नमस्कार दोस्तों मेरा नाम महेंद्र है और आज मैं आया हूं तमिलनाडू के एक छोटे से खूबसूरत शहर में जिसका नाम है ऊटी और यहां पर तमिल भाषा चलती है और आज मैं आपको बताने जा रहा हूं ऊटी आप कैसे आ सकते है? ऊटी में आपका टूर प्लान क्या होगा? ऊटी में आपका क्या खर्चा आयेगा? वो आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताऊंगा।
आप यहां कैसे आ सकते है?
ऊटी पहुंचना बेहद आसान है क्योंकि ये बैंगलोर से 270 किलोमीटर की दूरी पर और कोयंबटूर से 85 किलोमीटर की दूरी पर है आप बैंगलोर या कोयंबटूर के एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं साथ ही दोनों जगहों पर रेलवे स्टेशन भी मौजूद है। इन दोनो में से किसी एक जगह में पहुंचेंगे तो यहीं से आपको डायरेक्ट बसे मिल जायेगी। इसके साथ मेतुपलियम के रेलवे स्टेशन से एक टॉय ट्रेन भी जाती है जोकि कोयंबटूर के पास में ही पड़ता है ऊटी के बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद अगर आपको भूख लग जाती है यहीं आस पास में खाने पीने की जगह मिल जायेगी।
यूटी के बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद आगे ही टैक्सी मिल जायेगी साइड सीन के लिए यूटी और कुन्नूर घूमने के लिए मैने एक शेयर बस ले ली है जोकि ₹250 में पूरे दिन की ट्रिप हो जाती है। अगर आप बजट में टूर करना चाहते हैं तो शेयर बस चुन सकते हैं।
शेयर्ड बस आपको सस्ता तो पड़ जायेगा लेकिन कंफर्टेबल नही होगा।
ऊटी लेक
पहले दिन ऊटी में ही ऊटी लेक गया काफी बड़ा लेक है। ऊटी लेक की इंट्री फीस ₹15 है और यहां बोटिंग के लिए भी अलग अलग रेट है यहां पर बच्चों और बड़ों के डिफरेंट डिफरेंट एक्टिविटी मौजूद है यहां अलग अलग एक्टिविटी के अलग अलग चार्जेस है। यहां ₹10 से ₹200 तक के एक्टिविटी देखने को मिलेगी। साथ ही हॉर्स राइडिंग भी कर सकते हैं। यहां पर आप शॉपिंग भी कर सकते हैं।
थ्रेड गार्डेन
ये ऊटी का थ्रेड गार्डेन है जहां आप तरह तरह के फ्लावर देख सकते हैं और यहां की इंट्री फीस ₹20 है। अगर आपको फ्लेवर्स पसंद है तो आप यहां आ सकते हैं।
डिवाइन हिलेंड
थ्रेड गार्डेन के बाद आप डिवाइन हिलेंड जा सकते हैं जहां से आपको बहुत की खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।
कूनूर
इन सब जगहों को घूम लेने के बाद आप कूनूर के लिए जा सकते हैं जोकि 25 किलोमीटर के डिस्टेंस पर है। रास्ते में आप को बहुत सारे टी गार्डेन देखने को मिलेंगे। यहां पर आप नैचुरल ऑयल, चाय पत्ती, मसाले और चॉकलेट ले सकते हैं। जगह जगह पर चॉकलेट की दुकानें दिख जायेगी और मैने भी ₹20 का चॉकलेट ले लिया है।
अपने ग्रीन टी सुनी होगी मसाला टी सुनी होगी लेकिन अपने चॉकलेट टी नही सुनी होगी। मैने ₹20 का चॉकलेट टी ले ली है और इसका स्वाद गजब है।
डॉल्फिन नोज एंड लैब्स रॉक्स
डॉल्फिन नोज एंड लैब्स रॉक्स से आप ऊटी की नैचुरल खूबसूरती को देख सकते हैं और यहां की इंट्री फीस ₹10 है कूनूर में आपको हर तरफ टी गार्डेन दिख जायेंगे। इसके बाद आप स्लीपिंग लेडी व्यू प्वाइंट जा सकते हैं और यहां की इंट्री फीस फ्री है।
बोटेनिकल गार्डेन
इसके बाद आप बोटेनिकल गार्डेन जा सकते हैं जोकि ऊटी की खूबसूरत प्लेसेस में से एक है और ये गार्डेन 2000 फीट से भी ज्यादा ऊंचाई पर है। यहां की इंट्री फीस ₹40 है और ये गार्डेन चारो तरफ से पेड़ो से घिरे हुए हैं देखने में काफी खूबसूरत लगता है।
ऊटी में पहले दिन तो मैं बस से घुमा था साइड सीन के लिए मेरे ₹250 लगे थे और अगले दिन मैंने रेंट पर स्कूटी ले ली है जिसका रेंट ₹800 प्रति दिन के हिसाब से है।
आप यहां जब पाइन फॉरेस्ट के लिए जायेंगे तो रास्ते में ढेर सारे लम्बे लम्बे पाइन ट्री देखने को मिलेगी और जिस जगह आप जा रहे है वहीं से अलग अलग राज्यों में बल्ली पटरे भेजे जाते हैं और यहां की इंट्री फीस ₹10 है। यहां पर काफी टूरिस्ट आते हैं और पाइन फॉरेस्ट में ही एक लेक है पिक्चर्स वगैरा ले सकते हैं और आपने 90 के दशक के फिल्मों में एसी जगहों को देखा होगा।
विनलोक प्वाइंट
पाइन फॉरेस्ट से मैं विनलोक प्वाइंट गया ये भी प्याक्रा के रूट पर पड़ते हैं। यहां की इंट्री फीस ₹10 है। काफी हाइट पे है यहां से ऊटी का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। प्याकरा में बोटिंग कर सकते हैं प्याकरा में वॉटर फॉल भी पड़ता है जिसकी इंट्री फीस ₹10 है तो इसे भी आप देख सकते हैं। मुझे थोड़ी भूख लग रही थी तो मैंने डोसा खाया। जो मुझे ₹20 का पड़ा।
रोज गार्डन
ऊटी का रोज गार्डन बहुत ही खूबसूरत है ये मेन ऊटी में ही है और बहुत बड़ा भी है और यहां का इंट्री टिकेट ₹40 है और यहां से आपको ऊटी का बहुत अच्छा व्यू देखने को मिलेगा। ऊटी की खास बात ये है कि यहां टॉय ट्रेन भी चलती है टॉय ट्रेन की बुकिंग आप irctc की वेबसाइट से भी बुक कर सकते हैं आप यहां के एडम्स चौक से सस्ते चॉकलेट ले सकते हैं जोकि ₹400 से ₹800 में एक किलोग्राम चॉकलेट मिल जायेगा।
ऊटी का जो टूर प्लान होगा वो 2 दिन का होगा आप डे 1 में ऊटी और कुनूर का साइड सीन कर सकते हैं और डे 2 में आप प्याकारा का ट्रिप कर सकते हैं इसके अलावा यहां का पर पर्सन का कॉस्ट क्या होगा वो भी बता देता हूं
होटल खर्चा ₹1500
खाने पीने का खर्चा ₹1000
घूमने फिरने का खर्चा ₹3000
ओवर ऑल देखा जाए तो 5 हजार में 2 दिन का ऊटी का ट्रिप कर सकते हैं इससे ज्यादा खर्चा नही आयेगा तो दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया है तो हमे फॉलो कर सकते हैं तो मिलते हैं एक नई पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।



0 Comments