कोलकाता टूरिस्ट प्लेसेज एक्सप्लोर। कोलकाता कैसे जाएं क्या खर्चा आएगा कहां कहां घूमे? 2025 Budget Trip Plan.

 नमस्कार दोस्तों मेरा नाम महेंद्र है और मैं आया हूं कोलकाता में वेस्ट बंगाल में, यहां आप कैसे घूम सकते, क्या टूर प्लान होगा,क्या बजट प्लान ये सारी जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से बताऊंगा इसके साथ साथ यहां पर आपके लिए क्या क्या यूजफुल टिप्स होगी वो भी बताऊंगा।


कोलकाता में तीन महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है हावड़ा, सियालदा और कोलकाता और लगभग सभी जगहों से यहां के लिए ट्रेन मिल जाएगी इसके अलावा यहां पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी है और काफी शहरों से यहां की फ्लाइट भी मिल जाएगी।



विक्टोरिया मेमोरियल 


कोलकाता की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है विक्टोरिया मेमोरियल मै यहां पर आया देखा काफी शानदार लगा लेकिन ताजमहल से कंपेयर नहीं कर सकते क्योंकि उसका स्टॉक्चर और विक्टोरिया मेमोरियल स्टॉक्चर बिल्कुल अलग है लेकिन विक्टोरिया मेमोरियल का स्टॉक्चर कम शानदार नहीं है ये भी काफी सुंदर है।


टूरिस्ट की यहां कमी बिल्कुल भी नहीं है हमेशा यहां पर चहल पहल रहती ही है। विक्टोरिया मेमोरियल आप तो जानते ही हैं कौन थी बस उसी के नाम पर ये महल बना है जो UK की रानी थी। इसके अंदर म्यूजियम भी है और रात को जब लाइटिंग किया जाता है तो ये महल चमकने लगता है जो कि देखने में काफी शानदार दिखाई देता है।



दमदम 


अब मैं जा रहा हूं दमदम और मेरा साधन होगा कोलकाता का एस्प्लेनेट रेलवे स्टेशन जोकि धर्मतल्ला का मेन मेट्रो स्टेशन है। यहां पर नॉन एसी मेट्री, एसी मेट्री दोनों चलती हैं और यहां की मुझे खासबात ये लगी कि अगर आप सात से आठ मेट्रो स्टेशन तक भी जाते हैं तो उसके सिर्फ ₹10 रूपये ही लगते हैं जोकि बहुत कम है। यहां की मेट्रो सबसे सस्ती है पूरे इंडिया में, कोलकाता मेट्रो देश की सबसे पुरानी मेट्री है जोकि सन 1984 से शुरू हुआ है।



अलीपुर Zoo 

अभी मै आया हूं अलीपुर Zoo में जिसकी इंट्री फीस ₹30 रुपए है अगर बच्चे साथ में हैं तो उनके ₹10 रुपए लगेंगे। कोलकाता का Zoo काफी शानदार और पुराना है। यहां पर रॉयल बंगाल टाइगर, राइनो, क्रोकोडाइल, बियर और स्नैक्स भी है। ये प्लेस फैमिली और बच्चों के लिए काफी शानदार जगह है लेकिन यहां घूमने के लिए इंटरनल व्हीकल की अरेंजमेंट नहीं है जिसे आप कम समय में सारी जगहों को घूम सके।


कोलकाता के स्ट्रीट फूड जरूर टेस्ट करे क्योंकि यहां के भी दिशा काफी पॉपुलर है 



विश्व बंगला गेट 


कोलकाता की सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट अट्रैक्शन प्लेसेज में से एक है और यहां की इंट्री फीस पर पर्सन ₹100 रुपए है और साथ ही रेस्टोरेंट भी है। कोलकाता की एक और प्लेस है इको पार्क जो कुछ ही साल पहले पॉपुलर हुई है जिसका इंट्री टिकट है ₹30 रूपये का इको पार्क में आपको एक अलग ही माहौल मिलेगा क्योंकि यहां पर फाउंटेन है कैफे है और फाउंटेन शो भी देख सकते हैं साथ ही बोटिंग और साइकिलिंग कर सकते हैं और बच्चों को भी ये प्लेस काफी पसंद आएगी।


