मैसूर बजट टूर प्लान। मैसूर में कहां कहां घूमे क्या खर्चा आयेगा? 2025 Budget Trip Plan.

 


नमस्कार दोस्तो मेरा नाम महेंद्र है और आज मैं आपको मैसूर के सभी प्लेसेस के बारे में बताऊंगा जहां सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते है साथ ही ये भी बताऊंगा की आप यहां कैसे आ सकते है घूमने में कितना खर्चा आयेगा। 


मैसूर पड़ता है कर्नाटक में और यहां पर बोली जाने वाली भाषा कन्नड़ है हालाकि आपको घूमने फिरने में कोई प्रोब्लम नही होगी क्योंकि यहां के लोग भी हिंदी समझ लेते है इसके अलावा यहां पर आने के लिए मानसून ही है क्योंकि यहां पर इस टाइम गर्मी कम होगी। अगर आप समर में आते है तो गर्मी झेलनी पड़ सकती है विंटर में भी आ सकते है।


बैंगलोर से मैसूर 144 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है मैसूर में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन दोनो ही है यहां पहुंचना बेहद आसान है। मैसूर के बस स्टैंड से अन्य राज्यो से डायरेक्टली बसे चलती है तो आप बस से भी आ सकते है 


बड़े शहरों से यहां पर कई सारे बसे है krctc की वेबसाइट है उससे आप बुक कर सकते है और डायरेक्टिली आप यहां आ सकते है सबसे अच्छा कांवेंस यही होगा की पहले बैगलोर आ जाए फिर बैंगलोर से मैसूर आ जाए फिर यहां से अगर आप ऊटी जाना चाहते है या कुर्ग जाना चाहते हैं तो वो भी जा सकते है क्योंकि बस आपको सबसे सस्ता पड़ेगा।


घूमने के लिए मैने सबसे पहले रेंट पर स्कूटी ले ली जिसका रेंट मुझे देना पड़ा ₹170 8 घंटे के मैने बुक किया है इसके बाद मैं सबसे पहले गया सबसे ज्यादा टूरिस्ट प्लेस वाली जगह मैसूर पैलेस और यहां की इंट्री टिकेट ₹70 है। यहां की इंट्री टाइमिंग है मॉर्निंग 8 बजे से शाम 5 बजे तक इसके साथ यहां पर लाइट्स वगैरा भी होते हैं।




मैसूर पैलेस 

मैसूर पैलेस बहुत बड़ा है यहां पर गार्डेन के साथ मंदिर भी बना हुआ है। मैसूर पैलेस की ₹70 का इंट्री टिकेट जाया नही जायेगा क्योंकि पैलेस है ही इतना सुंदर मानसून में मैं आया हु तो और भी खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। आप भी कोशिश करे की आप भी मानसून में आए चारो तरफ खुला आसमान और बादल जाए हुआ बहुत ही सुंदर नजारा है। मैसूर पैलेस का रात का नजारा और भी खूबसूरत होता है लेकिन आप बाहर से ही देख सकते है।


मैसूर पैलेस के बाहर ही आप शॉपिंग भी कर सकते है। आप अभी साउथ में है तो यहां के लोकल फूड को इंजॉय जरूर करे और मैने लेमन राइस खाया जोकि मुझे ₹20 का पड़ा मैसूर बहुत बड़ा शहर है और यहां के रोड भी काफी चौड़े है।




वृंदावन गार्डेन 

अब मैं जा रहा हूं वृंदावन गार्डेन जोकि मैसूर की सबसे प्रसिद्ध प्लेसेस में से एक है मेन सिटी से 21 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है। यहां पर कई सारे फाउंटेन है साथ ही झरने भी है। बैक साइड में रीवर भी है साथ ही एक डैम भी बना हुआ है और यहां की इंट्री फीस ₹20 है वृंदावन की रीवर में आप बोटिंग भी कर सकते है जिसका खर्चा ₹40 आएगा।


चामुंडी हिल्स 



अब मैं जा रहा हूं चामुंडी हिल्स के जहां पर चामुंडी मंदिर है वो थोड़ा हाइट पर है जब आप चामुंडी हिल्स जायेंगे और ऊंचाई से देखेंगे तो आपको मैसूर का नजारा देखने को मिलेगा। चामुंडी हिल्स में चामुंडी मंदिर में आप दर्शन के लिए भी जा सकते है जहां की इंट्री फीस फ्री है। और यहां पर आप खरीददारी भी कर सकते है।


सैंड म्यूजियम 

सैंड म्यूजियम मेन सिटी में ही पड़ता है। यहां पर आके आपको लगेगा कि आपका पैसा वसूल हो गया है क्योंकि मैने जितने भी म्यूजियम में जो कुछ भी देखा है उससे कई ज्यादा अलग है ये सैंड म्यूजियम कलाकारी में कोई कमी नही है और यहां की इंट्री फीस ₹40 है। 



फनवे 

इसके बाद मैं आया हु फनवे जोकि पड़ता है सैंड म्यूजियम के बगल में और आप अगर बच्चो के साथ है तो ये आपकी सबसे अच्छी जगह होगी क्योंकि यहां बच्चों के लिए ढेर सारी गेम्स मौजूद है। अलग अलग गेम्स के अलग अलग चार्जेस है। इसके बाद आप स्क्वैटिक किंगडम जा सकते है यहां की इंट्री टिकेट ₹49 है यहां पर आप अलग अलग तरह के एक्टिवाइटिस कर सकते है अगर आप बच्चो के साथ है तो जरूर यहां आएं।


जगनमोहन पैलेस 

इसके बाद मैं जगन मोहन पैलेस गया ये भी मेन सिटी में ही है और ये मैसूर की सबसे प्रसिद्ध प्लेसो में से एक है यहां का इंट्री फीस थोड़ा ज्यादा है ₹150 यहां की इंट्री टाइमिंग है 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जब आप अंदर जाते है तो आपको कंप्लीमेंट्री में ऑडियो गाइड मिलता है। अगर आप हिस्टोरिकल चीजे पसंद है तो आप यहां आ सकते है।


अब मैं आपको बताता हु मैसूर घूमने में आपका क्या खर्चा लग सकता है मैसूर घूमने में आपके 2 दिन काफी है होटल आपको मैसूर पैलेस के आस पास ही लेना है क्योंकि वहीं से आप अपनी जर्नी सुरु करेंगे और होटल सस्ते रेट में भी मिल जायेंगे।


होटल खर्चा ₹1000 से ₹1500

खाने पीने का खर्च ₹1000 से ₹1200

घूमने फिरने का खर्च ₹1500 से ₹2000


ओवर ऑल बात की जाय तो 4 से 5 हजार में सिंगल पर्सन आराम से 2 दिन तक घूम सकता है तो दोस्तो ये पोस्ट आपको कैसा लगा अगर आपको पसंद आया तो हमे फॉलो करना ना भूले। मिलते हैं एक नई पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।




Post a Comment

Previous Post Next Post