नमस्कार दोस्तो मेरा नाम महेंद्र है और मैं आया हु सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत जगह मनाली में अभी मैं खड़ा हु मड़ही में जोकि मनाली से 20 किलोमीटर के डिस्टेंस पे पड़ता है अभी मैं आया हु मई में स्नो अच्छी खासी दिखाई दे रही है अगर आप जून में आते हैं तो स्नो उस समय ज्यादा होगा और रोहतांगपास खुल जायेगा।
तो दोस्तो इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको बताऊंगा आप मनाली कैसे आ सकते है आपके यहां घूमने में क्या खर्चा होगा और आपका यहां पर टूर प्लान क्या होगा? और भी बहुत सारी जानकारी है जो आपको यहां आने से पहले जानना जरूरी है।
मनाली कैसे आ सकते हैं?
मनाली के लिए अगर आप कहीं दूर से आ रहे हैं तो आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाए और यहां से वोल्वो की बसे चलती है मनाली के लिए जो आपको 14 से 15 घंटो में मनाली पहुंचा देती है दिल्ली से मनाली 540 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है
हिडिंबा देवी टैंपल
ये मनाली की मोस्ट ब्यूटीफुल और पॉपुलर प्लेसेस में से एक और यहां टूरिस्ट बहुत कम दिखाई दे रहे थे क्योंकि मैं काफी सुबह ही टेंपल पहुंच गया था आप 9 10 बजे आयेंगे तो काफी चहल पहल देखने को मिलेगी। हिडिंबा देवी मंदिर सुंदर जगह पर बना हुआ है और विंटर में ये लोकेशन और भी खूबसूरत हो जाती है।
क्लब हाउस
इसके बाद मै गया क्लब हाउस जिसका इंट्री टिकेट ₹50 था बच्चे के ₹10 लगेंगे यहां पर आप खाना पीना कर सकते है कुछ एडवेंचर कर सकते है रीवर क्रॉसिंग कर सकते है गेम्स खेल सकते है शॉपिंग कर सकते है आप बच्चे हो बड़े सबके लिए क्लब हाउस में कुछ न कुछ है यहां पर हर एक्टिविटी के लिए चार्जेस है। शॉपिंग करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं।
मनु टैंपल
मनाली का एक और खूबसूरत मंदिर है मनु टैंपल जिन्होंने सृष्टि की रचना की थी यहीं पर विलेज का नजारा भी ले सकते हैं
मनाली में आप पैरा ग्लाइडिंग करना ना भूलें आप सोलांग वैली में पैरा ग्लाइडिंग कर सकते हैं और ऊपर से बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है जिसका ₹2000 चार्जेस पड़ता है।
मनाली घूमने के लिए मैं ले ली है एक बाइक जिसका रेंट कॉस्ट मुझे ₹800 पर डे लगा है अगर आप ट्रैफिक से बचना चाहते हैं तो कार के जगह बाइक प्रेफर करे ये आपको सस्ता भी पड़ेगा।
हॉट एयर बैलून
हॉट एयर बैलून का मजा लेना चाहते हैं तो मनाली से 6 किलोमीटर की दूरी पर ये एक्टिविटी होती हैं जिसका लगता है ₹1000 में 7 मिनट की राइडिंग मिलती हैं अगर आपकी गाड़ी हिमाचल से बाहर की है तो आपको ग्रीन टैक्स देना होता है मनाली से 5 से 6 किलोमीटर की डिस्टेंस पर अगर आप वोल्वो से आ रहे हैं तो आपको कुछ भी नही देना पड़ेगा कार और बाइक का 200 से 300 का टैक्स देना होता है आप चाहे तो ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
आप यहां राफ्टिंग भी कर सकते हैं जिसका की पर पर्सन का ₹1000 का चार्ज लगता है मणिकरण जाने वाले रास्ते में कसोल पड़ता है यहां पर भी काफी टूरिस्ट आते हैं मणिकरण पहुंचने में 3 से 4 घंटे लगते हैं यहां दर्शन करने के लिए काफी भक्त दर्शन करने आते हैं और यहां हर रोज लंगर भी चलता है मणिकरण का गुरुद्वारा बहुत ही खूबसूरत जगह पर है यहां पर नदिया भी है पहाड़ भी है।
मनाली से 85 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है आप कार से भी आ सकते हैं लगभग ₹4000 का खर्चा आएगा मणिकरण की ट्रिप पूरे दिन की हो जाती है वापस मनाली आते आते शाम हो जाती हैं मनाली पहुंचते ही आपको मॉल रोड देखने को मिलेगा और सारे टूरिस्ट दिन भर की थकान यही पर मिटाते हैं।
अगर होटल वगैरा लेना चाहते हैं तो मॉल रोड से 2 किलोमीटर की डिस्टेंस पर ही ले क्योंकि यहां के होटल और रेस्टोरेंट बहुत महंगे हैं होटल आपको ₹1500 से ₹2000 के बीच में मिलेगा वही अगर थोड़ी दूर में होटल बुक करते है तो ₹1000 से ₹1500 में मिल जायेगा।
आप यहां के स्ट्रीट फूड को टेस्ट करना ना भूले तीसरे दिन मडही गया वो भी सुबह रोहतांगपास अभी बंद है इसलिए मैं वहां नही जा पाया। लेकिन जून में रोहतांग पास ओपन हो जायेगा।
गुलाबा बैरियर में काफी भीड़ थी अगर सुबह सुबह वहां से निकलते है
मडही के लिए तो ज्यादा अच्छा होगा आपको रास्ते में बहुत ही अच्छे व्यू देखने को मिलेंगे और हर तरफ बर्फ से ढके पहाड़ भी देखने को मिलेंगे। कुछ जगहों पर रोड काफी खराब है मडही पहुंचने के बाद आपको बहुत सारे टूरिस्ट दिखेंगे। पहाड़ों में मैगी हमेशा अवेलेबल होती है।
इन सबके अलावा वशिष्ठ टैंपल, वॉटर फॉल और बहुत सारे व्यू प्वाइंट देख सकते है अगर आप बच्चो के साथ है तो हिमवेली पार्क जा सकते है जिसकी इंट्री फीस ₹200 है आप यहां के सोलांग वैली भी जा सकते है विंटर में यही पर सबसे ज्यादा स्नो देखने को मिलता है।
आप मेरा यहां का एक्सपेरियन पूछेंगे तो मैं यहां तीन दिन तक रुका और खूब इंजॉय किया और बहुत सारे प्लेसेस कवर किया स्नो देखने के लिए केवल टैंपो का स्तेमाल किया बाकी सभी जगह के लिए बाइक से ही मैने घुमा। कर से भी घूम सकते है लेकिन आपका बजट बड़ जायेगा।
यहां आपका बजट कितना होगा वो मैं आपको बता देता हूं पीक सीजन में जा रहे हैं तो आपका बजट कुछ इस प्रकार बनेगा।
3 दिन का खर्चा
होटल का खर्चा ₹3000
खाने पीने का खर्चा ₹2000
ट्रेवलिंग का खर्चा ₹4000
टोटल देखा जाए तो ₹10000 के अंदर आप मनाली में 3 दिनों तक इंजॉय कर सकते है। तो दोस्तो ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो हमे फॉलो करना ना भूलें मिलते
है अगली पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।



0 Comments