भारत के खूबसूरत और ऐतिहासिक शहरों में शामिल हैदराबाद अपनी शानदार वास्तुकला, समृद्धि विरासत, स्वादिष्ट बिरयानी और आधुनिक शहर के नाम से जाना जाता है यहां के ऐतिहासिक स्मारकों और किलों के अलावा मंदिर, पार्क, झीलों जैसी बेहतरीन जगहे मिलती है घूमने फिरने के लिए, अगर आप हैदराबाद घूमने का प्लान बना रहे हैं और जानना चाहते हैं कि हैदराबाद में घूमने की कौन कौन सी जगहें है तो ये लेक आपके लिये उपयोगी साबित हो सकती है हम आपको हैदराबाद के सबसे शानदार से लेकर सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेसेज और खाने की चीजों तक के सफर से रूबरू कराएंगे।
हैदराबाद में घूमने की सबसे अच्छी जगहें।
1. चार मीनार
ये है हैदराबाद का दिल चारमीनार, यहां पर 3 अलग अलग गेट हैं जब आपके सामने चारमीनार दिखे जिस तरफ से आगे गाड़ियाँ जानी बंद हो जाती है उसी तरफ आपको आना है यानिकी चारमीनार के तरफ।
यहां की मार्केट काफी बिजी रहती है क्योंकि शॉपिंग के शौकीनो को यहां तक खींच ले आते हैं। यहां पर एक मक्का मस्जिद भी है जहां भारी तादाद में नमाज अदा होती है।
यहां पर भीड़ इतनी रहती है कि मोटर साइकिल या साइकिल तो दूर की बात है यहां पर पैदल चलना भी मुश्किल होता है। चारमीनार 2 मंजिला इमारत है जिसमें जाने के लिए ₹25 रुपय का टिकट पड़ता है। यहां कैमरा साथ ले जाना मना है। मीनार के बीच में शानदार फव्वारा लगा हुआ है लेकिन मैं जिस टाइम गया था उस टाइम फव्वारा बंद था।
यहां पर जाने के लिए कम चौड़े जीने बने हुए हैं जो करीब 150 के आस पास सीढ़ियां हैं। कुछ सीढ़ियां चढ़ने के बाद राइट हैंड में एक दरवाजा पड़ेगा जोकि बंद है। आगे बढ़ने के पश्चात आप पहुंच जाते है चारमीनार के छत पर जहां से यहां की भीड़ वाली मार्केट नजारा देख सकते है।
यहां पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले सिकंदराबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचना पड़ेगा यहां से चारमीनार 12 किलोमीटर पड़ता है जहां पहुंचने 30 से 40 मिनट लगते हैं।
सबसे पहले मेट्रो पकड़े फिर MGBS स्टेशन पर उतरे जिनका टिकट ₹30 से ₹40 रुपए रहता है अब यहां से शेयरिंग ऑटो पकड़े जिनका किराया ₹20 से ₹25 रुपए रहता है।
ये भी पढ़ें: कलिम्पोंग में कहां कहां घूमे? क्या बजट आयेगा ये सारी जानकारी।
2. Hi-tech City
फोटो में जितना खूबसूरत लग रहा है उससे कई ज्यादा सामने देखने पर लगेगा। यह Hi-tech City तेलंगाना स्टेट के हैदराबाद शहर में स्थित है। Hi-tech सिटी माधापुर गाचीबौली से लेकर कुकटपल्ली और शमशाबाद तक जैसे उपनगरों क्षेत्रों से घिरा है। 1997 में एन. चंद्र बाबू नायडू द्वारा निर्माण कार्य किया गया था
यहां पर ज्यादातर साइबर सिक्योरिटी से रिलेटेड कार्य किये जाये है और बड़ी बड़ी कंपनियों ने यहीं आकर अपना डेरा डाला है जैसे माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, एक्सेंचर और गूगल जैसी और भी दिग्गज कंपनियां हैं। यहां पर आकर देख सकते हैं।
यहां आकर आपको लगेगा कि आप यूरोप में पहुंच गए हैं हर कम्पनियाँ कांच से ढकी हुई है। यहां पर घूमने के लिए कभी भी आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सिट्टोंग (Sittong) गाँव घूमने का बजट कितना आयेगा?
