मलेशिया टूरिस्ट प्लेस, मलेशिया कैसे जाएं क्या खर्चा आयेगा, कहां कहां घूमे बजट क्या होगा? 2025 budget Trip plan

 



नमस्कार दोस्तों मेरा नाम महेंद्र है और इस टाइम हु कलालुमपुर में (मलेशिया में ) यहां बड़ी बड़ी इमारत दिखना आम बात है।


तो आप यहां कैसे आ सकते है क्या टूर प्लान होगा क्या बजट प्लान होगा वो मैं आपको बता देता हूं इसके साथ ही आपको मै इंपॉर्टेंट टिप्स भी दूंगा।


कलालुमपुर मलेशिया की राजधानी है और इंडिया से कई सारी फ्लाइट कलालुमपुर ( मलेशिया ) के लिए मिल जायेगी। दिल्ली और मुंबई से यहां की फ्लाइट थोड़ी महंगी पड़ेगी जबकि कोलकाता, भुवनेश्वर, चेन्नई से दो तीन महीने पहले ऐडवांस में बुकिंग कराते हैं तो आपको 10 से 15 हजार में आने जाने की फ्लाइट मिल जायेगी।


जब हम देश से बाहर जाते है तो उस देश से परमीशन लेनी पड़ती है जिसे वीजा कहते है ये आप ऑनलाइन इंडिया से ही प्रिंट निकाल सकते हैं। मलेशिया की इमिग्रेशन की वेबसाइट में आपको जाना है अपने सारे डॉक्युमेंट्स सबमिट करना है ₹1500 का खर्चा आता है। दो जरूरी चीजें आपको पहले से अपने पास होनी चाहिए पहली फ्लाइट की आने - जाने की टिकेट और होटल बुकिंग फिर आपको कर देनी है उसके बाद आपके पास फ्री वीजा का मेल आ जाएगा वो प्रिंट आपको निकलवा लेनी है।


मलेशिया के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आपके फोन की नेटवर्क चली जाएगी क्योंकि सिम हर देश का अलग अलग होता है आपको उस देश में बिक रही सिम का ही इस्तेमाल करना है इंटरनेट के लिए कॉलिंग के लिए आपको एक सिम कार्ड की आवश्यकता होगी। एयरपोर्ट में ही आपको सिम कार्ड मिल जायेगी अलग अलग स्टोर्स के अलग अलग चार्जेस होते हैं। 


मैने DG का एक सिम खरीद ली है जिसमें 9GB डेटा 7 दिन की वैलेडिटी मिल गई है जोकि मुझे ₹400 का पड़ा। सिम कार्ड के अलावा थोड़ी करेंसी एक्सचेंज करा लेनी चाहिए। उतना करा लेनी चाहिए जिससे आप अपने होटल तक पहुंच सके खाने पीने की चीजे खरीद सके क्योंकि एयरपोर्ट में करेंसी एक्सचेंज के चार्जेस बहुत हाई होते है।


KL सेंट्रल का मैने एक बस का टिकट ले लिया है जोकि मुझे ₹200 का पड़ा। फिर वहां से टैक्सी मिल जायेगी उसे पकड़ कर अपने होटल पहुंच जाऊंगा।




KL टॉवर 

सबसे पहले मैं KL टॉवर देखने गया मै कभी ऊंचे स्थानों पर नहीं गया हूं लेकिन आज मुझे मौका मिला है जिसकी इंट्री टिकेट मुझे ₹1400 की पड़ी यहां से आप पूरा कुललमपुर दिखाई देता है KL टॉवर के स्काई डीक पर काफी सारे टूरिस्ट आते हैं हालांकि यहां ऑब्जर्वेशन डीक भी होता है जिसकी इंट्री टिकेट ₹700 है लेकिन यहां ओपन व्यू नहीं होता है।


KL टॉवर आप शाम के 5 बजे के आस पास जाएं तो आपको परफेक्ट व्यू देखने को मिलेगा।


AQUARIA

अब मैं न्यू लोकेशन के लिए रवाना हो गया हूं जिसका नाम है AQUARIA यहां पर आप शार्क देख सकते हैं और भी फ़िशेस वगैरा देख सकते हैं यहां आकर आपको काफी मजा आएगा। यहां आप चाहें तो एक्वेरियम के अंदर डाइव भी कर सकते हैं जिसका 3 से 4 हजार का खर्चा आयेगा। यहां आपको जेली फिश और शी हॉर्स भी देखने को मिलेगा।


खाने पीने की व्यवस्था 

चलते चलते मुझे थोड़ी भूख लग गई दोस्तो तो मैं एक रेस्तरां में चला गया जोकि इंडियन रेस्तरों है जहां आपको सभी तरह के इंडियन फूड मिल जाएंगे मैने डोसा खाया जिसका स्वाद तो अच्छा ही था साथ ही मुझे ₹150 का पड़ा। इंडियन फूड कोललंपुर के सभी रेस्तरों में मिल जायेगी आपको खाने पीने में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना नहीं पड़ेगा।


Petronas टॉवर ( ट्विंस )

मलेशिया सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है Petronas टॉवर ( ट्विंस ) यहां पर जरूर आएं और यहां की इंट्री टिकेट ₹1800 है। मैं अंदर नहीं गया क्योंकि जिस समय मैं वहां गया था उसी समय इंट्री बंद थी आप वेबसाइट से इंट्री टिकेट बुक कर सकते हैं ये एक अच्छी बात है। सुबह के 10 बजे ये ओपन हो जाता है।


JALAN ALOR मार्केट 

अगर नाइट लाइफ के दीवाने हैं तो JALAN ALOR मार्केट पहुंच जाइए क्योंकि आपको यहां पर सभी तरह की जरूरतें पूरी होंगी जैसे आपकी थकान को दूर करने के लिए मसाज पार्लर मिल जाएगा मजे के बीयर बार और क्लब मिल जायेगी। यहां पर लोकल मलेशियन फूड की भी काफी बड़ी मार्केट है लेकिन आपको वेजिटेरियन फूड न के बराबर मिलेगा।


अगर आप डेली नीड की चीजे जैसे बिस्कुट ब्रेड और नमकीन लेना चाहते हैं तो वो आपको 7 इलेवन की तरह बहुत सारे छोटे छोटे शॉप्स मिल जाएंगे जहां से आप जरूरत के हिसाब से समान खरीद सकतें हैं।


Kidzaniya 

बहुत से लोग अपने परिवार के साथ विदेश घूमने जाते हैं वैसे तो एडल्ट के लिए दुनिया भर की जगह है घूमने के लिए लेकिन वहीं बच्चों की बात आती है तो उनके घूमने के लिए बहुत कम जगह है


अगर आप बच्चों के साथ हैं तो अपने बच्चों के साथ Kidzaniya लेकर आ सकते हैं क्योंकि ये प्लेस पूरी तरह से बच्चों को ध्यान में रख कर बनाई गई है और यहां की इंट्री टिकेट बच्चों के ₹1200 है

 और एडल्ट के लिए ₹600 है 


Post a Comment

0 Comments