शिलोंग कैसे जाएं कब जाए? शिलोंग टूरिस्ट प्लेस। शिलोंग टूर प्लान। शिलोंग बजट टूर प्लान 2025


 नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको शिलोंग बजट टूर प्लान के बारे में बताऊंगा जो पड़ता है मेघालय में इसके साथ ही मै आपको बहुत सारे टिप्स भी दूंगा अगर आप यहां आ रहे हों तो, कैसे यहां आप घूम सकते हैं? क्या बजट होगा और कौन सा टाइम सबसे बेस्ट होगा वो भी मै बताऊंगा? फिलहाल मै आया हूं अक्टूबर में आप चाहे तो मॉनसून में भी आ सकते हैं समर और विंटर में भी आ सकते है। सारे टाइम आपके लिए बेस्ट होगा लेकिन मैं कहूंगा अक्टूबर सबसे अच्छा समय हो सकता है आपके लिए, यहां की लैंग्वेज खासी चलती है लेकिन हिंदी भी समझते हैं।


शिलांग पहुंचने का सबसे बेस्ट तरीका है सबसे पहले आप गुवाहाटी ट्रेन से पहुंच जाएं फिर गुवाहाटी स्टेशन से पलटन बाजार उतर कर एक शेयरिंग कार ले लेनी है जो ₹200 से ₹400 रूपये लेगा शिलोंग के लिए, गुवाहाटी आप फ्लाइट से भी पहुंच सकते हैं शिलांग में उम्रय एयरपोर्ट भी है पर बहुत कम फ्लाइट यहां आती है।


शिलांग में आपको कोई भी पैकेज टूर करनी है जैसे मौसिनराम, चेरापूंजी या फिर मुनीन लॉन की तो आप MTDC की ऑफिस के ठीक सकने उसका ऑफिस है वहां से आप बुक कर सकते है। बस से हो या शेयरिंग कार पूरे दिन की ट्रिप कर सकते हैं।


सबसे पहले मैने शिलांग के लोकल टूर के लिए निकल गया मैने एक पैकेज लिया है जो मुझे ₹2000 का पड़ा सबसे पहले मै गया।




शिलोंग व्यू पॉइंट 


शिलोंग व्यू पॉइंट की इंट्री फीस ₹30 रूपये की थी और ये मिलिट्री एरिया में पड़ता है और पार्किंग का भी ₹30 रुपए है अगर आप अपने कार या रेंट पर कार लेते हैं तो, यहीं से पूरा शिलांग का व्यू दिखेगा बेहद खूबसूरत नजारा है आप देखेंगे तो आपका दिल खुश हो जाएगा। आप यहां पारंपरिक ड्रेस में फोटो भी खिंचवा सकते हैं।


एयरफोर्स म्यूजियम 


शिलोंग व्यू पॉइंट से आप एयरफोर्स म्यूजियम  के लिए निकल सकते हैं और यहां की इंट्री फीस ₹20 है और यहां कैमरा वगैरा के लिए मना करते हैं।


एलिफेंट फॉल्स 


अब आप एलिफेंट फॉल्स जा सकते हैं काफी प्रसिद्ध जगहों में से एक है एलिफेंट फॉल्स के लिए आप 5 से 10 मिनट नीचे उतरना होगा। एलिफेंट फॉल्स में लगभग 3 वॉटर फॉल हैं और लास्ट वाला वॉटर फॉल आप नजदीक से देख सकते हैं। यहां पर आप बोटिंग भी कर सकते है एलिफेंट फॉल्स के बाहर बहुत सारे दुकानें है जहां से आप कई तरह के सामान खरीद सकते है।


शिलांग में आप टी गार्डन भी घूम सकते हैं और यहां की एंट्री फीस ₹10 रुपए है 


लुंपदंग व्यू पॉइंट


लुंपदंग व्यू पॉइंट यहां से आपको शिलिंग का व्यू दिखता है और यहां की सबसे खास बात ये है कि यहां आने के लिए एक भी पैसे नहीं देने होते हैं शिलांग के लोकल टूर के लिए सुबह 7 बजे निकल जाएं नहीं तो आपको ट्रैफिक फेस करना पड़ेगा और सभी जगहों को घूमना आपके के लिए पॉसिबल नहीं होगा। ठंडी प्लेस की एक खास बात है कि यहां गर्मी नहीं लगती है।


