नमस्कार दोस्तों मेरा नाम महेन्द्र है और मैं आपको जयपुर के उन खूबसूरत प्लेसेस के बारे में बताऊंगा जहां लोग बहुत कम जा पाते हैं जयपुर जोकि राजस्थान की राजधानी है और पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है अगर आप जयपुर घूमने की सोच रहे हैं तो ये गाइडेड टूर आपको बहुत फायदा देगा। इस पोस्ट में में मै आपको जयपुर की मोस्ट ब्यूटीफुल प्लेसेस के साथ साथ पॉपुलर प्लेसेस के बारे में भी जानकारी दूंगा। यहां आपको कब आना चाहिए, ट्रेवल में क्या खर्च आएगा, खाने पीने में खर्च आएगा और यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा करूंगा ताकि आपकी जयपुर यात्रा यादगार और आसान बन सके।
जयपुर में कहां कहां घूमे?
मै लखनऊ से जयपुर गया था स्लीपर सीट से जिसमें मेरे ₹400 रुपए खर्च हुए थे। लगभग 10 से 11 घंटे का मेरा सफर था। बस अगर आप आते हैं तो ₹500 से ₹2000 रुपए तक लग सकते हैं और फ्लाइट से 4 से ₹5000 भी लग सकते हैं। आपको जो सूटेबल लगे आप उससे आ सकते हैं। मैने सबसे सस्ता और आसान साधन का स्तेमाल किया।
जयपुर का टूर करने के लिए सबसे अच्छा और सस्ता साधन स्कूटी हायर करना है क्योंकि इससे आप ट्रैफिक से भी बचते हैं मैने ₹1,500 रुपए दिये थे 7 दिन के लिए।
1. हवा महल
जयपुर में मै सबसे पहले पिंक सिटी के सबसे मशहूर हवा महल गया बाहर से देखने में सुंदर तो दिखता ही है लेकिन अंदर से और भी भव्य दिखाई देता है। हवामहल का निर्माण जयपुर के राजा स्वयप्रताप सिंह ने 1799 में करवाया था। हवामहल में लगभग 5 मंजिल है और हर मंजिल की एक अपनी कहानी है यहां पर अंदर के तरफ जाते हैं तो आपको एक फाउंटेन दिखाई देता है जो हवामहल के बीचों बीच में बना हुआ है।
हवा महल में छोटी छोटी खिड़कियां बनी हुई है जहां से मन को सुकून देने वाली हवाएं आती है और यहीं से रानी अपने राजाओं को देखती थी। हवा महल के ठीक सामने एक कैफे है जहां आप शाम के समय बैठ कर आनंद ले सकते हैं। शाम के समय हवामहल में लाइटिंग के वजह से और भी खूबसूरत दिखाई देता है।
यहां पर कॉफी थोड़ी से महंगी है। ₹150 में एक कॉफी, अगर आप अपने गर्लफ्रेंड के साथ आते हैं तो ये जगह आपके यादों में बस जाएगा अगर कॉफी की कॉस्ट को ध्यान में न रखें तो।
यहां की इंट्री टिकट ₹50 रुपए है हवा महल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है हवामहल के लिए आप मेट्रो से भी आ सकते हैं और बड़ी चौपड़ मेट्रो यहां का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।
2. आमेर फोर्ट
पहाड़ी रास्ते से होते हुए मै आमेर फोर्ट गया ये भी जयपुर की मोस्ट ब्यूटीफुल प्लेसेस में से एक है। आमेर फोर्ट में इंट्री करने के दो रास्ते से जिस रास्ते से मैं आया था वो पीछे का दरवाजा था जहां पहुंचने में मुझे 2 से 3 मिनट ही लगे थे लेकिन अगर आप आगे के रस्ते से आते हैं तो आपको दरवाजे तक पहुंचने में 5 से 10 मिनट लग सकते हैं। यहां की इंट्री फीस ₹200 रुपए है और विदेशियों के लिए ₹1000 रुपए है अगर साथ में बच्चे हैं जो 7 साल के कम उम्र के है तो उनकी फ्री इंट्री हैं।
आमेर फोर्ट हवामहल से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है मेट्रो से भी आ सकते हैं बस से भी आ सकते हैं जिसमें 40 मिनट का सफ़र रहेगा। आमेर फोर्ट सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।
यहां आने के बाद आपको महसूस होगा कि आप किसी राज दरबार में आए हैं क्योंकि ये सचमे बहुत ही भव्य दिखाई देता है जहां बड़े बड़े दरवाजे थे और ऊंची ऊंची दीवारें और किले की दीवारों में प्राचीन नक्काशी।
यहां नहाने के लिए स्नानघर, खाना बनाने के लिए रसोईघर , रहने के लिए कमरे और भी बहुत कुछ जिसे देख कर आपको अच्छी और नई जानकारी मिलेगी
3. जयगढ़ फोर्ट
आमेर फोर्ट से जयगढ़ फोर्ट साफ दिखाई देता है और काफी ऊंचाई पर है लेकिन यहां पहुंचने के रास्ते काफी अच्छे हैं जयपुर में मेट्रो की सुविधा है और यहां मानसरोवर से बड़ी चौपड़ एरिया तक की सर्विस है जिसमें रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप बस स्टैंड और पिंक सिटी जैसे मेन एरिया कवर होते हैं।
मुनस्यारी कैसे जाएं? पूरी ट्रैवल गाइड, खर्च और घूमने की जगहें?
