सिट्टोंग (Sittong) गाँव घूमने का बजट कितना आयेगा?


सिट्टोंग (Sittong) गाँव


 नमस्कार दोस्तों मेरा नाम महेन्द्र है और मैं इस पोस्ट में मै आपको बताऊंगा वेस्ट बंगाल के सिट्टोंग (Sittong) गाँव के बारे में जोकि एक पहाड़ी गांव है जो संतरे का बहुत बड़ा उत्पादक गांव है। इसे संतरे वाला गांव भी कहा जाता है तो आप यहां आप कैसे आ सकते है क्या टूर प्लान होगा कितना खर्चा आएगा ये सारी जानकारी आपको इसी पोस्ट में मिल जाएगी और ये भी बताऊंगा की किस मौसम में आया आना चाहिए ठंडी, गर्मी या बरसात। 


अगर मेरे पिछले पोस्ट पड़े होंगे तो शिलिगुड़ी ट्रिप के बारे में बताया है उसी के आगे से ये जर्नी शुरू कर रहा हूं।


सिट्टोंग गंगटोक और दार्जलिंग के बीच में पड़ता है और गंगटोक और दार्जलिंग दोनों ही रास्ते से सिट्टोंग पहुंच सकते है। मेरी जर्नी के बारे में बताऊं तो मेरी जर्नी दार्जलिंग वाले रस्ते से शुरू हुई थी।

कसोल में कहां कहां घूमे, क्या बजट होगा और कब जाए? सारी जानकारी।

सिट्टोंग में कोई भी पेट्रोल पंप नहीं है इसलिए आपको पहले ही शिलिगुडी में ही पेट्रोल भरा लेना चाहिए। 

Coronation Bridge: Coronation Bridge Darjeeling West Bengal scenic view


1. कोरोनेशन ब्रिज (Coronation Bridge) 


सिट्टोंग के रस्ते में ही पड़ता है Coronation Bridge सेवोक में तीस्ता नदी के ऊपर से बना पुल है लोकल लोग इसे बाघ का पुल भी कहते है क्योंकि दोनों तरफ शेर/बाघ की मूर्ति बनी हुई है।दार्जिलिंग और कलिम्पोंग की पहाड़ियों से जुड़ा हुआ मार्ग है। इस रस्ते से शिक्किम भी जाया जाता है।  


इस पुल की शुरुआत तो 1937 में हुई थी लेकिन बनते बनते 3 से 4 साल लग 1941 में बनके तैयार हुआ। इसका निर्माण ब्रिटेन के राजाराजा जॉर्ज षष्ठम और महारानी एलिजाबेथ के राज्याभिषेक के लिए कराया गया था। 


कई साल पहले मुझे पता चला था लोगो के द्वारा की यहां ब्रिज के नीचे टॉय ट्रेन भी चलती थी तब न तो ब्रिज था और न ही नदी बहती थी। 

जयपुर घूमने में क्या बजट आयेगा? 5 दिन का पूरी जानकारी।

सफर की खूबसूरती मंजिलो में कम रास्तों में और भी ज्यादा है इस सिट्टोंग पहुंचने वाले रास्ते में, यहां पर कुछ देर आराम फरमा सकते है कुछ फोटोज ले सकते हैं।


Birik Dara: Birik Dara Darjeeling West Bengal scenic mountain view


2. बिरिक दारा (Birik Dara) 


सिट्टोंग का एरिया काफी बड़ा है जिसे सिट्टोंग१, सिट्टोंग२ और सिट्टोंग३ के नाम से भी जाना जाता है। गूगल में सिट्टोंग की लोकेशन गलत है जो गैंगटोंग वाली रोड जाती है और बगल में तीस्ता रिवर पड़ती है उसी के बीच में एक रास्ता काटता है ऊपर की ओर जाती है वहीं पर फ्लावर की दुकान है उसी के बगल वाली सड़क से ऊपर की ओर जाने वाली सड़क सिट्टोंग जाती है ये जगह Birik dara कहलाता है।


जब आप आगे बढ़ेंगे तो गूगल मैप में वो रास्ता नहीं दिखाएगा इसलिए आपको पूछ पूछकर जाना होगा।


Sukhia Pokhri: Sukhia Pokhri Darjeeling West Bengal beautiful hill view


3. सुखी पोखरी (Sukhia Pokhri)  


इसी रास्ते में सुखी पोखरी नामक गांव पड़ता है केवल नाम है केवल इसका सुखी पोखरी जबकि यहां आपको सूखा सूखा सा कुछ नहीं दिखेगा। दार्जिलिंग से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। 

भारत नेपाल के सीमा के पास। आगे ही यहीं से 300 मीटर की दूरी पर अहलदारा (Ahaldara) पड़ता है सामने ही आपको टिकट काउंटर दिख जाएगा। ₹20 रुपए का टिकट लगेगा।


इस 300 मीटर के रस्ते में कई सारे जड़ी बूटियों के पेड़ लगाए गए है। जो अनेको प्रकार की बीमारियों को ठीक कर सकता है। रास्ते खराब है बाइक वगैरह ले जाना संभव नहीं है। यहां पर पैदल यात्रा सही रहेगा। यहां की खूबसूरती कमाल की है क्योंकि ऐसी जगहें अपने केवल फिल्मों में देखा होगा। यहां पर आप ठंड के मौसम में या फिर बरसात के मौसम में आएं तो ही आपको मजा आयेगा।


यहां पर रुकना चाहते है तो वो भी यहां पर होम रेंट उपलब्ध है ₹1500 रुपए से ₹2000 रुपए तक के रेंट है जिसमें आपका तीनों टाइम का खाना मिलेगा।


अहलदारा (Ahaldara) के पास आपको 3 रास्ते दिखेंगे आप कंफ्यूज मत होइएगा वहां पर बोर्ड में रास्ते के नाम लिखे होंगे बस उसी को आपको फॉलो करना है 

Shelpu Hills: Shelpu Hills Darjeeling West Bengal scenic mountain landscape


4. शेलपु हिल्स (Shelpu Hills) 


अहल डारा के पहले Shelpu hills पड़ता है। जहां पर एक छोटा सा मार्केट लगता है। अगर आपको शॉपिंग वगैरह करनी है तो खरीद सकते है।


फिर मैं आगे के तरफ बढ़ गया। रास्ते में मुझे कई सारे वॉटरफॉल देखने को मिला जहां पर आराम से बैठ कर आनंद लिया फिर आगे बढ़ गया 

अल्मोड़ा कैसे घूमें? 2 दिन का ट्रिप प्लान, खर्च, होटल और घूमने की 10 बेहतरीन जगहें।


5. जोगीघाट ब्रिज (Jogighat Bridge)


अगली सुबह मै Jogighat bridge देखने के लिए निकल पड़ा। यहां पर नया दूसरा ब्रिज बना था। दार्जिलिंग ज़िले में रियांगखोला (रियांग) नदी पर बना 74 मीटर लंबा एक सुंदर स्टील ब्रिज है। जो सित्तोंग घाटी और मुंगपु को आपस में कनेक्ट करता है। और जो दूसरा ब्रिज था जो लकड़ी का बना था वैसे तो खराब है और उस रास्ते से कोई नहीं जाता सभी नए बने स्टील के ब्रिज से जाते हैं।



6. नमथिंग झील (Namthing Pokhri)


नमथिंग झील की एक अलग और रोचक स्टोरी है स्थानीय लोगों से मैने सुना था कि यहां पर पहले दो हँस हुआ करते थे एक हंस को किसी ने मार दिया था तबसे ये लेक शापित हो गई है और ये भी बात पता चली है कि यहां पर उस झील में एक भी पत्ता दिखाई नहीं देगा अगर एक भी पत्ता गिरता है तो उसे कोई दूसरी चिड़िया उसे उठा ले जाती है वैसे झील आपको बहुत ही सुंदर दिखाई देगा।


सिट्टोंग में आपको बहुत अलग गांव देखने को मिलेंगे कुछ छोटे तो कुछ बड़े। 

Wow Sunrice Homestay


Wow Sunrice Homestay 


जैसा कि ऊपर ही मैने बताया था सिट्टोंग में होमस्टे कर सकते हैं जो कि रेंट पर रहता है वहीं का बना खाना मिलेगा गरमा गरम। मै कहूंगा ये कोई होम स्टे नहीं बल्कि एक देसी स्टाइल वाली प्लेस बोलना गलत नहीं होगा क्योंकि यहां पर आपको घर की उगाई सब्जियां खाने को मिलेगी वो भी चूल्हे की बनी और यहां के ऑनर ही बनाते हैं। शुद्ध देशी गाय का दूध मिलेगा पीने को। सिर्फ़ इतना ही नहीं यहां पर इंटरनेट भी चल रहा था।


यहां से पहाड़ों का शानदार व्यू भी दिखाई देता है। लकड़ी का घर होता है जिसमें लाइटिंग शानदार लगी हुई है। बाथरूम भी आपको बड़ा सा मिलता है।


यहां पर एक इंसान पर ₹2,000 रुपए का किराया लगेगा अगर दो लोग है तो ₹4,000 हजार लगेंगे।


सिट्टोंग घूमने में कितना खर्चा आएगा? (How Much Does It Cost to Travel to Sitong?)


पोस्ट तो अपने पूरा पढ़ ही लिया होगा। अब मैं आपको यहाँ के बजट के बारे में बताता हूं कि मेरा कितना खर्चा आया था और आप कहां कहां पैसे बचा सकते है।


यहां पर मैं 2 रात 3 दिन तक रुका हुआ था जिसमें मैने बहुत सारी लोकेशंस एक्सप्लोर किया जिसमें से कुछ लोकेशन पोस्ट में नहीं होंगे। शायद आगे मै पोस्ट को अपडेट करूं तो उस टाइम मिल जाएंगे। जहां पर मैं रुका था (Wow Sunrice Homestay) वहां पर मैने ₹2,000 रूपये दिए थे एक दिन के, दो दिन के हिसाब से ₹4,000 रुपए।


खाने पीने में मेरे ₹2,000 रुपए लगे थे क्योंकि मैने थोड़े अलग अलग स्ट्रीट फूड का स्वाद लिया था तो इतने पैसे खर्च हुए आपके केस में ₹1,500 रुपए में खाने पीने का हो जाएगा।


मैने तो सिलीगुड़ी से कार बुक किया था जिसमें आने और आने के चार्जेस इंक्लूड थे ₹12,000 हजार रुपए।


अगर सभी का टोटल करें तो मेरे ₹15,000 से ₹17,000 हजार रुपए लग थे। मैं सिंगल पर्सन था, अगर आप दो लोग हैं तो 10 से 12 हजार का फायदा मिल सकता है आपके बजट में, कोशिश करें कि सिट्टोंग घूमने जाएं तो कम से कम दो लोग हो।


नोट: सीजन के अकॉर्डिंग प्राइस ऊपर नीचे हो सकते हैं। 


तो दोस्तों,उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसी ही लेटेस्ट और शानदार जानकारी के लिए हमें फॉलो करना बिल्कुल न भूले। मिलते हैं अगले पोस्ट में एक और नई और रोचक जानकारी के साथ। तब तक के लिए धन्यवाद। 

Post a Comment

Previous Post Next Post