अगर आपको खूबसूरत वादियां, शांत वातावरण और प्राकृतिक पेड़ पौधों से ढकी चोटियां और घाटियों में घूमने का शोक है तो कसोल घूमना आपका पहला डेस्टिनेशन बन जाएगा। इसे मिनी इजराइन ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है। यहां पर आप 2 से 3 दिन का टूर प्लान बना सकते हैं।
इस पोस्ट में मै आपको बताऊंगा आप यहां कैसे आ सकते है क्या खर्चा आएगा कहां रुकेंगे और यहां आपका कितना बजट लग सकता है ये सारी जानकारी विस्तार से बताया है।
जयपुर घूमने में क्या बजट आयेगा? 5 दिन का पूरी जानकारी।
कसोल में कहां कहां घूमे?
दोस्तो जैसा कि मैं अपने सभी पोस्ट में बताता हूं कि घूमने के सबसे अच्छा साधन रेंट पर बाइक होता है उसी प्रकार कसोल घूमने के लिए मैने रेंट पर बाइक ले लिया था और मैं मनाली से कसोल के लिए लिए निकल गया था जिसकी दूरी 75 किलोमीटर पड़ती है और अगर आप बाइक रेंट पर लेना चाहते हैं तो मनाली या कसोल दोनों जगहों से बाइक ले सकते हैं अगर आपके पास खुदकी स्कूटी या बाइक है तो और भी अच्छा रहेगा। बाइक रेंट आपको ₹500 से ₹2000 तक की बाइक मिल जाएगी आपको जो पसंद वो आप ले सकते हैं।
मनाली से आप बस या टैक्सी से कसोल पहुंच सकते हैं बस से आप ₹150 से ₹200 रुपए में कसोल पहुंच जाएंगे। आप भुंतर या कुल्लू से भी टैक्सी कर सकते हैं। जहां से किराया ₹700 से ₹1000 रुपए लगते हैं और यहां से कसोल की दूरी 30 किलोमीटर पर पड़ती है।
मनाली पड़ता है कुल्लू डिस्ट्रीक में, मै जून में गया था और वहां मौसम का कोई भरोसा नहीं है थोड़ी देर में आपको गर्मी तो कभी ठंडी का एहसास हो सकता है इसलिए आपके पास गरम कपड़े होने चाहिए
कुल्लू से कसोल के तरफ टर्न लेने के बाद आपको 20 किलोमीटर में एक पेट्रोल पंप मिलेगा इसलिए अपनी टंकी फूल जरूर करा लें। इसके साथ आपको बीच बीच में खाने पीने की दुकानें और होटल भी देखने को मिलेगा।
अल्मोड़ा कैसे घूमें? 2 दिन का ट्रिप प्लान, खर्च, होटल और घूमने की 10 बेहतरीन जगहें।
कसोल में कैंप रेंट हाउस भी मिलते हैं जहां मै रुका हुआ था। यहां पर सबसे सस्ता कैंप ₹1500 रुपए का था जो सिंगल पर्सन के लिए काफी है इसमें ब्रेकफास्ट और डिनर इंक्लूड भी रहेगा। यहां पर प्रीमियम कैंप हाउस भी है जिसमें अटैच बाथरूम भी रहेगा जिसमें 3 लोग आ सकते हैं 3 बेड रहते हैं और ये आपको पड़ेगा ₹2000 रुपए का।
पैकेज प्रॉफिट
अगर आप पैकेज लेते है तो सभी कैंपों में ₹300 रुपए की छूट मिल जाएगी। पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर भी रहता है अगर आप ये हटा देते हैं तो और भी सस्ता पड़ जाएगा लेकिन मै आपको कहूंगा डिनर और ब्रेकफास्ट साथ में ले क्योंकि इससे आपको बाहर से महंगे होटल में खाना खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पैकेज रहता है 2 नाइट 3 दिन का जोकि ₹5000 रुपए का पैकेज रहता है। पैकेज से आप खीर गंगा का ट्रैक भी कर सकते हैं
