नमस्कार दोस्तों मेरा नाम महेंद्र है और आज की पोस्ट में मैं बताने वाला हूं गोवा टूर प्लान के बारे में गोवा टूरिस्ट प्लेस क्यों है ये आप यहां आकर ही जानेंगे। इसके अलावा इस पोस्ट के माध्यम से भी जान सकते है।
हर पोस्ट में जैसा कि मैं बताता हु टूर प्लान, बजट इसके साथ ही यहां की यूजफुल टिप्स इस पोस्ट में बताऊंगा इसके साथ यहां पर आप कैसे घूम सकते हैं कैसे पहुंच सकते है और यहां की जितनी भी पॉपुलर प्लेसेस है उसे भी कवर करूंगा।
गोवा में लगभग सभी लोग हिंदी बोलते है और यहां पर आने का बेस्ट टाइम है गर्मी के मौसम को छोड़ कर किसी भी महीने आ सकते है और मैं जनवरी में यहां आया हूं ठंड के मौसम में
गोवा कैसे पहुंचे?
गोवा पहुंचा बेहद आसान है लगभग सभी बड़े शहरों से डायरेक्ट ट्रेन और फ्लाइट की सुविधा है और कुछ आस पास के शहरों से डायरेक्ट बसे भी चलती है यहां मडगांव और करमाली मेन रेलवे स्टेशन है और डाबोलिम नाम का एयरपोर्ट है।
जहां 1000 से 1500 देकर टैक्सी से बागबीच पहुंच जायेंगे इसके साथ ही एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से बसेस की भी सर्विस चलती है। गोवा के प्लेसेस को कवर करने के लिए मैने हायर की है एक स्कूटी, आप गोवा में कही से भी रेंट पर बाइक ले सकते है बीचेस के आस पास मिल जायेगी। आप चाहे तो पंजिम से बुक कर सकते है जब आपको वापस जाना होगा तो उसी रास्ते से होते हुए निकल जाएगा इसमें आपको ही आसानी होगी और मुझे ये पड़ा ₹300 में पर डे का बहुत ही सस्ता भी है।
बागाबीच
गोवा का सबसे पॉपुलर प्लेस है तो वो है बागाबीच सबसे ज्यादा टूरिस्ट एट्रेक्शन वाली जगहों में से एक है बागाबीच में स्कूटी पार्किंग फीस ₹20 है और यहां पर आप बहुत सारे वाटर एक्टिविटी जैसे बनाना राइड पैरसिलिंग जैसे एक्टिविटी कर सकते है
कलांगत बीच
इसके बाद मैं कलांगत बीच के लिए रवाना हुआ जिसकी दूरी बागाबीच से एक किलोमीटर की दूरी पर है बागबीच और कलांगत बीच के बीच में काफी सारी शॉप्स है जहां आप चाहे तो शॉपिंग कर सकते है और अगर आप ड्रिंक के शौकीन है है तो यहां आपको थोड़ी कोस्टली पड़ेगी।
यहां का क्राउड भी देखने लायक है यहां पर भी बागबीच की तरह टूरिस्ट की संख्या बहुत ज्यादा है लेकिन गोवा में सबसे ज्यादा नाइट लाइफ बागबीच के आस पास ही है यहां ढेर सारे बीच क्लब है यहां बच्चे से लेकर बूढ़े तक जा सकते है और यहां पर बैठ कर आराम से डिनर कर सकते है
अगुआड़ा फोर्ट
इसके बाद मै अगुआड़ा फोर्ट और यहां की पार्किंग फीस ₹50 है कार का तो इससे भी ज्यादा होगा। यहां पर कई सारी मूवीज की शूटिंग हो चुकी है और यहां का इंट्री टिकेट ₹25 है पार्किंग ₹50 है इंट्री फीस ₹25 है दोनो में जमीन आसमान का अंतर है यहां से आपको समुद्र का व्यू भी अच्छा दिखेगा।
चलते चलते मुझे भूख लग गई थी दोस्तो तो मैने कलांगट बीच के पास रेस्टोरेंट में थाली ऑर्डर किया जिसमें मुझे चावल, दाल, 2 रोटी, 2 सब्जी, रायता और पापड़ मिला जोकि ₹130 में मुझे ये सब मिल गया। कलांगत बीच या बागा बीच के आस पास किसी भी रेस्तरां में जाएंगे तो आपको इतना ही पड़ेगा। डेली के ₹400 से ₹500 रूपए का खर्चा आयेगा।
चपोरा फोर्ट
खाना खाने के बाद मै आ गया चपोरा फोर्ट में यहां पहुंचने के लिए आपको आधे किलोमीटर ऊपर की ओर चढ़ाई करनी पड़ेगी। अगर कोई बूढ़े बुजुर्ग है जिनकी सांसे फूलती है तो कृपया करके ये लोकेशन स्किप कर दें लेकिन अगर आपकी सांसे नहीं फूलती तो ये आपकी सबसे खूबसूरत प्लेस आपके लिए ही है।
दिल चाहता है सॉन्ग में इस लोकेशन की शूटिंग हुई थी और यहां की इंट्री फीस 0 है यानि कि यहां कोई एंटी फीस नहीं है गोवा का व्यू के साथ साथ पूरा समुद्र दिखेगा।
कसीनो प्राइड
अगर आप कुछ अलग जगह जाना चाहते हैं तो आ जाएं कसीनो प्राइड मे और यहां पर आपको ड्रेस कोर्ट भी फॉलो करना पड़ता है आप यहां कैजुअल में ही जाएं और शूज पहन कर जाएं। ये कसीनो तोड़ा महंगा है अलग अलग कसीनो के अलग अलग चार्जेस है ये कसीनो क्रूस पर भी है लैंड पर भी है
यहां क्रूस पर जो कसीनो है वो आपको पंजिम में मिलेगा क्रूस पर जाने के लिए आपको स्पीड बोर्ड से ले जाते हैं जिसमें 2 से 3 मिनट ही लगते है इंट्री फीस ₹2000 का मुझे पड़ा अगर आप सोम से शनि के बीच में आयेंगे तो ₹1500 का ही इंट्री फीस लगेगा। इसके साथ कूपन भी अवलेबल होते है इससे आप गेम भी खेल सकते है।
यहां पर आप डांस का लाइव परफॉमेंस भी देख सकते है इ सके साथ ही आस पास के क्रूस कसीनो को भी देख सकते है यहां पर खाने पीने के लिए बफेट सिस्टम होता है जिसमें आप अनलिमिटेड फूड कंज्यूम कर सकते है
एमैकुलेट कंसेप्शन ( चर्च)
ये चर्च पंजिम में पड़ता है और गोवा में सबसे पॉपुलर प्लेसेस में से एक है इसी चर्च के आस पास सभी टूरिस्ट प्लेस मौजूद है जब आप पंजिम से थोड़ा आगे बढ़ते हैं तो तो आपको पड़ता है मीरामार बीच ये बीच काफी अच्छा है बहुत शांति है अकेले में किसी के साथ वक्त बिताना चाहते है तो ये जगह आपके लिए है।
डोना पाउला
इसके बाद मै आया हूं डोना पाउला में, यहां पर सिंघम मूवी का एक सीन शूट हुआ हुआ था जिसके बाद ये प्लेस काफी पॉपुलर हो गया।
साउथ गोवा (कोलवा बीच)
साउथ गोवा जाने का रास्ता काफी खूबसूरत है साथ ही विलेज भी देखने को मिलेगा कोलवा बीच में एक पार्किंग एरिया है जहां आप कार या बाइक पार्क कर सकते है। डोना पाउला से यहां की दूरी लगभग 34 किलोमीटर पड़ा कोलवा बीच भी मीरामार बीच की तरह शांति वाला एरिया है यहां आके आपको सुकून मिलेगा।
यहां पर आप कई सारे वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं हर एक्टिविटी के लिए अलग अलग चार्जेस है। बेतालबीच भी कोलवा ओर मीरामार बीच की तरह शांति वाला एरिया है नॉर्थ गोवा के कंपेरिजन में काफी साफ सुथरा वाला बीच है
सेटरडे नाइट मार्केट
सेटरडे नाइट मार्केट ये मार्केट हर शनिवार को लगती है जैसे मंगल बजार हर मंगल वार को लगती है उसी तरह ये भी है यहां पर आप कोई तरह के सामान खरीद सकते हैं और खाने पीने की भी सुविधा है
आरंबोल बीच
कलांगत से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है आरंबोल बीच और यहां पर आपको आराम करने का मौका मिलेगा थोड़ा दूर है लेकिन यकीन मानिए ये बीच भी काफी खूबसूरत है कई सारे फॉर्नर भी यहां आते हैं
गोवा क्लबों के लिए पॉपुलर है साथ ही आप यहां बॉडी मसाज करवा सकते हैं बागबीच के पास स्नो पार्क भी हैं आप चाहे तो फैमिली के साथ जा सकते हैं
होटल खर्चा
गोवा में होटल खर्चा आम शहरों से थोड़ा ज्यादा है और मैने पे किया है ₹2000 रुपए पर डे का बागबीच के पास ही मैने लिए है क्योंकि ये जगह सबसे अच्छी और घूमने फिरने के हिसाब से सही है।
एजर आप गोवा को अच्छे से घूमना है तो 4 दिन तो आपको देना ही होगा इन 4 दिनों सभी पॉपुलर प्लेसेस को एक्सप्लोर कर सकते है अब मैं आपको बताता हूं कितना बजट होना चाहिए अगर गोवा घूमना चाहते हैं तो
होटल का खर्च ₹1000 से ₹1500 सो रुपए
खाने पीने में खर्चा ₹500 रुपए
ट्रांसपोर्टेशन अंडर ₹500 रुपए (बाइक) और अंडर ₹2000 (कार)
नॉर्मल ऐक्टिविटीज अंडर ₹3000
अब मैं आपको बता रहा हूं प्रति व्यक्ति का 4 दिन का खर्चा कितना आयेगा
होटल ₹3000 रुपए
खाने पीने ₹2000 रुपए
ट्रांसपोर्टेशन ₹3000 रुपए
एक्टिवि
टी ₹3000 रुपए
अगर आप 4 दिन गोवा घूमते हैं तो आपका इतना खर्चा आ सकता है।



0 Comments