थाईलैंड टूर प्लान। थाईलैंड कैसे जाए क्या खर्चा होगा? थाईलैंड बजट टूर प्लान



 नमस्कार दोस्तों मेरा नाम महेंद्र है और मैं आया हु थाईलैंड और थाईलैंड की राजधानी है बैंककॉक और यहां की करेंसी थाई बात चलती है और यहां पर घूमने के लिए बहुत सारी खूबसूरत प्लेसेस है जहां आप घूम सकते है। इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको बताऊंगा कि आप थाईलैंड कैसे जा सकते है थाईलैंड का आपका टूर प्लान क्या होगा। यहां पर घूमने का क्या बजट होना चाहिए। पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े अगर पसंद आता है तो आप हमे फॉलो भी कर सकते है।


कैसे जाए थाईलैंड 

थाईलैंड जाने के लिए कई शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट है थाईलैंड जाने के लिए अगर आप दो तीन महीने पहले बुक करेंगे तो 10 से 20 हजार के अंदर आने जाने के फ्लाइट मिल जायेगी बैंकॉक में दो एयरपोर्ट है पहला Don Mueang Airport और दूसरा Suvarnabhumi Airport दोनो ही एयरपोर्ट सिटी में ही है 3 से 4 घंटे में यहां पहुंच जायेंगे।



यहां पहुंचने के बाद आपको वीजा ऑन अराइवल काउंटर में पहुंचना होता है क्योंकि थाईलैंड के लिए पहले से वीजा लेने की जरूरत नही होती है अगर आप 15 दिन के लिए ही थाईलैंड जा रहे है तो बस कुछ डॉक्यूमेंट तैयार करने होते है वीजा के लिए बहुत लोग लाइन में लगे होते है आपको आधे से एक घंटे तक लाइन में लगना पड़ सकता है।


अब बात आती है रुपए एक्सचेंज करने की रुपए से थाई बात में, तो आप एयरपोर्ट में भी कर सकते है लेकिन मैं आपको बताना चाहूंगा की की आप 100$ ही चेंज कराएं क्योंकि बहुत ज्यादा कमीशन कटता है आप रुपए को एक्सचेंज कहीं और से भी करा सकते हैं।


उसके बाद आपको सिम कार्ड लेना पड़ेगा 10 दिन का रिचार्ज मिलेगा जो आपको ₹700 का पड़ेगा। एयरपोर्ट से जैसे ही बाहर निकलेंगे तो बहुत सारी टैक्सी और बस मिल जायेगी। मैने होटल बुक किया है सुकुमवित एरिया में टैक्सी से जाता हु तो ₹700 बात लगेगा और मैं अगर बस से जाता हु तो कम पैसे में काम हो जायेगा।


मैं सबसे पहले Don Mueang से Machit क्या फिर Machit से Sukhumvit अगर फैमिली के साथ है तो टैक्सी बुक करें।



Sea Life Ocean & Madam Tussad Museum

Sea Life Ocean & Madam Tussad Museum यहां आना न भूले बहुत ही मजा आएगा Sea Life Ocean की इंट्री फीस 700 बात है और Madam Tussad Museum 800 बात है दोनो ही म्यूजियम अच्छे यहां आपको पेंगुइन और ऑक्टोपस देखने को मिलेगा और भी खूबसूरत विशालकाय जीव है जो आपको इन्ही म्यूजियम में देखने को मिलेगा। बहुत सारे सेलिब्रिटी के स्टैचू भी देखने को मिलेंगे।


Nana Plaza 

बैंकॉक में बहुत सारे टूरिस्ट नाईट लाइफ इंजॉय करने आते है और यहां पर नाना प्लाजा ऐसा एरिया है जहां पर बार क्लब डिस्को और इंटरटेनमेन का सारा अरेंजमेंट मिलेगा। यहां पर बहुत सारे मसाज सेंटर भी है अगर आपको थोड़ा रेस्ट की जरूरत है तो यहां आ सकते है 


Soi Cowboy 

इसके बाद Soi Cowboy भी जा सकते है यहां पर भी वही सब कुछ है जो मैने पहले नाना प्लाजा में बताया था। सफारी वर्ल्ड और मरीन पार्क भी जा सकते है यहां पर आपको डॉल्फिन शो मरीन शो और बर्ड शो देखने को मिलेगी साथ ही यहां पर चिम्पांजी की बॉक्सिंग भी देख सकते है और सफारी भी घूम सकते है यहां की इंट्री टिकेट 1000 बात है। यहां पर आप चिम्पांजी के साथ फोटो भी खिंचवा सकते है पूरे दिन की ट्रिप में आपका पैसा वसूल हो जायेगा 


Wat Pho

बैंकॉक में बहुत सारे आपको टेंपल देखने को मिलेंगे लेकिन मैं पहले आया हूं Wat Pho में जिसका इंट्री टिकेट है 200 बात यहां पर आपको बहुत सारे छोटे बड़े बुद्ध की मूर्ति देखने को मिलेगी साथ ही अनोखे टेंपल भी देखने को मिलेगी एक और खास बात यहां पर सबसे बड़ी मूर्ति बुद्ध की बनाई गई है लेटे हुए जो की 150 फीट से भी लंबी है