1. मणिकरण गुरुद्वारा
मै यहां पर शाम के समय गया था ओर यहां पर मनाली से बाहर सारे टूरिस्ट ट्रिप के लिए आते हैं मणिकरण गुरुद्वारा पार्वती रिवर के किनारे बना हुआ है मणिकरण गुरुद्वारा 24 घंटे लंगर के लिए जाना जाता है।
मेन कसोल से मणिकरण गुरुद्वारा कसोल से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है और यहां पहुंचने में बस से ₹20 से ₹40 रुपए का किराया आयेगा और अगर प्राइवेट टैक्सी का स्तेमाल करते है ₹200 से ₹400 रुपए तक लग सकते हैं।
यहां पर आप रहने के लिए रूम भी ले सकते हैं जो पूरी तरह से फ्री है। यहां पर गरम पानी का कुंड भी है जहां पर पूरे साल ठंड में भी गरम पानी आता रहता है जिसमें लोग अपने मान्यता अनुसार चावल भी पकाते हैं और बहाने भी है। यहां पर आप जरूर आए। यहां पर मै 4 घंटे बिताए और निकल गया कसोल की नाइट लाइफ इंजॉय करने।
2. ग्रहण
ग्रहण के लिए आपको 5 से 6 किलोमीटर अंदर तक जाना होता है जो नदी के किनारे किनारे प्रकृति का लुफ्त उठाते हुए जा सकते हैं फिर उसके बाद 3 किलोमीटर का टट्रेक करना पड़ेगा यहां की रोड बहुत खराब है अगर आपके पास अच्छी ग्रिप वाली बाइक है तो ही यहां आयें अन्यथा आपको काफी परेशानियों का सामना करना पास सकता है।
मुनस्यारी कैसे जाएं? पूरी ट्रैवल गाइड, खर्च और घूमने की जगहें?
अगर आपकी बाइक रास्ते में फंस जाती है तो कुछ दूरी पैदल चलके ट्रैक करना पड़ेगा आगे थोड़ी ही दूर में अपने बाइक खड़ी कर सकते है जहां पर छोटी सी दुकान पड़ेगी चाय की।
मैने लोगों से पूछा था ग्रहण जाने का रास्ता तो उन्होंने मुझे दो रास्ते बताएं थे जिसमें एक पतली सड़क मार्ग थी तो दूसरी चौड़ी मार्ग, जिसमें चौड़े रास्ते से थोड़ा लेट पहुंचेंगे जबकि दूसरे रास्ते से जल्दी पहुंचेंगे। हमने चौड़े रास्ते का स्तेमाल किया था।
लगभग 40 मिनट पैदल चलकर हम अपने खूबसूरत जगह तक पहुंच गए थे जहां से प्यारी सी नदी बह रही थी जहां पर थोड़ा आराम किया मैगी बनाया खाया छोटी सी दुकान थी वहीं पर और पूरे रस्ते में एक ही दुकान मिलेगी।
फिर आगे के लिए निकल गए। आगे के रास्ते थोड़ा चढ़ाई वाला था। ग्रहण पहुंचने में मुझे 3 घंटे लग गया और यहां पर मुझे मेन हिमाचल दिखाई दिया जहां पर लकड़ी से बना घर और ठंड से बचने के लिए लकड़ी की व्यवस्था और सबसे खास लोगों की प्यारी सी मुस्कान आपको मोहित कर देगा।
मुझे थोड़ी भूख भी लगी थी तो वही छोटी सी दुकान थी जहां से मैने ₹200 रुपए की वेज थाली खाई। आपको थोड़ा महंगा लगेगा लेकिन ये भी तो देखिए मैदानी क्षेत्र से सामान लाकर आपको खाना पका कर खिला रहे हैं तो मेरे हिसाब से रेट सही है।
यहां अगर आप रहना चाहते हैं तो नॉर्मल सा आपको होटल मिल जाएगा जहां आपको ज्यादा सुविधा तो नहीं मिलेगी लेकिन उसकी ज्यादा जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यहां पर होटल आपको ₹400 से ₹600 रुपए में मिल जाएगी।