यहां की मेट्रो फीस ₹10 रुपए से ₹30 रुपए तक है।
जयगढ़ फोर्ट राजा जय सिंह द्वितीय के द्वारा आमेर फोर्ट को कवर करने के लिए निर्माण करवाया था यहां विश्व की सबसे बड़ी पहियों पर खड़ी तोप है और यहां पहले के जमाने में तोप वगैरह यही पर बनाया जाता था।
यहां पर देखने के महल है, मंदिर है और म्यूजियम भी जहां आपको इन्हीं चीजों को दिखाया जाता है। यहां से पूरे आमेर फोर्ट का शानदार नजारा दिखाई देता है। यहां की इंट्री फीस ₹150 रुपए है और बच्चों के लिए ₹75 रुपय है। विदेशियों के लिए ₹200 रुपए है। ये फोर्ट सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ओपन रहता है। यह पूरा फोर्ट घूमते है तो 1 से 2 घंटे लग सकते हैं।
4. नाहरगढ़ फोर्ट
अगले दिन चाय की चुस्की लेकर नाहरगढ़ फोर्ट के लिए निकल पड़ा जो जयपुर के सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेसो में से एक है नाहरगढ़ किले का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा 1734 में जयपुर की सुरक्षा के लिए करवाया था।
यहां पानी के अरेंजमेंट के लिए विशाल बावली है और युद्ध के लिए शस्त्रागार , सैनिकों के लिए बैरक और खजाना भवन है इस जगह से जयपुर का प्यार से दृश्य भी दिखता है और इवनिंग में सनसेट के लिए भी आ सकते हैं। यहां की इंट्री फीस ₹100 रुपए है। जय गड़ फोर्ट से नाहरगढ़ की डिस्टेंस 4 किलोमीटर की है।
नाहरगढ़ फोर्ट से वापस लौटते वक्त आपको जल महल भी दिखाई देगा। जोकि लेक के बीचों बीच में बना एक महल है। यह 5 फ़्लोर की बिल्डिंग है जिसमें से 4 फ्लोर पानी के अंदर और एक फ्लोर पानी के ऊपर है। शाम के समय काफी सुंदर दिखाई देता है।
5. बापू बाजार
जयपुर में पिंक सिटी एरिया सबसे क्राउडेड वाला एरिया है क्योंकि यहीं सारी मेन मार्केट है और यहां पर हर गली के अलग अलग नाम देखने को मिलेंगे यहीं पर बापू बाजार नाम की मार्केट लगती है। कपड़ों की काफी बड़ी मार्केट है और यहां पर सभी के लिए कपड़े अच्छे प्राइस में मिल जाते हैं इसके साथ ही पिंक सिटी की लाइटिंग भी आपका मन मोह लेगी।
कौसानी में 1 दिन घूमने का खर्च 2026: होटल, धर्मशाला, खाना और ट्रांसपोर्ट का पूरा बजट
नाहरगढ़ फोर्ट से बापू बाजार की दूरी 14.7 किलोमीटर है और वहां पहुंचने में गाड़ी से करीब 53 मिनट का समय लगता है। अगर आप बस, ऑटो रिक्शा, कैब का स्तेमाल करते है तो ₹50 रुपए से लेकर ₹200 रुपए तक लग सकते हैं।
6. सूर्य मंदिर
जयपुर में कई सारे प्रसिद्ध मंदिर भी हैं जो बहुत ही सुंदर लोकेशन पर और उन्हीं में से एक है सूर्य मंदिर जहां पहुंचने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि यह मंदिर ऊंचाई में स्थित है यहीं की इंट्री फीस फ्री है। यहां पर बहुत कम लोग आते हैं गिने चुने लोग ही दिखेंगे। लेकिन मैं कहूंगा। यहां आकर आप नाराज तो बिल्कुल भी नहीं होंगे क्योंकि यहां से पिंक सिटी का शानदार व्यू दिखाई देता है।
इसी तरह के और भी खूबसूरत मंदिर जहां आपको सुकून मिलेगा जैसे अम्बा माता मंदिर ,गलता जी मंदिर, मोती डुंगरी मंदिर,अक्षरधाम मंदिर, चुलगिरी जैन मंदिर इसके अलावा आप जंतर मंतर, सिटी पैलेस और भी बहुत सारे।
बापू बाजार से सूर्य मंदिर 6 से 7 किलोमीटर की डिस्टेंस पर पड़ता है जिसमें 15 से 20 मिनट लगते हैं यहां पहुंचने में आपके ₹30 से ₹40 रुपए खर्च होंगे।
