नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है महेंद्र और मैं आपको कुर्ग के बजट टूर प्लान के बारे मे बताऊंगा।
कितना खर्चा आयेगा।
कहां कहां घूमेंगे।
भोजन अथवा ट्रेवलिंग में कितना खर्चा आयेगा।
कुर्ग बंगलौर से 250 किलोमीटर और मैसूर से 120 किलोमीटर की दूरी पर है। बैंगलोर और मैसूर में एयरपोर्ट भी है और इन दोनो जगहों में रेलवे स्टेशन भी मिल जायेगा। मैसूर या बैंगलोर पहुंचने के बाद आप डायरेक्ट कुर्ग पहुंच सकते हैं। मैसूर के बस स्टैंड में आपको बहुत सारी ऊटी कुर्ग कर्नाटक तमिलनाडु और केरला जो भी आस पास के जो स्टेट है वहां जाने के लिए आपको यही से बस मिल जायेगी।
मैसूर के बस स्टैंड आपको सारी सुविधा मिल जायेगी और मैं आया हु एयरपोर्ट से मैसूर बस स्टैंड तक और मुझे लगा ₹20 वो भी इयरकंडियन बस में आप समय से पहले कम से कम 2 घंटे पहले आने की कोशिश करे क्योंकि काफी ट्रैफिक होता है और मुझे लगभग 2 घंटे से ज्यादा समय मुझे यहां आने में लग गया (बस स्टैंड)
बैंगलोर और मैसूर से कुर्ग के लिए काफी बसे चलती है और आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते है और बस आपको कुर्ग पहुंचा देगा। मैं आया हु बैंगलोर से तो मुझे 6 घण्टे का सफर करना पड़ा आप मैसूर से आते है तो 3 से 4 घंटे लग सकते है 120 किलोमीटर की दूरी पर है।
यहीं पर आप ठहरने के लिए होटल भी ले सकते है एक और बात बनाता चाहूंगा अगर आप यहां आ रहे है तो रेन कोर्ट लेना जरूरी है क्योंकि मैं अभी मानसून में आया हूं और यहां समय समय बारिश होती रहती है।
कुर्ग में घूमने के लिए मैंने ले ली है एक बाइक जिसके मुझे देने पड़े ₹800 पर डे के पेट्रोल वगैरा आपका होगा। दो दिन के लिए मैंने बुक किया है
राजा सीट पार्क
मैं पहले गया राजा सीट पार्क में जिसका इंट्री टिकेट ₹10 है मानसून के समय आया हू इसीलिए काफी खूबसूरत नजारा है मैं कहूंगा आप भी मानसून में ही आए राजा सीट मेन सिटी में ही है राजा सीट के बाद आप मदिकेरी फोर्ट जा सकते है।
रास्ते में राजा टॉम्ब भी पड़ता है जिसकी इंट्री टिकेट है ₹10 यहां का आपको बहुत अच्छा लोकेशन दिखेगा कुछ समय यहां आप स्पेंड कर सकते है राजा टॉम्ब की ये खास बात है कि यहां से आपको कुर्ग का व्यू दिखाता है। 10 रुपए के इंट्री टिकेट में आपको इतना अच्छा व्यू दिख रहा है तो एक बार यहां आना तो बनता है।
अब्बी फॉल्स
अब मैं जा रहा हूं अब्बी फॉल्स और जिस समय मैं जा रहा हूं यानिकि मानसून में सचमे बहुत ही खूबसूरत नजारा है। यहां आपको थोड़ा क्राउड देखने को मिलेगा और वाटर फॉल का नजारा भी काफी खूबसूरत दिखाई देता है लेकिन आप उसमे नहां नही सकते।
मंडाल पट्टी
इसके बाद मैं गया मंडाल पट्टी और वहां जाने के लिए आपको जीप हायर करनी पड़ेगी आप बाइक से नही जा सकते रोड की कंडीसन बहुत खराब है और पूरे कुर्ग में सबसे एक्ट्रेक्टिव प्लेस लगेगी। इंट्री टिकेट फ्री है। यहां आने के लिए 17 किलोमीटर ऊपर जीप से आना पड़ेगा और यहां पर आके आपके सारे पैसे वसूल हो जायेगें इतनी खूबसूरत प्लेस है। यहां आने के लिए मैंने ₹400 दिए
मार्केट प्लेस
यहां पर आपको ऑयल और चॉकलेट की दुकान जगह जगह पर दिखेगी कुर्ग का मेन मार्केट मदिकेरी का आस पास है और यहीं पर साइड सीन के लिए टैक्सी भी मिल जायेगी
तालकावेरी
अगले दिन की सुबह सुबह 6 बजे निकल पड़ता हु तालकवेरी के लिए सुबह इसलिए जा रहा हूं क्यूंकि समय कम है और प्लेसेस ज्यादा है और मुझे सब कवर करना है। कुर्ग से तालकावेरी 45 किलोमीटर की दूरी पर है और रोड अच्छी है मानसून में आपको खूब बारिश देखने को मिलेगी। रास्ते में आप बागमंडला टेंपल भी जा सकते है। इंट्री फीस फ्री है और यहां का आर्किटेक्चर कुछ अलग है यहां आके आपको सुकून भी मिलेगा।
यहां की इंट्री फीस फ्री है सुबह के समय मैं तालकावेरी गया लेकिन कुछ ज्यादा टूरिस्ट देखने को नही मिला शायद मैं जल्दी आ गया। खैर मुझे उनसे मतलब नही है मुझे तो घूमना है और आप लोगो को इनफॉर्मेशन देना है तालकावेरी काफी ऊंचाई पर है और काफी धुंध थी तो नजारा भी खूबसूरत था। यहां से बाहर निकल कर मैने मैगी खाया जोकि मुझे ₹30 का हाफ प्लेट लगा यहां पर आप बस से भी आ सकते है ₹100 किराया लगेगा। कुर्ग से तालकावेरी तक।
दुबारे एलिफैंट कैंप
अब मैं जा रहा हूं दुबारे के लिए और ये ओपेन होता है सुबह 9 से 11 बजे तक और शाम 4 से 5 बजे तक ₹20 बोट का खर्चा लगता है बोट से ही जाना होता है और वहां एलिफेंट कैंप देख सकते है यहां पर आप राफ्टिंग भी कर सकते है ₹600 एक आदमी का लगता है।
चिकलिहोले डैम
इसके बाद मैं चिकलिहोले डैम गया यहां पर भी आपको आके अच्छा फील होगा इंट्री फीस फ्री है दुबारे एलिफैंट कैंप से चिकलिहोले डैम लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर है।
कुर्ग की सारे खूबसूरत प्लेसेस के बारे मे मैने बता दिया कुर्ग में कितना खर्चा आयेगा एक पर्सन का वो मैं आपको बता देता हूं 2 दिन में ये सारे प्लेसेस घूम सकते हैं।
होटल का खर्चा आयेगा ₹1500
खाने पीने का खर्चा ₹1000
ट्रेवलिंग में आपका खर्चा आयेगा ₹4000
टोटल करेंगे तो ₹7000 में आप कुर्ग घूम सकते हैं।
तो दोस्तो ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर अच्छी लगी तो हमे आप फॉलो कर सकते हैं मिलते हैं एक नए इनफॉर्मेटिव पोस्ट के साथ अभी के लिए धन्यवाद।




0 Comments