु


वहां पर दूध से बने रबड़ी भी मैने खाया जो मुझे काफी स्वादिष्ट लगा जोकि मुझे ₹30 रुपए का पड़ा आप यहां आए तो जरूर टेस्ट करे। फिर मै पतित पावनी कुंड गया इसे उत्तराकुंड के नाम से भी जाना जाता है जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ और वे लगभग 6 दिन के हुए, तब उनकी पालनकर्ता माता माता यशोदा ने उनके शुद्धिकरण और रक्षा के लिए विशेष पूजा और स्नान संस्कार करवाया। मान्यता है कि इसी समय उन्हें पवित्र जल में स्नान कराया गया, जो आगे चलकर पतित पावनी कुंड से जुड़ गया। 


कहते हैं कि इस स्नान के बाद कुंड का जल अत्यंत पवित्र माना जाने लगा, और विश्वास है कि इसमें स्नान करने से व्यक्ति के पाप दूर हो जाते हैं। इसी वजह से इस स्थान का नाम “पतित पावनी” पड़ा, यानी जो पतित (पापी) को भी पवित्र कर दे। 

यह कथा भक्ति और आस्था से जुड़ी है, और आज भी श्रद्धालु गोकुल जाकर इस कुंड में स्नान कर आध्यात्मिक शांति और आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं और जो कामना करते हैं वो लाल चुन्नी या धागे से कदम के पेड़ पर बांध देते हैं 

बलदेव जी मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार और भक्त


बलदेव जी मंदिर, जिसे दाऊजी मंदिर भी कहा जाता है, बलदेव में स्थित एक अत्यंत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर भगवान बलराम (श्रीकृष्ण के बड़े भाई) को समर्पित है, जिन्हें दाऊजी के नाम से भी जाना जाता है।


मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना प्राचीन काल में हुई थी और यहां विराजित भगवान बलराम की मूर्ति स्वयंभू (स्वतः प्रकट) मानी जाती है। यह मंदिर ब्रज क्षेत्र की प्रमुख आस्था का केद्र है और सदियों से भक्तों की श्रद्धा का प्रतीक बना हुआ है। भक्तों का ये भी विश्वास है कि दाऊजी मंदिर में दर्शन करने से शक्तिसाहस और संरक्षण प्राप्त होता है। भगवान बलराम को शक्ति और बल के देवता माना जाता है इसलिए यहां आने वाले श्रद्धालु जीवन में मजबूती और सफलता की कामना करते हैं एक विशेष मान्यता यह भी है कि यहां की पूजा से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति आती है।


अगर आप मथुरा–गोकुल यात्रा पर हैं, तो बलदेव जी मंदिर जरूर जाएं। यहां आपको भक्ति, शक्ति और ब्रज संस्कृति का अनोखा अनुभव मिलेगा, जो आपकी यात्रा को और भी खास बना देगा।

रमण रेती आश्रम की पवित्र रेत और शांत वातावरण


रमन रेती आश्रम

गोकुल से 4 किलोमीटर की डिस्टेंस पर रमन रेती आश्रम है रस्ते में इतने सारे गाएं चल रही थी पूरा रोड जाम हो गया था लेकिन मजाल है कोई हॉर्न बजा दे किसी नेभी हॉर्न नहीं बजाया धीरे धीरे गाय चल रही थी उसी के पीछे पीछे हमारा ऑटो चल रहा था। रमन रेती आश्रम काफी बड़ा है यहां पर मंदिर, प्रवचन स्थल, भंडारे के खाने के स्थल और बड़ी सी रसोई है यहां पर रहने के लिए अच्छे कमरे भी है जोकि ₹300 से ₹600 रूपये में मिल जाता है। यहां पर मैने देखा छोटी छोटी कुटिया बनी हुई थी जिनमें संत महंत रहते हैं बहुत ही सुंदर कुटिया है लोकेशन भी अच्छा था ac कि जरूरत ही नहीं पड़ती होगी क्योंकि ढेर सारे पेड़ो के नीचे कुटिया बनी हुई है।यहां सैकड़ों गायों की सेवा की जाती है, जिसे बहुत पवित्र कार्य माना जाता है और आश्रम में रोजाना भजन-कीर्तन और आरती होती है।

मथुरा यात्रा के दौरान लिया गया खूबसूरत दृश्य


अब मैं आपको बताता हूं कि यहां घूमने में आपका क्या खर्चा आएगा। आपका जो भी खर्चा आएगा वो ऑटो में ही आएगा अगर आप किसी ऑटो वाले को हायर कर लेते है तो वो आपसे ज्यादा रुपए की डिमांड करेगा लेकिन मैं आपको कहूंगा उनके बताएं हुए चार्जेस पर कभी ऑटो मत बुक करे हमेशा बार्गेनिंग करे ज्यादा से ज्यादा ₹500 रुपए ऑटो में लगेंगे और होटल और धर्मशाला के बारे में मैने पहले ही बता दिया है उसमें आपके होटल के ₹1000 रुपए और 1 दिन काफी गोकुल मथुरा घूमने के लिए तो खाने पीने में ₹700 रुपए से ज्यादा नहीं लगेगा। टोटल आपका ₹2000 से ₹2500 रूपये में ट्रिप कंप्लीट हो जाएगी। तो दोस्तो ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो हमें फॉलो करना न भूले मिलते हैं अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments