गैंगटोक टूर प्लान। गैंगटोक कैसे जाए क्या खर्चा आयेगा। गैगटोक बजट टूर प्लान। 2025 Budget Trip Plan.


 नमस्कार दोस्तों मेरा नाम महेंद्र है और अब मैं आया हु गैंगटोक में अगर आप बहुत ज्यादा गर्मी से परेशान है तो आप यहां आ सकते है इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको मताऊंगा कैसे आप गैंगटोक आ सकते है क्या टूर प्लान होगा और आपका क्या बजट हो सकता है वो आपको इस पोस्ट के माध्यम से पता चलेगा पूरी पोस्ट जरूर पढ़े और पसंद आने पर पोस्ट को लाइक शेयर और फॉलो करना ना भूलें।


कैसे यहां आप आयेंगे 

गैंगटोक आने के लिए सबसे पहले न्यू जलपाई गुड़ी रेलवे स्टेशन आना होगा न्यू जलपाई गुड़ी से गैंगटोक की दूरी 117 किलोमीटर की दूरी पर है इसके बाद आपको ₹250 में शेयर टैक्सी मिल जायेगी जो आपको डायरेक्टली गैंगटोक पहुंचा देती है। अगर आप फ्लाइट से आ रहे है तो बागडोगरा एयरपोर्ट पर भी उतर सकते है जोकि 120 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है यहां पर आपको 3 से 4 हजार में प्राइवेट टैक्सी मिल जायेगी।


चंगू लेक 

सबसे पहले मैं चंगू लेक गया टैक्सी स्टैंड से maine एक टैक्सी बुक करी है जोकि मुझे चंगू लेक पहुंचा देगा। ₹450 का चार्ज लगा है गैंगटोक से चंगू लेक 40 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है और यहां पहुंचने में 3 घंटे मुझे लगे। चंगु लेक में मैने एक मैगी ले ली है जोकि मुझे ₹50 का पड़ा और यहीं पर ₹100 में जैकेट शूज और भी जिन चीजों की आपको जरूरत पड़ेगी वो सब आपको यहां मिल जायेगा।



12 हजार फीट के उपर बाबा हरभजन सिंह का स्मारक है यहां पे ठंड भी काफी है अगर गर्मियों में राहत चाहते है तो ye जगह आपके लिए ही है शेयरिंग से मैं यहां आया हूं तो ₹450 मुझे लगे अगर प्राइवेट टैक्सी से आता तो ₹3000 तक लग सकते है यहां पर y फॉर यार्क में बैठ कर फोटो खिंचवा sakte है।


लाचुंग जब आयेंगे तो आपको कई सारे वाटर फॉल दिखेंगे और रास्ते में ही आपको सिंगिक व्यू प्वाइंट दिखेगा साथ ही आपको टीसता रीवर भी देखने को मिलेगा। अगर आप लचुंग जा रहे है तो आपको सारी प्लास्टिक की बोतल फेकनी पड़ेगी क्योंकि वहां आपको एलाऊ नही होगा अगर पकड़े जाते है तो ₹200 की पेनल्टी लगेगी। ये इंडिया का पहला ऐसा गांव है जहां बोतल बिल्कुल भी एलाऊ नही है।


लाचुंग के लिए मैं निकला था सुबह के 5 से और पहुंचा मैं शाम के 7 बजे 100 किलोमीटर की डिस्टेंस हमे तय करनी पड़ी थी रास्ते में अच्छे अच्छे व्यू प्वाइंट थे इस लिए यहां आने में इतना समय लगा।



युमथांग वैली 

जब आप यहां आयेंगे तो आपको लगेगा आप एक नई दुनिया में आ गए है यहां पर केवल bsnl का नेटवर्क है युमथांग वैली जाने वाली सड़क तोड़ी खराब है पर रास्ते के व्यू शानदार है अभी मैं जा रहा हु 0 प्वाइंट में, मैं लगभग 13 हजार फीट की पर हु और यहां बहुत ठंड है मैने रेंट पे जैकेट बूट ले लिया था जोकि मुझे ₹150 में मिल गया 0 प्वाइंट पर आपको विस्की रूम मिल जाता है जिसेसे आपको ठंड में राहत मिलेगी।


अब मैं पहुंच गया हु युमथांग वैली में यहां आने के बाद आपको लगेगा आप स्वर्ग में पहुंच गए है छोटे छोटे फूल आपको देखने को मिलेगा साथ रीवर बहती हुई दिखेगी।



लच्छेंन 

अब मैं आया हु लच्छेंन और यहां की भी सड़के अच्छी नही है लाछेंग से लाछुंग पहुंचने में 3 घंटे लगते है गुरुडॉन्गमार लेक सिक्किम की सबसे प्रसिद्ध जगह में से एक आप यहां जाना न भूले मैं नही जा पाया क्योंकि जब मैं वहां गया उस समय वो क्लोज था। नाथुला पास भी क्लोज था क्यूंकि स्नो फॉल ज्यादा होने के वजह से सब बंद कर दिया गया था। नाथुला जाने के लिए शेयर टैक्सी से पर पर्सन का ₹900 का कॉस्ट लागत है।


रूमटेक मोनेस्ट्री, हनुमान टोक, नामग्याल इंस्टिट्यूट, फ्लावर पार्क, एम.जी मार्ग ये सारी जगह भी आप घूम सकते है लेकिन उपर जो जो जगह मैने बताई है वो इनसे भी अच्छी जगह है तो पहले वो जगह घूमे फिर वक्त मिले तो इन जगहों को भी कवर कर सकते है।


अब मैं बताता हु खर्चा कितना आयेगा आपको 5 से 6 दिन का टूर प्लान करना है और होटल आपको एम. जी रोड में ही आपको लेना है क्योंकि यहां से आपको सारी जगह घूमने में कोई परेशानी नही होगी। रेस्टोरेंट और मार्केट भी यहां से नजदीक पड़ेगा।


2 दिन तो गुरुदोंगमार घूमने में लगेगा जोकि 3 हजार का पैकेज होता है ये खर्च और दिन हटा करके 3 दिन में कितने खर्च होंगे?

होटल का खर्चा ₹2000

खाने पीने का खर्च ₹2000

घूमने फिरने का खर्चा ₹2000


अगर सब मिला दिया जाए तो आपको 10 हजार में आप 5 दिन का टूर प्लान बना सकते है। तो दोस्तो ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया है तो हमे फॉलो करना ना भूलें मिलते हैं एक नई पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments