मुनस्यारी कैसे जाएं? पूरी ट्रैवल गाइड, खर्च और घूमने की जगहें?

 

मुनस्यारी उत्तराखंड का खूबसूरत हिमालयी नज़ारा


मुनस्यारी परिचय 

क्या अपने एक ऐसी जगह की कल्पना की है जहाँ बर्फ से घिरा हिमालय की चोटियां, शांत वातावरण, खूबसूरत पेड़ पौधों के नजारे और बदलो से ढका एक खूबसूरत पहाड़ी कस्बा। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी ऐसी ही एक मनमोहक डेस्टिनेशन है। जो समुद्र तल से 2200 मीटर ऊंचाई में स्थित एक हिल स्टेशन है। ट्रैकिंग के लिए बहुत अच्छी डेस्टिनेशन हो सकती है अगर आप स्थानीय संस्कृति से मेल जोल बनाकर अपनी ट्रैकिंग के मजे लेते हैं तो ऐसी जगह आपके लिए बनी हुई है। यह काफी शांत प्लेस है भीड़ भाड़ से दूर है। इस पोस्ट के माध्यम से आप जानेंगे मुनस्यारी कैसे पहुँचें, यहाँ घूमने की सबसे खूबसूरत जगहें कौन-सी हैं, कब जाएँ और यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखें।


कौसानी से मुनस्यारी मेरी रोड ट्रिप 


तो मेरी जर्नी शुरू होती है कौसानी से मुनस्यारी, इससे पिछले पोस्ट में मैने कौसानी ट्रिप के बारे में बताया है आप वो पोस्ट भी देख सकते हैं।  कौसानी से मुनस्यारी लगभग 165 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है और इनके बीच में कुछ प्लेसेस भी पड़ती है उससे भी आपको रूबरू कराउंगा।


मुनस्यारी काफी सुंदर प्लेस है इसलिए मैने कसौनी के बाद मुनस्यारी ट्रिप के लिए चुना, अगर आप कसौनी घूमने आ रहे हैं तो एक और दिन प्लान एड कर लें मुनस्यारी के लिए, क्या पता दुबारा मौका न मिले इस खूबसूरत की खूबसूरती देखने के लिए।


कौसानी से मुनस्यारी 165 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है और बीच बीच बहुत कम खाने पीने के समान मिलते हैं इसलिए आप अपने पास फ्रूट और मिल्क वगैरह रख ले। मैने अपनी जर्नी बैजनाथ तक कवर किया था और उसके बाद आता है भागेश्वर यहां पहुंचने के लिए कभी टूटे फूटे रास्ते तो कभी प्लेन सड़क से पहुंचना पड़ता है। बागेश्वर के रास्ते पर आपको खूबसूरत व्यू दिखाई देगा जहां बैठकर दो पल के लिए लंबी सांस ले सकते हैं जहां बैठकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।


इस ट्रिप के दौरान आपको कुछ चीजें अपने पास रख लेना चाहिए जैसी ग्लैप्स, खाने पीने के समान, रूमाल और विंटर कैप रखे जिससे आपको ठंड का एहसास न हो और बिना बीमार पड़े अपनी जर्नी कंप्लीट कर सके। 


बागेश्वर बाहर से देखने पर छोटा सा टाउन दिख रहा था लेकिन अंदर बसा हुआ साम्राज्य था। थोड़ा सा ही आगे बढ़ते हैं तो मुंसियारी के लिए दो रास्ते पड़ते हैं पहला जो ब्रिज से होते हुए जाता है जिसमें 143 किलोमीटर की डिस्टेंस पर पड़ता है और जो दूसरा रास्ता है उससे 127 किलोमीटर पड़ता है। मैने लोकल लोगों से पूछा तो बता रहे थे दोनों ही रास्ते सही है तो मैने 127 किलोमीटर वाला रास्ता ले लिया कपकोट होते हुए जो रास्ता जाता है।


इस जर्नी को कंप्लीट करने के मैने स्कूटी हायर की थी जिसका मुझे ₹450 का पड़ा था। अगर आप सिंगल या दो लोग है तो स्कूटी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। रास्ते मैने पेट्रोल भरा कर आगे निकल गया। 


