नमस्कार दोस्तों मेरा नाम महेन्द्र है और मैं आपको कलिम्पोंग खूबसूरत और लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के बारे में बताने वाला हूं यहां पर आप कहां ठहराएंगे कहां कहां घूम सकते हैं और क्या बजट आयेगा ये सारी जानकारी मै दूंगा।
कलिम्पोंग में कहां कहां घूमे? - Where did you visit in Kalimpong?
कलिम्पोंग वेस्ट बंगाल की टूरिस्ट प्लेस है यहां पर ज्यादातर दार्जलिंग और गंगातोंग घूमने वाले टूरिस्ट आते हैं क्योंकि ये तीनों प्लेसेस आपस में जुड़े हुए हैं। यानिकी आस पास में ही पड़ते है दार्जलिंग और गंगातोंग टूरिस्ट प्लेसेज के बारे में मैने बताया है आप देख सकते हैं।
मै अपनी जर्नी दार्जलिंग से शुरू कर रहा हूँ जो यहां से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। ( घूम रेलवे स्टेशन) से दार्जलिंग से 8 किलोमीटर की दूरी पर एक रास्ता काटता है जो कलिम्पोंग के लिए जाता है आप मैप के सहारे भी जा सकते है कोई दिक्कत नहीं होगी।
सिट्टोंग (Sittong) गाँव घूमने का बजट कितना आयेगा?
रास्ते काफी खूबसूरत है क्योंकि कभी आपको पहाड़ तो कभी जंगल वाले रास्ते दिखेंगे। रोड आपको अच्छी मिलेगी।
1. लमहट्टा इको पार्क - Lamhatta Eco Park
रास्ते में ही पड़ता है लमहट्टा इको पार्क जो दार्जलिंग से 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है यह पार्क चारों तरफ से चीड़ के पेड़ो से ढका हुआ है। रोड साइड में आपको खूबसूरत खूबसूरत गमले में फूल दिखेंगे जो पार्क की खूबसूरती को और बड़ा देती है।
यहां की इंट्री फीस ₹20 रुपए है यहां पर सुबह 6 बजे से आ सकते है और घूमने के लिए अक्टूबर से दिसम्बर का महीना सबसे अच्छा रहेगा क्योंकि बरसात के समय आप हरयाली की असली खूबसूरती पता लगेगी।
2. लवर्स मीट व्यू पॉइंट - Lovers' Meet Viewpoint
आगे के तरफ लवर्स मीट व्यू पॉइंट के तरफ बढ़ते है उसके बीच में काफी सुंदर टी गार्डन देखने को मिलता है और ठंडीओ के मौसम में जो ओस दिखाई देता है वो कमाल का होता है और आस पास के लोकल लोग चाय की पत्ती तोड़ रहे थे तो उनसे पूछने पर पता चला जो हम ₹400 से ₹500 रुपए में चायपत्ती खरीदते है वो यहां पर ₹20 रुपए किलो किसी बड़ी कंपनी को बेच देते है।
कसोल में कहां कहां घूमे, क्या बजट होगा और कब जाए? सारी जानकारी।
लमहट्टा इको पार्क से लवर्स मीट व्यू पॉइंट की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है जिसमें पहुंचने में 30 मिनट लगते हैं। यहां से आपको तीस्ता रिवर दिखेगी और पहाड़ों की खूबसूरत नजारे। यहां पर कपल्स के लिए सबसे अच्छी जगह मिल जाएगी जहां बैठा कर एक दूसरे की बातें सुन सकते हैं।
3. तीस्ता मार्केट - Teesta Market
मैने आपको तीस्ता रिवर के बारे में बताया था लेकिन ये है तीस्ता मार्केट जहां से आप शॉपिंग कर सकते है थोड़ा घूम सकते है थोड़ा टहल सकते है क्योंकि गांव की मार्केट और शहर की मार्केट में जमीन आसमान का अंतर होता है। मार्केट ज्यादा बड़ी नहीं है लेकिन हां घूमने के लिए सही है।
आगे तीस्ता रिवर भी पड़ता है ब्रिज से आप तीस्ता रिवर का शानदार नजारा देख सकते है यहां से कलिम्पोंग केवल 16 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है वहीं लवर्स मीट व्यू पॉइंट से तीस्ता मार्केट मात्र 3 किलोमीटर ही है 10 मिनट में आसानी से पहुंच जाएंगे। यहां पर आप मानसून में आना ज्यादा सही रहेगा।
कलिम्पोंग पहुंचने के बाद आर्मी गोल्फ कोर्स पहुंचा जो काफी खूबसूरत था इतने सुंदर आपको अपने घर के पास के पार्क नहीं दिखेंगे। यहां पर आप आकर थोड़ी देर कैफे में बैठ कर आराम करके चाय की चुस्की ले सकते है।
नोट: पहाड़ी इलाके की वजह से रास्ते थोड़े टेढ़े मेढ़े है इसलिए सावधानी हटी दुर्घटना घटी.