3. Shipramam
जैसा कि नाम में कला है तो जाहिर सी बात है यहां हस्तनिर्मित चीजें अवश्य होगी। मैने यहां पर बहुत पुराने जमाने में की मूर्तियां देखी जिनको देखकर आप भी आकर्षित हो जाएंगे। यह Shipramam हाईटेक सिटी में स्थित है 65 एकड़ भूमि एक शांत सा वातावरण मन को सुकून देता है।
इसकी स्थापना 1992 में की गई थी इसको बनाने का उद्देश्य हैदराबाद के शिल्पकला और हस्तकला के संस्कृति को बढ़ावा देना है।
यहां पर आप खुदकी पेंटिंग भी बनवा सकते हैं और क्लासेस भी ले सकते हैं शॉपिंग के लिए यहां पर कपड़े, जूते, बर्तन, कार्पेट , मूर्तियां, पल्स और भी बहुत कुछ खरीद सकते हैं। हैदराबाद में पल्स फेमस है तो मैने एक माला ले लिया जोकि मुझे ₹300 रुपए का पड़ा। यहां की इंट्री फीस ₹70 रूपये है और आप यहां कभी भी घूमने आ सकते हैं।
4. Salar jang musium
Salar jang musium रेलवे स्टेशन से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यहां पर आप कैमरा तो ले जा सकते हैं लेकिन इसके लिए कुछ रुपए चार्ज किए जाएंगे। वैसे यहां की इंट्री फीस ₹20 रुपए है। यहां पर मैं म्यूजिकल क्लॉक , द वील्ड रेबेका, मेफिस्टोफेलेस और मार्गरेटा , हाथीदांत और हथियारों का संग्रह देखने गया था म्यूजिकल क्लॉक यह एक 19वीं सदी का घड़ी है जिसमें से हर घंटे बजते ही छोटा सा खिलौना बाहर आके बताता है।
द वील्ड रेबेका यह एक संगमरमर के पत्थर से बना मूर्ति कला का अदभुद नमूना है जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे औरत ने सफेद घूंघट डाल रखी हो। मेफिस्टोफेलेस और मार्गरेटा एक ही मूर्ति में दो अलग चेहरे एक औरत तो दूसरा मर्द, एक अच्छाई को दिखाती है तो दूसरा बुराई को और चौथा और आखरी है हाथी के दांत से निर्मित वस्तुएं जोकि मुगल शासक पहना करते थे।
यहां की इंट्री फीस ₹50 रुपए है और यह म्यूजियम सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।
ये भी पढ़ें: कसोल में कहां कहां घूमे, क्या बजट होगा और कब जाए? सारी जानकारी।
5. Husain sagar lek
हैदराबाद और सिकंदराबाद के बीचों भी हार्ट के शेप में बना खूबसूरत सा झील है। इस झील को 1562 ईस्वी में बनवाया गया था सूफी संत हजरत हुसैन शाह वली के देखरेख के लिए आस पास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी काफी मदद होती थी सिंचाई वगैरह के लिए।
झील के बीच में गौतम बुद्ध की विशाल मूर्ति स्थापित की गई है जो 350 टन भारी और 16 मीटर ऊंचा है। झील के किनारे बाबा साहेब जी की भी मूर्ति बनी हुई है यहां पर शाम के टाइम आए क्योंकि मैं शाम के समय गया था और शरीर में जो ठण्डी ठण्डी हवा चलती है मजा आ जाएगा।
यहां पर आप बोटिंग भी कर सकते हैं स्पीड बोट और वाटर स्कूटर दोनों ही उपलब्ध हैं स्पीड बोट का किराया 4 लोगो के लिए ₹500 रुपए लगते हैं लेकिन मैने ट्राई नहीं किया है क्योंकि मुझे रात का नजारा देखना था।
6. Trill city
दो एकड़ में फैला ये मनोरंजक और आभासी शहर है जिसमें 50 से भी ज्यादा बच्चों के लिए गेम्स मौजूद है जब भी अपने व्यस्थ जिंदगी से आजाद होंगे तो थोड़ा सा समय अपने बच्चों के लिए निकालकर यहां जरूर ले जाएं।