पटोंग बीच

अगर आपको पटोंग बीच में जाना है तो आप मिनी बस हायर करेंगे यहां से एक मिनी बस चलती है जो डाउन टाउन जाना होगा उसके बाद वहां से आपको डायरेक्टली बस मिल जायेगी फुकेट के पटोंग बीच के लिए बहुत आसान है जाने के लिए अगर आप पैसे बचना चाहते है तो इससे जा सकते हैं अगर आप टैक्सी से जाना चाहते हैं तो उसमे आपके 700 बात से 800 तक लग सकते हैं। मिनी बस से जायेंगे तो 50 से 70 बात ही खर्च होंगे इससे ज्यादा नहीं लगेगा।


फुकेट घूमने के लिए मैने हायर की है एक स्कूटी जिसका रेंट मुझे 200 बात जो मुझे 24 घंटे के लिए मुझे मिल गई है और इससे आप आसानी से किसी भी जगह घूम सकते हैं फुकेट की रोड और लोकेशन काफी अच्छी है। यहां आपको बाइक चलाना पसंद आएगा।


टाइगर किंग्डम

सबसे पहले मैं गया टाइगर किंग्डम के लिए जिसका इंट्री टिकेट 900 बात है मेन सिटी से 4 से 5 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है टाइगर किंग्डम में आप टाइगर्स के साथ फोटो खिंचवा सकते हैं। ये बहुत ही पॉपुलर प्लेसेस में से एक है और आप लाइफ में असली टाइगर के साथ मिल सकते हैं।


अगर आप रेसिंग कार इंजॉय करना चाहते हैं तो टाइगर किंग्डम के पास में ही है पटोंग गो कार्ट स्पीडवे जिसका टिकेट 800 बात लगता है।


अगर आप बिग बुद्धा जाते हैं तो आप एलिफेंट की राइड भी कर सकते हैं और यहां पर मॉन्स्टर ट्रक बाइक भी है आप इसकी भी राइड ले सकते हैं डिफरेंट डिफरेंट चीजों के डिफरेंट डिफरेंट देखने को मिलेगी। 500 से 1000 बात तक की इनकी राइड हो सकती है। शाम के टाइम आप अपना समय खूबसूरत बीचेस को दे सकते हैं।


आप फुकेट का आइलेन टूर जरूर करें फिफी आइलेन और जेम्स बॉन्ड आईलेन दोनो ही फेमस है अगर ये टूर स्पीड बोर्ड से करते हैं तो 900 से 1000 बात लगता है अगर फेरी से करते हैं तो 1500 से 2000 बात लग सकता है इसमें आपको खाना पीना दो तीन जगहों पर ठहरना शामिल होता है आप इसकी बुकिंग वहीं पर ट्रेवल एजेंट से करा सकते हैं ये आपकी पूरे दिन की ट्रिप होती है।


थाईलैंड में आपको थोड़ी खाने पीने की चीजे लेनी है तो आप 7 इलेवन से ले सकते हैं काफी कम दामों पर


पटोंग बीच

फुकेट का सबसे प्रसिद्ध जगह इसके अलावा भी फुकेट में कई सारे बीचेज है जैसे कि कलीम बीच, क्रोन बीच, काटा बीच और भी बहुत सारे बीचेज है लेकिन सबसे प्रसिद्ध पटोंग बीच है यहां पर आप बहुत सारे एक्टिविटीज कर सकते हैं डिफरेंट डिफरेंट एक्टिविटीज के लिए डिफरेंट डिफरेंट चार्जेस देखने को मिलेंगे। 500 से 1000 बात तक के फीस है यहां के एक्टिविटीज के लिए फ़ोटो शूट के लिए सबसे अच्छी प्लेस में से एक है।


पटोंग बीच की नाईट लाइफ बंगला वॉकिंग स्ट्रीट पर देखने को मिलेगी अगर आप पीने के शौकीन हैं तो ये जगह आपकी है बहुत ही सस्ते दामों पर बीयर मिल जायेगी। साथ ही कई सारे एडल्ट शो भी है फुकेट में किसी भी मौसम में अचानक बारिश देखने को मिलेगी।


ये सारी जगह घूमने के लिए आपके पास 3 दिन का समय होना चाहिए पहले दिन फिफी आइलेन और जेम्स बॉन्ड आईलेन जा सकते हैं दोनो ही आइलेन आपके लिए यादगार होगा क्योंकि आइलेन की ट्रिप बहुत ही खूबसूरत होती है


बात करते हैं यहां फुकेट की बजट 2 लोगों के लिए

होटल खर्चा 2000 बात

खाने पीने का खर्च 2000 बात

ट्रेवलिंग 3000 बात

एक्टिविटी खर्च 5000 बात


अगर ओवर ऑल देखा जाए तो 12000 बात में आप फुकेट घूम सकते हैं अगर आप एक्टिविटी नही करते हैं तो ये खर्चा और भी कम हो सकता है इससे ज्यादा नहीं लगेगा मैने मो

टा मोटा खर्च आपको बताया है।


Post a Comment

0 Comments