बागेश्वर में ही थोड़ी देर आराम किया जो फ्रूट मैने लिए थे वो मैने खाए और आगे निकल पड़ा। लगभग 30 से 35 मिनट की राइड में कपकोट पहुंच जाते हैं। यह स्थान आखरी होता है जहां आपको लोग, मार्केट, दुकानें और चहल पहल देखने को मिलता है आगे आपको सुनसान रास्ते दिखेंगे जहां सिर्फ कुछ की वहां आते जाते दिखेंगे। 


कुछ दूरी के रास्ते आपको खराब देखने को मिलेंगे लेकिन कुछ रास्ते ऐसे होंगे जिनको देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा आपको ऐसा लगेगा कि जैसे कुछ फिल्मों में देखा होगा अगल बगल लम्बे लम्बे पेड़ होंगे और रास्ते सुनसान होंगे आपको कुछ ऐसा ही फील होगा।


कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद मैने देखा खंडहर जैसे टूटे फूटे घर पड़े हुए थे जहां कोई दिख भी नहीं रहा था जहां न खाने का अरेंजमेंट था और न ही रहने का। जैसे ही आप मुंसियारी के करीब आयेंगे आपको रास्ते और खराब देखने को मिलेंगे।


कौसानी में 1 दिन घूमने का खर्च 2026: होटल, धर्मशाला, खाना और ट्रांसपोर्ट का पूरा बजट


मुंसियारी Birthi Waterfall



मुंसियारी कैसे पहुंचे?


फ्लाइट से आना चाहते हैं तो नजदीकी एयरपोर्ट पंतनगर में है पंथनगर से मुंसियारी की दूरी 370 किलोमीटर पड़ता है।


ट्रेन से आना चाहते हैं तो आपको आना पड़ेगा काठगोदाम या तनकपूर है काठगोदाम से मुनस्यारी की दूरी 278 किलोमीटर और तनकपूर से 273 किलोमीटर पर पड़ता है। फ्लाई से पंथनगर और ट्रेन से काठकोदम या तनकपूर आना होगा उसके बाद आपको रोड के माध्यम से मुनस्यारी के लिए जाना होगा।


बस से आना चाहते हैं तो दिल्ली से मुंसियारी तक डायरेक्ट बस चलती है किराया ₹1100 रुपए पड़ेगा ये उत्तराखंड की ऑडनारी बस है इसके अलावा आपको वाल्वों बस मिल जाएगी जो चलती है दिल्ली से हल्द्वानी तक जिसमें आपको Ac Volvo, AC janrath, ordinary Bas तीनों मिल जाएगी किराया आपका ₹400 से ₹1000 रुपए के बीच में आयेगा कि आप कौन सा बस चुनते हैं 


हल्द्वानी से मुनस्यारी तक जाने के लिए प्राइवेट टैक्सी, शेयर्ड टैक्सी और बस मिल जाएगी जिसमें आपका किराया ₹500 से ₹5000 तक लग सकता है। यहां पर ज्यादातर लोग शेयर टैक्सी से जाते है बुलेरो से।


Indore Trip Cost Guide 2026: 3 दिन में इंदौर घूमने का कुल खर्च, होटल, भोजन और यात्रा बजट


मुनस्यारी में स्टे कहां करें?


यहां पर आपको कई सारे होटल मिल जाते हैं जिसका किराया ₹500 से ₹1500 रुपए एक अच्छा खासा रूम मिल जाएगा। यहां की खास बात यह है कि आपको पहले से बुकिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी आप डायरेक्ट आकर रूम ले सकते हैं। आपको होटल बस स्टैंड के पास लेना है क्योंकि वहीं पर आपको कई सारे होटल के ऑप्शंस मिल जाएंगे और एरिया भी सही है।


मुनस्यारी में कहां कहां घूमे?