यहां पर मंदिर वगैरा भी है। अगस्त के महीने कुछ इनका फेस्टिवल होता है उस टाइम भी आ सकते हैं। यहां पर अक्टूबर से अप्रैल के बीच में काफी ठंड पड़ती है साथ ही बर्फ भी पड़ती है। यहां आपको विलेज लाइफ एक्सपीरियंस ले सकते हैं।
3. कसोल नेचर पार्क
कसोल वापस आकर मै नेचर पार्क के लिए गया जिसकी दूरी कसोल से 500 मीटर ही है आप पैदल 10 से 15 मिनट में पहुंच सकते हैं। यहां की इंट्री फीस ₹30 रुपया है जो सुबह 8 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
यहां पर बच्चों के खेलने के लिए झूले बने हुए है साथ ही पार्क के बैक साइड पर पार्वती रिवर बहती हुई दिखाई देगी काफी खूबसूरत दृश्य था।
कौसानी में 1 दिन घूमने का खर्च 2026: होटल, धर्मशाला, खाना और ट्रांसपोर्ट का पूरा बजट
कसोल की मार्केट ज्यादा बड़ी नहीं है लेकिन आपको आपके सारी जरूरत के समान मिल जाते हैं चाहे वो होटल, रेस्टोरेंट, या कपड़े खरीदने के दुकान हो।
4. कसोल मलाना
मामला कसोल के मेन मार्केट से 26 किलोमीटर है लेकिन गूगल मैप पर 20 किलोमीटर ही दिखा रहा है लेकिन रास्ते के नजारे बेहद खूबसूरत है रास्ते में आपको एक भी होटल नहीं मिलेगा इसलिए खाने के समान साथ अवश्य रख लें। यहां के रास्ते चढ़ाई वाले है और जगह जगह पर खराब भी है और बाइक से आया जा सकता है।
मलाना एक गांव है जहां पहुंचने के लिए एक दो घंटे की ट्रैक होती है क्योंकि बाइक वहां तक नहीं जाती है आपको पैदल ही जाना पड़ेगा। मलाना में अफीम की खेती होती है। मलाना ने ग्रहण की तरह ही लकड़ी के घर थे लेकिन यहां पर मोबाइल नेटवर्क था।
यहां पर आपको थोड़ा सा अलग चीज देखने को मिलेगा जैसे वहां आप जाएंगे तो आपके आपकी जाती पूछेंगे छोड़ी जाती है तो आप पवित्र स्थान को छूने पर जुर्माना लग सकता है लेकिन बाकी गांव अच्छा है खूबसूरत है।
कसोल घूमने में कितना खर्चा आएगा?
देखिए अगर आप पैकेज लेते हैं तो ₹5,000 रुपए तो लगेगा ही है इसमें आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी वो खुदही आपको वो सारी प्लेसेस घुमाएंगे जो आपके पैकेज में शामिल होगा। इसके अलावा भी छोटे छोटे चीज़ो के लिए भी खर्च करना पड़ेगा जिसमें ₹2,000 से ₹3,000 तक लग सकते हैं जैसे कोई स्नैक्स हो गया, या फिर आपको कोई दूसरी जगह जाना है तो आपको अपने पैसे से जाना पड़ेगा।
लेकिन अगर आप बाइक रेंट पे लेकर ये सारी जगह घूमेंगे तो आपके बाइक के माइलेज पर निर्भर करेगा फिरभी पैकेज से थोड़ा सस्ता पड़ सकता है एजर दो लोग है तो,
बाइक रेन - ₹500
खाने पीने का खर्च - ₹400
घूमने का खर्च - 4,000
अगर 3 दिन का खर्च देखे तो 7,000 हजार से ज्यादा खर्च नहीं आयेगा।
तो दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया
तो हमें फॉलो करना न भूले मिलते हैं अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।