4. दूरपिण मॉनेस्ट्री - Durpin Monastery
दूरपिण मॉनेस्ट्री तीस्ता मार्केट से 25 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है यह एक तिब्बतीय बौद्ध मठ है जो ऐतिहासिक और बाहर से काफी खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है। इस मठ में बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र ग्रंथों में से एक कांग्यूर (Kangyur) के 108 खंड मौजूद है। तिब्बत से पलायन के बाद दलाई लामा इन पुस्तकों को अपने साथ ले आये थे।
यहां आप सुबह 9 से 5 बजे के बीच में आ सकते है और यहां किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है मौसम की बात करें तो कभी भी आ सकते है।
5. पारस मनी बाजार - Paras Money Market
कलिम्पोंग में एक काफी बड़ी मार्केट लगती है जिसे पारस मनी बाजार कहते हैं। यहां घूमने आए टूरिस्ट और स्थानीय लोगों के लिए खरीददारी का मुख्य केंद्र है। पारस मनी बाजार एक बहुमंजिला बाजार है जहां पर खाने पीने से लेकर कपड़े तक सारे सामान मिल जाते हैं यहां पर देख कर मुझे नहीं लगा था कि यहां इतनी भीड़ होगी। क्योंकि यह पहाड़ी इलाका है जहां कभी भी खतरा आ सकता है वहां पर 3 से 4 मंजिल तक शॉप की दुकानें देखने को मिलेंगे।
जब आप सिलीगुड़ी या दार्जीलिंग से कलिम्पोंग की ओर आते समय तीस्ता बाजार मुख्य हाईवे पर आते हैं यह भी उसी रस्ते में पड़ता है कहीं दूसरी ओर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जयपुर घूमने में क्या बजट आयेगा? 5 दिन का पूरी जानकारी।
अगर आप मार्केट घूमना चाहते हैं तो शाम 6 बजे से शुरू करें इस टाईम आपको खाने पीने की विभिन्न दुकानें देखने को मिलेगी। कुछ दुकानें गुरुवार को बंद रहती है इसलिए इस दिन आना अवॉइड करे।
6. डेलोपार्क - Delopark
डेलो पार्क के रास्ते मे कई सारे टूरिस्ट प्लेसेज आपको देखने को मिलेंगे। उनमे से है बुद्धा स्टेच्यू जो रोड के किनारे और पार्क के बीचों बीच बना हुआ है। इसी रास्ते में थोड़ा सा आगे बढ़ते ही हनुमान जी की प्रतिमा देखने को मिलेगी। यह थोड़ी ऊंचाई पर है अगर आपको सांस की प्रॉब्लम है तो इसे अवॉइड करें। इस रास्ते में 2 से 3 टूरिस्ट प्लेस देखने को मिलते हैं जहां आप आनंद भरी सांस लेकर आगे की जर्नी शुरू कर सकते हैं।
डेलो पार्क की इंट्री फीस ₹20 रुपए है और यहां की ग्रीनरी काफी शानदार थी क्योंकि मौसम बरसात का था। यहां पर आप हॉर्स राइडिंग भी कर सकते हैं। डेलोपार्क के रास्ते में ही पैराग्लाइडिंग की एडवेंचर एक्टिविटी उपलब्ध है इसके साथ ही यहां पर कलिम्पोंग की साइंस सेंटर भी मौजूद है
कलिम्पोंग में इससे ज्यादा टूरिस्ट प्लेसेज है जिसे अगर आप एड करते हैं तो 2 से 3 दिन का समय आपके पास होना चाहिए। लेकिन ये मैने जितने भी टूरिस्ट प्लेसेज बताएं हैं ये आप एक से दो दिन में कंपलीट कर सकते हैं।
होटल/धर्मशाला कहां ठहरे? - Where should I stay—hotel or dharamshala?
धर्मशाला:- अगर आप धर्मशाला में स्टे करना चाहते हैं तो ₹300 से ₹500 रुपए में अच्छे धर्मशाला मिल जाएंगे अगर आपके पास ज्यादा बजट नहीं है तो धर्मशाला सबसे अच्छा ऑप्शन है।
होटल:- कलिम्पोंग में अगर स्टे करते हैं तो आपका ₹1,000 से ₹1,500 रुपए लग सकते हैं। इससे ज्यादा स्टे में खर्च नहीं होगा।
क्या बजट आयेगा? - Will the budget be presented?
आपके पास ( होटल ) स्टे के लिए ₹1,500 रुपए।
खाने पीने के लिए ₹1,000 रुपए
और घूमने के लिए ( स्कूटी ) ₹1,000
ऑटो रिक्शा ₹1,000
कार बुक ₹3,000 रुपए लग सकते हैं।
ये मैने आपको सभी ट्रांसपोर्टेशन में कितना कितना डिफरेंस होगा ये बता दिया है अब आप अपने बजट के हिसाब से ट्रेवल कर सकते हैं और हां अगर आपको कलिम्पोंग की खूबसूरती को नजदीक से देखना चाहते हैं तो आपको सितंबर से मार्च के बीच में आना चाहिए।
तो दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो हमें
फॉलो करना न भूले मिलते हैं अगले पोस्ट में अभी तक के लिए धन्यवाद।