मुनस्यारी में घूमने के लिए बहुत सारी प्लेसेस है लेकिन उनमें 3 ऐसे जगह हैं जहां जाने के लिए आपको रोड ट्रिप करनी पड़ेगी जब आप बाइक या कार से मुनस्यारी घूमने आ रहे हैं।


पहला Birthi Waterfall 


ये उस पाइन पर है जब मुंसियारी की दूरी 34 किलोमीटर रह जाती है। यहां पर आप स्कूटी या कार साइड लगा कर वॉटरफॉल के पास जा सकते हैं। यहीं पर छोटी छोटी दुकानें हैं खाने पीने की आप चाहें तो ट्राई कर सकते हैं।


दूसरा Birthi Waterfall से 22 किलोमीटर की डिस्टेंस पर पड़ता है khaliya Top यहां पर आप ट्रैकिंग कर सकते हैं इंट्री फीस ₹20 रुपए लगेगा और ट्रैकिंग 4 से 5 किलोमीट की होगी। टॉप में पहुंचने के बाद बादल आपको करीब में देखेगा फोटोग्राफी के लिए भी अच्छी जगह है।


तीसरा khaliya Top से एक किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है thamrin kund hike tral यहां से एक ट्रैकिंग शुरू होती है thamrin kund के लिए करीब एक किलोमीटर की ट्रैकिंग होती है चाहे तो ये ट्रैकिंग भी कर सकते है यहीं पर thamrin लेक भी है 


ये वो ट्रिप है जब आप अपने बाइक या कार से आते हैं तो ये जगह आते टाइम देख सकते हैं या वापस लौटते टाइम भी देख सकते हैं या फिर मुंसियारी में स्टे करने के बाद ये तीनों जगह देख सकते हैं आपकी मर्जी की आप कैसे घूमना पसंद करते हैं।


उज्जैन यात्रा का खर्च 2026: होटल, धर्मशाला, खाना और लोकल ट्रांसपोर्ट का पूरा बजट



नंदा देवी टेंपल खूबसूरत नजारा

1. नंदा देवी टेंपल 


मुनस्यारी बस स्टैंड से 3 किलोमीटर पर पड़ता है। टैक्सी से आते हैं तो ₹400 से ₹500 रुपया लेगा जाने और आने का किराया। आप चाहे तो अपने बाइक या टैक्सी से भी घूम सकते हैं बहुत लोग तो पैदल ही निकल जाते हैं। इंट्री फीस ₹20 रुपए पड़ता है। यह जगह थोड़ी गार्डन जैसी लगेगी साफ सुथरी मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल फुटपाथ पर अगल बगल पहाड़ दिखाई देंगे।


2. ट्राइबल हेरिटेज म्यूजियम 


यहां पहुंचने के लिए 3 से 4 किलोमीटर ट्रेवल करना पड़ेगा और 10 मिनट का समय लगेगा यहां की इंट्री फीस ₹20 रुपए है। यहां पर उत्तराखण्ड के इतिहास को अच्छे से संजोया गया है। यहां पर आने के बाद आपको पता चलेगा पहले लोग कैसे रहते थे क्या कहते थे और क्यों पीते थे? 


3. हॉट वॉटर स्प्रिंग 


यहां आने के लिए आपको मुंसियारी से 22 किलोमीटर की ट्रेवल करनी होगी। लोग कहते हैं कि यहां पर नहाने से बहुत सी बीमारियां ठीक हो जाती है प्राइवेट टैक्सी से आते हैं ₹800 रुपए खर्च हो सकते हैं और पहुंचने में 45 मिनट लगेंगे। यहां पर बहुत सारी एडवेंचर एक्टिविटी होती हैं जैसे रिवर राफ्टिंग, स्कीइंग यहां पर फुटबॉल मैच के लिए बहुत बड़ी मैदान है आप चाहे तो मैच भी देख सकते हैं जो अक्सर हुआ करती है।


क्या क्या साथ लेकर जाएं?


1. गर्म कपड़े 

2. खाने के लिए स्नैक्स 

3. पावरबैंक 


मुनस्यारी घूमने में कितना खर्चा आएगा? (2 दिन का ट्रिप)

खर्च का प्रकार अनुमानित खर्च (₹)
🏨 होटल (2 दिन) 1,200
🍽️ खाने-पीने का खर्च 800
🚗 ट्रांसपोर्टेशन 5,000
🎫 अन्य खर्च 200
💰 कुल अनुमानित खर्च 7,500

नोट: यह अनुमानित बजट है। वास्तविक खर्च यात्रा के मौसम, होटल की श्रेणी, ट्रांसपोर्ट और आपकी यात्रा की शैली के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है।

तो दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया है तो हमें फॉलो करना न भूले मिलते हैं अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

Previous Post Next Post