फ्लाइंग सिमुलेटर जिसमें एक फ्लाइट में पायलट के सीट पर बैठ कर उड़ान भर सकते हैं। इसमें बच्चे फ्लाइट को उड़ना, नीचे लैंडिंग करना और एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में बच्चे सब सीखते है। इससे बच्चे पायलेट कैसे प्लेन उड़ते उसके बारे समझ जाते है।
वर्चुअल रियलिटी रोलर कोस्टर इसमें जाना मतलब मौत को छू कर टक से बाहर आना है क्योंकि रोलर कोस्टर में बैठ कर मुझे भी डर लगने लगा था। यहां पर खाने पीने के भी आइटम मिलते है मैने बादाम शेक पिया था जोकि ₹160 रुपए का मिला।
क्रिकेट सिम्युलेटर यह गेम मुझे ज्यादा पसंद आया क्योंकि इसमें आप अपने पसंद के गेंदबाज को चुनकर उनके साथ बैटिंग कर सकते है इससे आपकी क्रिकेट की स्किल्स इंप्रूव हो जाएगी।
इसी तरह यहां पर डोम थिएटर, रियल स्कोडा कार सिम्युलेटर, डोम थिएटर, मैजिक ट्रेन जैसे अनेकों गेम्स है।
7. Nehru zoologicle park
इस पार्क की खास बात यह है कि यहां सफारी भी लेकर जा सकते है जिसका किराया AC बस के ₹120 रुपए वही नॉन AC के ₹80 रुपए है। अगर आप पैदल चलकर zoo घूमना चाहते है या फिर बैटरी कार भी ले सकते हैं
Chow maholla palace भी घूम सकते हैं जोकि चार मीनार से ज्यादा दूर नहीं है अंदर जाने के लिए ₹60 रुपए लगते हैं। यहां पर एक म्यूजियम भी है जिसमें बर्तन, कपड़े, कार्पेट और जूते मौजूद है।
8. Birla Mandir
मुझे मंदिर जाना पसंद है तो मैं Birla Mandir पहुंचा जो 280 फिट के ऊंचाई पर स्थित है। 13 एकड़ के भूमि में फैला हुआ मंदिर 2,000 टन से भी ज्यादा संगमरमर के पत्थरों से बना हुआ है। इस मंदिर को बनाने में 10 साल लग गए थे। 1976 में बनकर तैयार हुआ था। मंदिर के अंदर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित की गई है। यहां आप सुबह 7 से 12 और शाम में 3 से 9 के बीच में आ सकते हैं।
9. Birla science City
यह पूरा परिसर कई अलग अलग हिस्सों में बंटा हुआ है जैसे इंटरैक्टिव साइंस सेंटर, तारामंडल, डायनासोरियम, स्पेस म्यूजियम, आर्कियोलॉजिकल गैलरी और डॉल म्यूजियम आदि।
यहां टिकट्स के प्राइस 3 अलग अलग प्रकार के है। केवल संग्रहालय के लिए ₹200, कॉम्बो टिकट में ₹300 और जम्बो टिकट जिनका टिकट 375 है। यहां आप सुबह 10 से रात 8 के बीच में आ सकते हैं। इसके बाद मैं hi tech सिटी के Inorbit Mall देखने गया था। यहां पर मैं घूमने गया था तो मुझे कुछ खास नजर नहीं आया है लेकिन आपको भूख वगैरह लगी हो तो आप यहां खाना खा सकते हो।
होटल या धर्मशाला कहां लें?
दोनों ही ठहरने के लिए अच्छी जगह है अगर आपके पास बजट अच्छा है तो होटल ले सकते हैं नामपल्ली क्षेत्र में यहां से आप आसानी से सारे एरिया को कवर कर सकते हैं। धर्मशाला के लिए काचीगुड़ा क्षेत्र अच्छी जगह है।
हैदराबाद में मेरा कितना खर्चा आया?
यहां अगर आप आ रहे हैं तो सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच में आए क्योंकि मैं ठंडियां के मौसम में गया था और मुझे काफी अच्छा लगा। हैदराबाद घूमने के लिए आपके पास 3 से 4 दिन का टाइम होना चाहिए।
होटल - ₹1, 000 से ₹1,500 (₹4,000 से ₹6,000)
खाने-पीने - ₹500 से ₹700 (₹2,000 से ₹2,800)
ट्रांसपोर्टेशन - ₹1,500 से ₹2,000
अगर टोटल देखा जाए 4 दिन का होटल, खाने-पीने और ट्रांसपोर्टेशन तो ₹7,500 से ₹1
0,800 रुपए लग सकते है अगर दो लोग घूमने साथ में जाते हो तो बजट में काफी फायदा मिल सकता है।





