आगरा टूरिस्ट प्लेस। आगरा में कहां कहां घूमे, और खर्चा कितना आयेगा। ताजमहल कैसे जाए,आगरा बजट ट्रिप।



 नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है महेंद्र और मैं आपको आगरा के बजट टूर प्लान के बारे मे बताऊंगा।

कितना खर्चा आयेगा।

कहां कहां घूमेंगे।

भोजन अथवा ट्रेवलिंग में कितना खर्चा आयेगा।


आगरा में ताजमहल ही नही है और भी बहुत सारे प्लेसेस है जिसे घूमने के लिए जा सकते है।


आगरा कैसे पहुंचे?

आगरा पहुंचना बहुत आसान है क्योंकि यहां रेलवे स्टेशन है और एयरपोर्ट भी है साथ ही दिल्ली से आगरा केवल 235 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है और रेगुलर बस या ट्रेन से आप आसानी से आ सकते हैं।


मैं जर्नी को सुबह 10 बजे से स्टार्ट कर रहा हूं और निकलने वाला हूं आगरा के प्लेसेस को एक्सप्लोर करने के लिए यहां से मैं जल्दी इसलिए निकल रहा हु क्योंकि यहां के लेसेस को एक्सप्लोर करने के लिए एक दिन काफी है।


आगरा में स्टे करने के लिए आप होटल बुक कर सकते हैं फतेहा बाद रोड पर अच्छे होटल मिल जायेंगे और मेरी जर्नी यहीं से शुरू हो रही है। होटल आप oyo से भी बुक कर सकते हैं।


चूंकि यहां मैं अकेले आया हूं तो मैं रैपिडो का यूज कर रहा हूं ये काफी चीप पड़ेगा और घूमने के लिए बाडिया तो है ही, आगरा बहुत बड़ी सिटी नही है इसलिए ज्यादा भीड़ भाड़ नही होती पर यहां टूरिस्ट काफी आते हैं इसलिए टूरिस्ट स्पॉट पर थोड़ा शोर शराबा देखने को जरूर मिलेगा।


हम पहले जायेंगे ताजमहल देखने और वहां पर मुझे ढूंढना है आउटर कॉम्प्लेक्स क्योंकि टिकेट आपको वहीं से मिलेगी और देखता हु कितने का और बताता हूं।


ताजमहल की जो इंट्री टिकेट है वो पहले ₹50 की थी जिसमे ताजमहल को नजदीक से देख सकते थे लेकिन अभी ताजमहल को केवल दूर से ही देख सकते हैं अगर आपको नजदीक से देखना है तो ₹250 वाला टिकेट लेना पड़ेगा।


मॉर्निंग में आप यहां आ सकते और शाम 5 बजे तक घूम सकते हैं संगमरमर पत्थर से बने ताजमहल के अंदर आपको जाना है तो सबसे पहले शू कवर ले लेना होगा ₹10 का पड़ेगा और बाहरी मिल जायेगा।


TAJMAHAL

ये ताजमहल का इंट्री गेट है ये ईस्ट गेट है इसके अलावा साउथ गेट भी है ताजमहल के अंदर आते ही आपको इतिहास दिखने लगेगा ताजमहल के कमलैक्स के अंदर आके मुझे पता चला यहां 3 इंट्री गेट है पहला साउथ गेट जहां पर वो लोग दिखाई देंगे जिन लोगो ने ताजमहल बनाया था यानी ( लेबर कॉलोनी ) उनकी पीढियां अभी भी यहां रह रही हैं।


ताजमहल का स्टैक्चर कंप्लीट हुआ था 22 सालो में और इसको बनाने में 20 हजार से ज्यादा लेबरो की जरूरत पड़ी थी 



ये वो सराय है जहां ताजमहल को बनाने वाले लेबर रहा करते थे ताजमहल को देखने के लिए आपको इसी गेट से जाना पड़ेगा। ताजमहल के पिक्चर प्वाइंट में मैं आ चुका हूं लोग सोशल मीडिया पे पिक्चर वगैरा पोस्ट करते हैं यहीं से तस्वीर खींच के।


मुझे ताजमहल के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता इसीलिए मैं एक गाइड करने वाले पर्सन को अपने साथ ले लिया जिनका नाम है (प्रेम जी) फाउंटेन के बगल वाले पेड़ पहले बड़े हुआ करते थे जिनकी वजह से ताजमहल नही दिखता था इसलिए बाद में इसकी कटिंग करा दी गई और यहां पर 15 गार्डन है और 63 फाउंटेन है पहले फाउंटेन अपने आप चला करते थे लेकिन अब समरसेबुल से चलते हैं।


फाउंटेन के बगल में ही मैं खड़ा हु लोग यहां बैठ बैठ कर फोटो खिंचवाते है जिनकी वजह संगमरमर का पत्थर थोड़ा नीचे बैठ गया है। अगर आप ₹50 वाला टिकेट लेंगे तो आपको 300मीटर दूर से ही ताजमहल के नजारे देखने पड़ेंगे अगर आप ₹250 का टिकेट लेंगे तो आप अंदर से भी घूम सकते है और अंदर कैमरा ले जाना मना है। अगर आपको गर्मी पसंद नही है तो सुबह 6 बजे के आस पास आ जाए क्योंकि संगमरमर के पत्थरों से बना ताजमहल है। अगर आप सर्दियों में आ रहे हैं तो 12 बजे के आस पास आ जाएं ना ज्यादा गर्मी होगी ना ज्यादा ठंडी होगी।



ताजमहल के बाहर आपको कपड़े, हैंडी क्राफ्ट, खाने पीने और यहां के फेमस पेठे की कई दुखाने मिल जायेगी 


AGRA FORTE

आगरा फोर्ट 


ताजमहल के बाद मैं आगरा फोर्ट गया और यहां का इंट्री टिकेट ₹50 है आगरा फोर्ट को देखेंगे तो आपको लगेगा आप मुगल काल में आ गए हैं इसका ज्यादातर हिस्सा लाल पत्थरों से बना है आगरा फोर्ट का स्ट्रक्चर काफी अच्छा है और यहां की जो खिड़कियां बनी हुई वो काफी हवा दार बनी हुई हैं उस टाइम पंखा वगैरा तो होता नही होगा। 


आगरा फोर्ट से ही आप ताजमहल को भी देख सकते हैं इस किले से आपको यमुना, गार्डेन और ताजमहल का नजारा देखने को मिलेगा इस किले में मस्जिद भी है यहां आकर आपको लगेगा 19वीं शताब्दी में आ चुके हैं इतना पुराना है।



इस जगह पर मुझे सबसे अच्छा बंगाली महल लगा जहां कुआं, आंगन और बाग भी है। घूमते घूमते अगर आपको प्यास लग जाती है तो सभी टूरिस्ट प्लेस के पास आपको पानी की व्यवस्था मिल जायेगी।



मेहताब बाग 


ये बाग भी बहुत ही सुंदर है अगर आप भीड़ भाड़ से अलग जाना चाहते हैं जहां क्राउड न हो भीड़ भाड़ से दूर तो ये मेहताब बाग आपके लिए है कई सारी फिल्मों की शूटिंग यहीं से हुई है यहीं से ताजमहल भी दिखाई देता है।


मेहताब बाग काफी बड़ा है और जगह जगह पर सुंदर फूल देखने को मिलेंगे मेहताब बाग और ताजमहल के बीच में यमुना नदी बहती है और ये जगह कपल्स के लिए बेहतरीन जगह है और यहां की इंट्री टिकेट ₹25 है। इसके बाद मैं इतमद उद दौला गया जहां की टिकेट ₹30 की टिकेट पड़ी। ये एक मकबरा है और 16वी शताब्दी में बनकर तैयार हुआ था जो अभी तक खड़ा हुआ था यहां पर भी काफी टूरिस्ट आते हैं ज्यादा बड़ी जगह तो नही है लेकिन ये यमुना नदी के किनारे बना हुआ जो इसको खास बनाता है यहां का यहां का मौसम अगर खुशनुमा रहे तो यहां घूमने का मजा दुगना बड़ जाता है आप कोशिश करे बरसात के मौसम में जाए।


यहां आप ऑटो रिक्शा से भी काफी जगह घूम सकते हैं आगरा आए हैं तो यहां के स्ट्रीट फूड को जरूर चखे यहां आपको हर जगह पेठेः की दुकानें दिखेंगी क्युकी यहां का पेठा काफी मशहूर है इवनिंग में सदर बाजार जा सकते हैं जहां पर कपड़े और खाने पीने की काफी दुकानें हैं 


अखरी बात आगरा घूमने में कितना खर्चा आ सकता है वो मैं आपको बताता हूं।

पर पर्सन 

होटल खर्च ₹700

खाने पीने में ₹500

घूमने में ₹700


एक दिन का एक पर्सन का ज्यादा से ज्यादा ₹2000 तक का ही आयेगा। दोस्तो अगर ये जानकारी आपको पसंद आई है तो हमे फॉलो करना ना भूलें धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments