नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है महेंद्र और मैं आप लोगो को दार्जिलिंग के टूर प्लान के बारे में जानकारी दूंगा कैसा आपका टूर प्लान होगा कैसे आपको यहां आना होगा क्या आपका बजाय आयेगा वो सारी चीजे कवर करने वाला हूं तो अंत तक पोस्ट को जरूर पढ़े।
दार्जिलिंग कैसे आए
दोस्तो दार्जिलिंग आप कैसे आयेंगे सबसे पहले आपको न्यू जलपाई गुड़ी (NGP) आना होगा ट्रेन से आ सकते है उसके बाद 100 मीटर की दूरी पर ऑटो रिक्शा मिल जायेगा वहां से आपको सिलीगुड़ी बस स्टैंड आना होगा ₹20 पर पर्सन चार्ज लगता लगभग 7 किलोमीटर के डिस्टेंस पर बस स्टैंड मिल जायेगा।
सिलीगुड़ी बस स्टैंड पहुंचने के बाद nbstc की बस चलती है जो ₹90 चार्ज करती है जो आपको घूम मोनिस्ट्री तक पहुंचा देती है सिलीगुड़ी बस स्टैंड से घूम मोनिस्ट्री की दूरी 61 किलोमीटर पड़ता है।
घूम मोनिस्ट्री से ₹20 देके दार्जिलिंग पहुंच सकते हैं बजट आपका कम है तो मेरा तरीका उपयोग में ले सकते हैं नही तो पैकेज बुक कर सकते है।
यहां पर आपको ट्रैफिक जाम काफी देखने को मिलेगा मैं अभी मेन चौक घंटाघर के पास हु अगर आपको होटल बुक करना है यहां पर बिल्कुल भी न करे आप मॉल रोड या गांधी रोड पर ले सकते हैं यहां तक जाने के लिए आपको घंटाघर से ही टैक्सी वगैरा मिल जायेगी।
अगर आप पैकेज बुक करना चाहते हैं तो दो तरह का टूर होता है सेवन प्वाइंट सीन दूसरा है मिक्स प्वाइंट सीन किसका वो लोग चार्ज करते है ₹1000 से ₹1200 तक
पैदल घूमने का अपना ही मजा है मैं सबसे पहले गया था हैप्पी वैली टी स्टेट जहां ₹100 टिकेट के मुझे लगे एवरेज प्लेस है टी गार्डेन की खेती जबरदस्त है आपके ₹100 आराम से वसूल हो जायेंगे।
रंगीत वैली
रंगीत वैली जाने के लिए रोपवे ले सकते हैं ₹100 बच्चो के टिकेट लगेंगे और एडल्ट के ₹200 लगेंगे और 40 मिनट की राइड होती हैं इसके बाद तेनजिंग रॉक कर सकते जिसमे रस्सी पकड़ कर ऊपर चढ़ाना होता है ₹50 पर पर्सन का लगता है।
राम कृष्ण मिशन से मैने जीप हायर कर ली है जू के लिए ₹20 पर पर्सन के लगते हैं यहां जाने के लिए ₹60 का टिकेट लेना पड़ेगा अगर फॉर्नर हैं तो ₹100 का टिकेट लगेगा ₹10 कैमरा के लिए भी लगेगा। इंट्री टाइमिंग सुबह 08:30 से शाम के 5 बजे तक ₹60 रुपए के टिकेट में जू घूम सकते BNH म्यूजियम घूम सकते हैं हिमालयन मॉन्टरिंग इंस्टिट्यूट है लगभग तीन जगह घूम सकते हैं।
गुरु सका मैनेस्ट्री
ये घूम मोनेस्ट्री का एक टैंपल है ऐसे ही 3 टेंपल और है और बच्चे सुबह के समय प्रार्थना करते हैं और पढ़ाई भी करते है यहां आ कर आपको लगेगा एक अलग कल्चर में आ गए है
यिगा चोएलिंग मोनेस्ट्री से एक किलोमीटर की दूरी पर है और ये भी बहुत पीस फूल प्लेस है यहां पर बहुत कम टूरिस्ट आते हैं
सामतें चोलिंग मोनेस्ट्री को घूम मोनेस्ट्री भी कहते हैं और यहां पर आपको कई सारे टूरिस्ट भी दिख जायेंगे तीनों ही मोनेस्ट्री एक दो किलोमीटर की दूरी पर ही है।
बतासिया लूप
मेन सिटी से 5 किलोमीटर की दूरी पर है किसका किराया मुझे ₹20 लगा दार्जिलिंग में आए हैं तो टॉय ट्रेन में जरूर बैठे क्युकी इसका एक्सपीरियंस काफी खूबसूरत है
जपनीज पीस पगोड़ा को जैपनीज टेंपल भी कहते है ये भी पीस फूल प्लेस है यहां से आपको दार्जिलिंग का व्यू भी देखने को मिलेगा। क्योंकि ये काफी हाइट पर है दार्जिलिंग के रेलवे स्टेशन से टॉय ट्रेन चलती है घूम तक जाने के लिय ₹30 का टिकेट लेना पड़ेगा।
मॉल रोड मार्केट से कपड़ो की खरीद दारी कर सकते हैं और अपने घर वालो को भी ट्रेडिशनल ड्रेसेज भी गिफ्ट कर सकते हैं
अब आपको खर्चे के बारे में बता देता हु लगभग मैने 6 से 7 प्लेसेस घूमे है उसमे मेरा खर्चा कितना हुआ है वो मैं आपको बताता हूं। 2 दिन के लिए।
होटल का खर्चा ₹2000
खाने पीने का खर्चा ₹1000
घूमने फिरने का खर्च ₹1000
लगभग देखा जाए तो 4 5 हजार में आप इन प्लेसेस को घूम सकते हैं।
दोस्तो अगर ये पोस्त पसंद आता है तो हमे फॉलो करना ना भूले मिलते हैं नई पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।




0 Comments