वार्ड्स लेक 


इसके बाद आप वार्ड्स लेक भी जा सकते हैं और यहां की इंट्री फीस ₹10 रुपए है। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं अगर आप बच्चों के साथ है तो आप यहां जरूर जाएं इसके बाद आप गोल्फ लिंक भी जा सकते हैं यहां की इंट्री फीस 0 है लेकिन यहां देखने लायक भी कुछ भी नहीं है मै यहां और फेस्ट में गया था तो वो भी मुझे देखने को मिला ।




कैथेड्रल ऑफ मेरी हेल्प ऑफ क्रिश्चियन 


इसके बाद मैं फेमस चर्च गया जिसका नाम कैथेड्रल ऑफ मेरी हेल्प ऑफ क्रिश्चियन है बड़ा नाम के साथ काफी बड़ा चर्च भी है और यहां की इंट्री फीस भी 0 है इस चर्च का डिजाइन काफी अच्छे और यूनिक है और ग्रे कलर का है साथ ही शिलांग में कभी भी बारिश हो सकती है तो रेन कोर्ट आपको पास हमेशा होना चाहिए यहां से आप खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं।


लेडी हैदरी पार्क 


यहां की इंट्री फीस ₹10 रुपए है ये एक एनिमल लैंड है और काफी अच्छा पार्क है शिलोंग का सबसे पॉपुलर प्लेस है पुलिस बाजार चौक और यही से टैक्सी या बस ले सकते हैं पुलिस बाजार यहां का मेन मार्केट है यहां काफी भीड़ भी होती है।


यहां पर मैने सबसे लास्ट में 600 रुपए एक स्कूटी हायर कर ली है जिससे देखने गया लाइटलूं, और यहां की लोकेशन भी अच्छी है। अगर आप दो लोग है तो स्कूटी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है लाइट लूं का रास्ता ज्यादा अच्छा नहीं है और यहां का नजारा मैं बता नहीं सकता बहुत ही ज्यादा फॉग था आगे कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा था। यहां की इंट्री फीस 0 है।


इसके बाद आप स्मिट जा सकते हैं छोटा सा बाजार है जो शिलांग से 20 किलोमीटर की दूरी पर है इसके बाद मै स्वीट फॉल देखने गया और यहां की इंट्री फीस ₹10 रुपए है इसके बाद आप उमियाम लेक व्यू पॉइंट जा सकते हैं गुवाहाटी से जब शिलांग जाते हैं तो रस्ते में ही पड़ता है और यहां की इंट्री फीस ₹50 रुपए है। यहां पर आप बोटिंग भी कर सकते है।


इसके बाद में MTDC की बस से ट्रैवल करने लगा। सबसे पहले मैं ओलिंग नोल विलेज गया जिसमें मुझे 500 रुपय लगे पूरे दिन का, ओलिंग नोल के आलावा भी बहुत सारे प्लेसेस घूमे जिसमें से एक है मौजंगीह वैली कैनियन ऊपर से नीचे देखने पर विलेज का पूरा लुक दिखाई देता है।


इसके बाद मै लिविंग रूट ब्रिज गया जहां जाने के लिए रोड काफी पतले थे और रास्ता भी खराब था। यहां का इंट्री फीस 20 रुपए है और इस ब्रिज को देखने काफी सारे टूरिस्ट यहां आते हैं लगभग 100 साल पुराना ब्रिज है बांग्लादेश बॉर्डर के पास ही पड़ता है।


मॉलिंग लॉन्ग विलेज की खासियत ये है कि वहां आपको कूड़ा करकट देखने को नहीं मिलेगी। और इस विलेज को खूबसूरती के लिए अवॉर्ड भी मिल चुका है इसके बाद मै डॉकी बांग्लादेश बॉर्डर गया इंट्री फीस 0 है इसके बाद डॉकी रिवर में बोटिंग के लिए गया। एजर आप गूगल में सर्च करेंगे क्रिस्टल क्लियर वॉटर तो डॉकी रिवर का ही नाम आएगा।


अब मैं आपको ओवर ऑल बजट के बारे मे बताता हूं शिलांग घूमने के लिए आपके पास 5 दिन तो होना ही चाहिए। दो लोगों है तो उनके खर्चे क्या होंगे


होटल खर्चा ₹1500

खाने पीने का खर्च ₹800

घूमने फिरने का खर्च ₹5000


तो दोस्तो ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया है तो हमे फॉलो करना न भूले मिलते हैं अगले पोस्ट में अभी के लिए

धन्यवाद।




Post a Comment

0 Comments