नमस्कार दोस्तों मैं हूं महेंद्र और मैं आया हूं बाली में, बाली पड़ता है इंडोनेशिया में और मैं आया हूं नवंबर में।
तो आप बाली कैसे आप आ सकते है बाली का टूर प्लान क्या होगा बाली में आपका बजट क्या होगा? ये सारी जानकारी मैं आपको दूंगा।
मुझे एक फ्लाइट मिली है जो मुझे कुआला लम्पुर पहुंचाएगा फिर कुआला लम्पुर से जकार्ता कुआला लम्पुर के एयरपोर्ट में आपको 3 से 4 घंटे वेट करना है उसके बाद आपकी दूसरी फ्लाइट आ जाएगी। इंडोनेशिया में इंडियन सिटीजेंस के लिए वीजा ऑन अराइवल की फैसेलिटी है जो पूरी तरह से फ्री है 30 दिनों के लिए अगर आप यहां रुकते हैं तो,
इसके लिए आपके पास होटल टिकट होना जरूरी है और रिटर्न टिकट होना कंपलसरी है और आपके पास उतने पैसे होना जरूरी है ये सारी प्रोसेस आपको कंप्लीट करनी पड़ेगी। अगर आप जकार्ता में आते हैं तो आपको थोड़ी प्रॉब्लम फेस करनी पड़ सकती है क्योंकि बहुत से लोग यहां जॉब के लिए भी आते हैं वो भी विजिट वीजा में।
जकार्ता इंडोनेशिया की राजधानी है पर ये घूमने के लिए कोई खास प्लेस नहीं है। यहां पर मैं दो दिन रुका लेकिन आप डायरेक्ट बाली की ही फ्लाइट करें क्योंकि वहीं सारे टूरिस्ट एट्रेक्शन है।
इण्डिया में डायरेक्ट बाली की फ्लाइट न के बराबर है और कोलकाता से फ्लाइट सबसे सस्ती पड़ेगी। इंडोनेशिया में भारतीय रुपया इंडोनेशिया रुपया के मुकाबले 200 है। अगर आप पैसे एक्सचेंज कराना चाहते है डॉलर से कराए क्योंकि ये आपका सस्ता पड़ेगा अगर आप भारतीय रुपया एक्सचेंज कराएंगे तो महंगा पड़ेगा और एयरपोर्ट से कम से कम कराए। मैने 5 लाख तक इंडोनेशिया रुपया एक्सचेंज करा लिया है।
आपको हर एयरपोर्ट में फ्री wifi की सुविधा मिलेगी। आप इंडिया से बाहर है तो आपको एक सिम भी खरीदना पड़ेगा क्योंकि वहां इंडियन सिम बंद हो जाते हैं और एक खास बात आपको एयरपोर्ट से सिम नहीं खरीदना है क्योंकि आपको महंगा पड़ेगा।
बाली में हिंदू रिलीजन के लोग ज्यादा रहते हैं और रस्ते में आपको इसका एग्जांपल भी देखने को मिलेगा। लेकिन आपको पहले सिम कार्ड खरीद लेना चाहिए जो आपको एयरपोर्ट के बाहर ही काफी सारे शॉप्स दिख जाएंगे जो आपको इंडियन रुपया में ₹1000 से ₹1500 का पड़ेगा। 9GB से 15GB तक का डेटा मिल जाएगा एक महीने की वैलेडिटी के साथ अगर आप वहां न खरीद कर किसी दूसरे लोकेशन से सिम पर्चेस करते हैं तो आपको इससे सस्ता भी सिम मिल जाएगा।
उलूवटु टेंपल
सबसे पहले मैं गया उलूवटु टेंपल स्कूटी से जो मैने रेंट में ले लिया है जो मुझे ₹400 का पड़ा। उलूवटु टेंपल में आपको लूंगी पहनना पड़ेगा और यहां की इंट्री टिकेट ₹250 है एडल्ट लोगों के लिए अगर आपके साथ बच्चे हैं तो उनका इंट्री टिकेट ₹150 का पड़ेगा।
उलूवटु टेंपल में बहुत सारे टूरिस्ट देखने को मिलेगा यूरोपियन तो सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा क्योंकि सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है और आपको सुंदर समुद्र भी देखने को मिलेगा। मैं तो सुबह 9 बजे ही आ गया था लेकिन अगर आप यहां आते है तो शाम के टाइम आए क्योंकि शाम का नजारा कुछ अलग ही हो जाता है।
गरुड़ विष्णु स्टेच्यू
इसके बाद मै गरुड़ विष्णु स्टेच्यू के लिए निकल पड़ा और यहां का इंट्री टिकेट ₹700 है और अगर साथ में बच्चे हैं तो उसका ₹500 का टिकट लगेगा। और जैसा कि उलूवटु टेंपल का रीति रिवाज है कि धोती या लूंगी पहनना पड़ेगा उसी तरह यहां पर भी आपको एक लूंगी मिलेगा जिसे पहनकर आप अंदर जा सकते है जैसे ही आप इंटर करते है वैसे ही आपको बड़े बड़े गरुड़ और विष्णु के स्टेच्यू देखने को मिलेंगे।
इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आपको देखने को मिलेगा गरुड़ स्टेच्यू बहुत ही खूबसूरत लोकेशन पर बनाया गया है गरुड़ विष्णु की हाइट 122 मीटर ऊंची है जब आप इसे सामने से देखेंगे तो आपको बहुत ही खूबसूरत दिखेगा। यहां पर आपको वेलकम ड्रिंक भी मिलेगी जो एक खास तरह की चाय होती है
इंडोनेशिया में बैंबू से बहुत ही खूबसूरत म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बनाए जाते रहे है जो आपको टेंपल में ही देखने को मिल जाएगा देखने में साधारण सा लगेगा लेकिन धुन लाजवाब होता है।
बाली आएं हैं तो आप यहां का लोकल फूड जरूर ट्राई करें जो कि वेज और नौवेज दोनो होता है लेकिन आप वेजिटेरियन हैं तो वेज खाएं। मैने लोकल फूड खाया स्वाद अच्छा था और ये मुझे ₹150 में पड़ा।
ताना लौट टेंपल
खाना पीना हो जाने के मैं गया ताना लौट टेंपल जिसकी इंट्री टिकेट ₹400 मुझे पड़ी और यहां पर आप सन सेट पर भी जा सकते हैं समुद्र के किनारे बना खूबसूरत सा टैंपल।
बाली का सबसे खूबसूरत बीचों में से एक है लेकिन नाम थोड़ा सा अलग है लेकिन यहां की समुद्र की वेव्स इतनी ऊंची ऊंची उठ रही थी कि मजा ही आ गया आपको ऐसा नजारा कही और देखने को नहीं मिलेगा। यहां का सन सेट व्यू भी देखेंगे तो आपको मजा ही आ जाएगा। ये इतना सुंदर नजारा था कि ईवनिंग में भी मै यहां रुक गया।
फिंस क्लब
इसके बाद आप फिंस बीच क्लब जा सकते हैं अगर आप यहां नहीं आए तो आपकी ट्रिप अधूरी रह जाएगी क्योंकि ये एक ऐसा क्लब है जहां बच्चे, बूढ़े, जवान सब खा पी कर इंजॉय करते हैं और यहां की इंट्री फीस 0 हैं इसीलिए कह रहा हूं आप जरूर यहां आए 7 से 11 का टाइम है नाइट में, इसके अलावा बाली में पोटेटो हेड बीच क्लब, ल फ़वेला क्लब और लुटेटा क्लब काफी प्रसिद्ध है।
इंडोनेशिया में हर किसी को एक प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती है और वो है करेंसी की।
माउंट बतुर ट्रेक
अगले दिन मैं माउंट बतुर ट्रेक के लिए निकल पड़ा सुबह के 3बजे और यहां की फीस ₹400 की लगी। माउंट बतुर ट्रेक सन राइस के लिए की जाती है और ये 6 किलोमीटर की ट्रेक होती है जो बाली से 70 किलोमीटर दूर से शुरू होती है 5 बचके 30 मिनट में मैं वहां पहुंच गया था और व्यू भी बहुत खूबसूरत था। मुझे लगा था कि मैं अकेला बंदा इस ट्रेक के लिए जा रहा हूं लेकिन नहीं यहां बहुत सारे टूरिस्ट भी आए थे रात को जग कर सन राइस देखने आए थे।
बाली में इंडिया के मुकाबले पेट्रोल काफी सस्ता है जो आपको ₹50 में एक लीटर पेट्रोल मिल जाएगा। बाली में आप ईस्ट के बाली की कुछ प्लेस को घूमना न भूलें जिसमें से एक है उलून दानू टेंपल जो लेक के किनारे है और पॉपुलर भी है और यहां की इंट्री फीस ₹250 है यहां आप चाहे तो बोटिंग भी कर सकते हैं जिसके अलग अलग चार्जेस हैं।
इसके बाद मै गया हैंडारा गेट जहां आप फोटोस क्लिक करा सकते है लेकिन ये थोड़ा एक्सपेंसिव है कुछ दूरी के लिए आपको ₹300 पे करना पड़ेगा। इसके बाद मै वन्युमाला वाटर फॉल गया और यहां की इंट्री फीस ₹150 है यहां की वॉटर फॉल सबसे खूबसूरत है और यहां क्राउड भी कम देखने को मिलेगा। आप चाहे तो स्विमिंग भी कर सकते हैं पानी इतना साफ है।
इसके बाद कुटा वापस आ जाएं क्योंकि सबसे ज्यादा शॉपिंग वाला एरिया है और यहां का नाइट लाइफ भी, अगर आप थाईलैंड जैसा नाइट लाइफ पसंद करते हैं तो आपको थोड़ा निराश होना पड़ सकता है हालांकि यहां आपको मसाज पार्लर देखने को मिल जाएगा जहां आप मसाज करा सकते हैं। साथ ही आप यहां की मार्केट एक्सप्लोर कर सकते हैं।





0 Comments