7. मसाला चौक
अगर आप खाने पीने की शौकीन है तो मसाला चौक जरुर जाएं क्योंकि यहां 30 से भी ज्यादा खाने पीने की शॉप्स है। यहां की इंट्री फीस ₹10 रुपए है शाम के समय अपने दोस्तों के साथ चिल्ल मारने आ सकते है।
यह रविंद्र मंच के सामने ही पड़ता है। जहां आपको जयपुर की स्वादिष्ट व्यंजन जैसी प्याज़ कचौरी, दाल बाटी चूरमा, चाट-पकौड़ी, गट्टे की सब्जी, पाव भाजी, छोले भटूरे और साउथ इंडियन बहुत सारी फूड्स मिल जाती है।
8. अलबर्ट हॉल म्यूजियम
पिंक सिटी से कुछ ही दूरी पर पड़ता है अल्बर्ट हॉल म्यूजियम जहां कबूतरों से खेलते हुए काफी लोग दिख जाएंगे जैसा अपने फिल्मों वाइगैरा में देखा होगा। यह म्यूजियम सचमे देखने लायक है। सुबह के समय बाहर से अच्छी दिखती तो है ही साथ ही शाम के समय इसमें लाइट्स लग जाते हैं तब आप देखिए तब आपको शानदार व्यू दिखाई देगा।
यहां पर आपको पुराने जमाने के हथियार, क्वाइन, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, मूर्तियां, पिक्चर्स और ज्वेलरी के अलावा काफी कुछ देखने को मिलेगा। यहां की इंट्री फीस ₹40 रुपए है।
इसके अलावा आप और भी खूबसूरत लोकेशंस एक्सप्लोर कर सकते हैं जैसे जयपुर जू, कनक पार्क, रामबाग पैलेस, जवाहर सर्कल और सांभर लेक आप चाहें तो यहां भी जा सकते हैं
9. भानगढ़ फोर्ट
जयपुर की आउटडोर प्लेसेस में से एक है भानगढ़ फोर्ट यह अलवर जिले में पड़ता है आप चाहे तो आप बस से भी आप सकते है लेकिन आपको जयपुर कुछ बसे चेंज करके आना पड़ेगा डायरेक्ट बेस नहीं जाती है।
यहा जगह पहले काफी शाही हुआ करता था लेकिन अब वैसा नहीं रह गए पूरा खंडहर बन गया है अपने बहुत से वीडियो में देखा होगा सुना होगा कि ये प्लेस हॉन्टेड है पर मुझे ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा। मै आपको जरूर कहूंगा कि एक बार आपको यहां पर विजिट करना चाहिए ताकि आप सच्चाई जान सके।
स्टे कहां करें? होटल/धर्मशाला
मैने होटल रेलवे स्टेशन के पास लिया था जोकि मुझे ₹800 रुपए पड़ा आप इससे महंगा और सस्ता भी ले सकते हैं इतने में मुझे काफी अच्छी स्पेस और डबल बेड रूम मिल गया।
अगर आप धर्मशाला में स्टे करना चाहते हैं तो श्री पंचायती धर्मशाला, श्री बिश्नोई धर्मशाला और कस्तूरी भवन काफी अच्छे धर्मशाला हैं। जो रेलवे स्टेशन से 500 से एक किलोमीटर की डिस्टेंस पर पड़ता है। जहां आपको ₹400 से ₹1000 रुपए में पर्सनल रूम मिल जाएगा।
जयपुर घूमने का बजट कितना होना चाहिए?
ये सारी प्लेसेस को घूमने के लिए आपके पास 5 से 7 दिन का टाइम होना चाहिए।
होटल: ₹800/D
धर्मशील: ₹400/D
ट्रेवलिंग: स्कूटी ₹400/D
लोकल वाहन: ₹500/D
खाने पीने में: ₹600/D
ये दोस्तो एक दिन का खर्च है स्टे के लिए होटल लेते है तो अलग बजट बनेगा और धर्मशाला लेते है तो उसका अलग बजट होगा रेंट पर बाइक लेते है तो उसका अलग बजट बनेगा और अगर लोकल कैब या टैक्सी स्तेमाल करते है उसका अलग बजट बनेगा कुल मिलकर 5 दिन का आपका ₹5,000 से 6,500 हजार रुपए के बीच में खर्च होगा।
तो दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो हमें फॉलो करना न भूले मिलते हैं अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।









