शिमला टूर प्लान। शिमला कैसे जाए क्या खर्चा आयेगा? शिमला बजट टूर प्लान। 2025 Budget Trip Plan.

 


नमस्कार दोस्तो मेरा नाम महेंद्र है और मैं आया हु शिमला घूमने के लिए और इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको बताऊंगा आप शिमला कैसे आ सकते है क्या आपका घूमने में खर्चा आयेगा क्या आपका टूर प्लान होगा ? वो सारी चीजे मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताऊंगा। अंत तक पोस्ट जरूर पढ़े।


कैसे आप यहां आयेंगे।

शिमला के लिए आप कहीं दूर से आ रहे है तो आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आ जाएं नई दिल्ली से आप कालका तक जाए और कालका से शिमला डायरेक्ट बस पहुंचा देगी शिमला में एयरपोर्ट भी है तो आप अगर प्लेन से आना चाहते है वो भी आप आ सकते है 


शिमला के न्यू बस स्टैंड से ओल्ड बस स्टैंड के लिए रेगुलर बसे चलती है जोकि ₹10 रुपए में ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंचा देगी अगर टैक्सी से जाते है तो ₹300 रूपय तक लग सकता है। ओल्ड बस स्टैंड के आस पास ही आप होटल भी ले सकते है।



तारा देवी मंदिर 

मैने अपनी जर्नी तारा देवी मंदिर से सुरु की ये टेंपल काफी हाइट पर है और आपको ओल्ड बस स्टैंड से यहां के लिए डायरेक्ट बस मिल जायेगी । जोकि आपको ₹30 रुपए में पहुंचा देता है। तारा देवी मंदिर से ही आपको स्नो पिक मौंटन भी दिख जायेंगे तारा देवी मंदिर में रविवार और मंगलवार को भंडारा भी होता है।


राष्ट्रपति निवास

अब मैं आया हु राष्ट्रपति निवास में यहां पर कैमेरा ले जाना अलाव नही है यहां की एंटी फीस ₹30 है यहां पर आप गार्डेन वगैरा विजित करते है । अगर आप महल के अंदर गाइडेड टूर करना चाहते हैं उसका ₹50 लगता है आप आएं तो गाइडेड टूर जरूर करे थोड़ा टाइम जरूर लगेगा लेकिन बहुत अच्छा टूर होता है।


हिमालयन बर्ड पार्क 

राष्ट्रपति निवास के ठीक सामने पड़ता है हिमालयन बर्ड पार्क और यहां का इंट्री टिकेट ₹20 लगता है राष्ट्रपति निवास ठीक सामने है तो आप यहां जरूर आए आपको तरह तरह के बर्ड्स देखने को मिलेगा।



हिमाचल स्टेट म्यूजियम 

इसके बाद मैं हिमाचल स्टेट म्यूजियम गया यहां पर बहुत कम टूरिस्ट आते है लेकिन ये जगह आपका पैसा वसूल कर देती है यहां पर आर्ट्स, मूर्तियां , सिक्के, पुराने कैमरे और बहुत सारे बाते जानने को मिलेगी। यहां की इंट्री फीस ₹30 है। इसके बाद आप शिमला के रेलवे स्टेशन जा सकते है। ये प्लेस सबसे खूबसूरत प्लेस में से एक है। शिमला में टॉय ट्रेन चलती है इसे इंजॉय करना ना भूले।


बाबा भलकू रेल म्यूजियम 

आप बाबा भलकू रेल म्यूजियम जा सकते है। ये छोटा सा म्यूजियम आपको काफी इंटरेस्टिंग लगेगा यहां पर आके आपको पता चलेगा की पहले कैसी थी रेल्स और अब कैसी है? बड़ी बड़ी हैड लाइट कैसी थी टनल्स कैसे बनते थे? ये सारी बातें आपको जानने को मिलेगी। यहां की इंट्री फीस ₹30 है। ओल्ड बस स्टैसन के ठीक नीचे ही ये म्यूजियम पड़ता है।


जाखू टेंपल रोपवे 

दो तीन साल पहले जब मैं जाखू टेंपल आया था तब रोपवे नही था आप आपको जाखू टेंपल तक जाने के लिए रोपवे से जाना होगा जोकि ₹250 में आपको पहुंचा देगा। अगर आप रोपवे से नही जाना चाहते तो आप ओल्ड मैथड का स्तेमाल कर सकते है यानिकि आप पैदल जा सकते है यहां पर आपको ढेर सारे हनुमान जी की मूर्तियां देखने को मिलेगी। बहुत से लोग यहां दर्शन के लिए भी यहां आतेहै।  


द रिज चर्च 

इसके बाद मैं गया हूं द रिज चर्च यहां पर आपको हमेशा ही टूरिस्ट दिखेंगे और ये शिमला की सबसे प्रसिद्ध जगह में से एक है शिमला की मॉल रोड शॉपिंग के लिए अच्छी है लेकिन थोड़ी मेहगी है।


शिमला का ओवर ऑल मेरा क्या एक्सपीरियंस क्या रहा वो मैं आपको बताता हु घूमने के लिए ज्यादा जगह तो नही है लेकिन आपको निराश तो नही करेगी। जो भी यहां के सीन थे वो आप पैदल ही कवर कर सकते है। केवल एक दिन लगा मुझे घूमने में आप यहां दो दिन स्पेंड कर सकते है और घूमने के लिए टैक्सी का यूज कर सकते है। अगर आप स्नो देखना चाहते हैं तो अक्टूबर के बाद ही यहां आए मैं जून में आया हु। थोड़ी धूप है लेकिन गर्मी नही लग रही है।


अब मैं आपको बताता हु अगर आप इस समय शिमला घूमने के लिए आते है तो क्या खर्चा आयेगा। पर डे खर्चा 


होटल खर्चा ₹1500 से ₹2000

खाने पीने का खर्चा ₹500 से ₹800

घूमने फिरने का खर्चा ₹2000


टोटल देखा जाए तो ₹5000 से ज्यादा आपका खर्चा नही आयेगा तो दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको अच्छी लगी तो आप हमे फॉलो कर सकते है मिलते है अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

Previous Post Next Post