यहां का बेस्ट टाइम 4 से 5 बजे का है इको पार्क में बोटिंग तो कर सकते हैं लेकिन मुझे थोड़े से महंगे लगे। अलग अलग बोर्डिंग होंगे जिसके अलग अलग चार्जेस होंगे। डबल डेकर भी है जो आपको पूरे लेक की ट्रिप करा देगा। और भी बहुत कुछ है जिसको आप इंजॉय कर सकते हैं


दक्षिणेश्वर टेंपल

इसके बाद मै दक्षिणेश्वर टेंपल देखने गया। दक्षिणेश्वर टेंपल पहुंचना बेहद आसान है आप दमदम के मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं उसके बाद वहां से डी9 बाय वन बस पकड़के यहां पहुंच सकते हैं थोड़ा सा आपको 400 से 500 मीटर चलना पड़ेगा स्काई वॉक से जब आप वहां पहुंच जाएंगे तो आपको लोग दिखने लगेंगे क्योंकि ये टेंपल भी काफी प्रसिद्ध हैं कोलकाता में अंदर जाने के लिए आपको सबसे पहले अपना फोन मोबाइल पर्स जमा करना होगा ताकि चोरी न हो जाए।


दक्षिणेश्वर काली टेंपल हुगली नदी के किनारे बना एक हिस्टोरिकल टेंपल है जोकि 1855 में बनी थी यहां पर घाट भी है जहां भगत स्नान भी करते हैं और आप यहां बैठकर हुगली नदी का नजारा भी ले सकते हैं। दक्षिणेश्वर टेंपल से आपको बेलूर मठ जाना है तो आज यहीं से ही स्टीमर से बेलूर मठ के लिए रवाना हो सकते हैं केवल ₹11 रुपए का टिकट लगता है।


बेलूर मठ के लिए सुबह 7 बजे से ही स्टीमर सर्विस स्टार्ट हो जाता है। दक्षिणेश्वर से बेलूर मठ जाने में 20 मिनट ही लगते हैं बेलूर मठ पहुंचते ही 5 मिनट की वाकिंग डिस्टेंस में टेंपल पहुंच जाएंगे। यहां पर खाने पीने की हर दिन व्यवस्था रहती है जोकि फ्री होता है।



साइंस सिटी 


ये है कोलकाता की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक साइंस सिटी जिसकी इंट्री फीस है ₹60 रुपए साइंस सिटी काफी बड़ा और शानदार है यहां पर अलग अलग एक्टिविटी के लिए अलग अलग चार्जेस भी है यहां पर सैंटिफिक इक्विमेंट के अलावा आपको मॉड्यूल भी देखने को मिलेंगे बच्चे को लेकर जरूर आए क्योंकि यहां पर बच्चों को सीखने के लिए बहुत कुछ है। जिस तरह दिल्ली का साइंस सेंटर है बिल्कुल उसी तरह साइंस सिटी भी है।


कोलकाता में घूमने का क्या खर्चा होगा वो मै आपको बता देता हूं यहां पर घूमने के लिए आपके पास कम से कम 3 दिन होने चाहिए तो आप आराम से सारी जगहों को घूम सकते हैं 


यहां पर दो लोगों का होटल खर्चा आएगा ₹1500/डे 

खाने पीने का खर्च ₹500/डे 

कन्वेंस में ₹2000/डे 


अगर आप अकेले कोलकाता घूमने जा रहे हैं तो इसका आधा कर सकते हैं। तो दोस्तो ये जानकारी आपको कैसी लगी आपको आपको पसंद आया तो आप हमे फॉलो कर सकते हैं मिलते हैं

 अगले पोस्ट के साथ अभी के लिए धन्यवाद।




Post a Comment

Previous Post Next Post