डलहौजी में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगहें हैं? डलहौजी टूरिस्ट प्लेस क्या बजट आएगा 2026.


 नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है महेंद्र और इस पोस्ट में मै आपको बताऊंगा डलहौजी की सारी प्लेसेस और कौन कौन सी प्लेसेस है जहां आप घूम सके और क्या टूर प्लान बजट होगा। इसके साथ ही यहां पर आने का सबसे बेस्ट टाइम क्या रहेगा आपके लिए ये भी बताऊंगा। 


तो दोस्तों मैं आया हूं जनवरी में अगर आप जनवरी फरवरी और मार्च में आयेंगे तो आपको बर्फ देखने को मिलेगा वैसे तो आप पूरे साल आ सकते है अगर बर्फ के अलावा भी देखना चाहते हैं तो,


डलहौजी एक हिल स्टेशन है और यहां पर कोई रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट नहीं है इसलिए यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीक पड़ेगा पठान कोट आप यहां पर आ सकते हैं। पठान कोर्ट में दो रेलवे स्टेशन है पठान कोर्ट जंक्शन और पठान कोर्ट कैंट इनमें से किसी भी रेलवे स्टेशन पर उतर कर आप पास के किसी बस स्टैंड पर जाकर ₹120 रुपए में पठान कोर्ट से डलहौजी पहुंच सकते हैं जिसमें आपको 3 घंटे लगेंगे जोकि 85 किलोमीटर की दूरी पर है। डलहौजी के लिए सुबह के समय बसे हर घंटे मिल जाएगी। दिल्ली से भी वॉल्वो बस 12 से 14 घंटे में पहुंचा देती है जोकि आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं पठानकोट में ही एयरपोर्ट भी है पर यहां फ्लाइट सर्विस बहुत कम है। अगर फ्लाइट से आना चाहते हैं तो नियर अमृतसर एयरपोर्ट सही रहेगा।


डलहौजी के मार्केट में पहुंचने के बाद देखा सारा मार्केट बर्फ से ढका पड़ा है बहुत सारे मुझे टूरिस्ट मिले सभी इंजॉय कर रहे थे गाड़ियां भी बर्फ से ढकी जा रही थी काफी मजा आ रहा था।




पंचकुला ट्रैकिंग (पहाड़ों में ट्रैकिंग करने गया)


वैसे तो डलहौजी आप पूरे साल आ सकते हैं अगर आप स्नो फॉल देखना चाहते हैं तो जनवरी फरवरी का महीना सबसे बेस्ट है। मैने एक होटल भी लिया था जिसका बाथरूम बेडरूम जितना बड़ा था पहली बार मैने ये देखा था। तो दोस्तों मैं निकल पड़ा सुबह सुबह ही पंचकुला ट्रैकिंग के लिए लोग बता रहे थे एक घंटा लगता है ऊपर चढ़ाई में लेकिन मुझे देखना था कि मैं कितने घंटे में पहुंच सकता हूं। ट्रैकिंग में भी काफी स्नो फॉल हो रही थी। थोड़ी ही चढ़ाई पर बर्फीले रस्ते देखने को मिले और इसी रस्ते से हमें गंजी पहाड़ी पहुंचा था।


आगे बढ़ते ही मैने देखा मड हाउस जो मिट्टी और पत्थर से बने होते हैं उसमें आप रह भी सकते हैं लेकिन हमें जाना था गंजी पहाड़ी की ओर   यहां पर बहुत कम टूरिस्ट आते हैं लेकिन मैं आपको सजेस् कर रहा हूं कि आप यहां पर एक बार जरूर विजिट करो सचमे काफी मजा आएगा।


अब में यहां की लोकल प्लेसेस को कवर करने जा रहा हूं पंचकुला डलहौजी की मोस्ट पॉपुलर टूरिस्ट प्लेसेज है जहां आप बहुत सारे एक्टिविटीज कर सकते हैं और यहीं से गंजी पहाड़ी की ट्रैक शुरू होती है यहीं पर एक वॉटर फॉल भी है जिसे देखने मै गया था जिसे सातधारा वॉटर फॉल कहते हैं लेकिन छोटा वॉटर फॉल था लेकिन बर्फ की वजह से सारी जगह मुझे अच्छी लग रही थी।




सुभाष चौक से खजियार 


यहां पर आप रैबिट के साथ फोटो क्लिक करवा सकते हैं और यहीं से आपको खजियार के लिए गाड़िया भी मिलेगी अगर बर्फ ज्यादा पड़ रही है तो जाने में समय भी लगेगा साथ ही ₹2000 से ₹2500 का किराया लगेगा लेकिन अगर बर्फ नहीं पड़ रही होगी रस्ते खुले होंगे तो ₹1500 में काम हो जाएगा।


खजियार जाने के दो रस्ते है 22 किलोमीटर और दूसरा 70 किलोमीटर बाय चंबा। जनवरी से मार्च तक काफी स्नो होने के कारण छोटा रूट क्लोज होता है और आपको चंबा होकर ही जाना होगा। मै भी चंबे के रस्ते से ही गया था रस्ते में मुझे सीढ़ीदार खेत देखने को मिला। पहाड़ वगैरह तो होते ही है लेकिन ये खूबसूरत खेत के नजारे काफी अच्छी फीलिंग आती है। रस्ते में आप चमीरा लेक भी देख सकते हैं और चाहे तो आप बोटिंग भी कर सकते है।


अपने मणिमहेश जी के बारे में सुना ही होगा चंबा के रास्ते में मुझे मणिमहेश जी का माउंटेन देखने को मिला और वही पर लोग जाते हैं अगस्त महीने में जन्माष्टमी वाले दिन ऊंची लंम्बी ट्रैक होती है बहुत सारे भक्त दर्शन के लिए जाते है मुझे तो रस्ते में मणिमहेश जी के दर्शन हो गए।


आप जैसे जैसे खजियार पहुंचेंगे वैसे वैसे स्नो फॉल देखने को मिलेगा खजियार को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है बहुत सारे एक्टिविटीज कर सकते हैं रैबिट के साथ फोटो क्लिक करवा सकते हैं ₹20 रुपए मुझे पड़ा। यहां पर आप रेंट पर स्नो शूज ले सकते हैं और पहाड़ी ड्रेस में फोटो भी खिंचवा सकते हैं साथ ही यहां ₹300 रुपए में हॉर्स राइडिंग भी कर सकते हैं। ₹1000 से ₹2000 में पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं खाने पीने की चीजें ₹20 से ₹50 ररुपए में मिल जाएगी। ट्यूब राइडिंग तो आपने रील वगैरा में देखी ही होगी उसका ₹50 रुपए चार्ज था मैने ट्यूब राइड किया उपर से नीचे तक मजा आ गया।


अब मैं आपको बताता हु कि यहां आपका घूमने फिरने में कितना खर्चा आएगा। अगर आप दो दिन लेकर चलते हैं तो पहले दिन पंचकुला, सातधारा वॉटरफॉल, लोकल चर्च और लोकल मार्केट कवर कर सकते हैं दूसरे दिन आप खजियार की ट्रिप कर सकते हैं दो दिन आपके लिए काफी है 


होटल खर्चा ₹1500/-

खाने पीने का खर्च ₹1000/-

ट्रांसपोर्टेशन ₹2000/-


तो दोस्तों ये मैने 2 दिन के ट्रिप के हिसाब से बताया है अगर इससे ज्यादा दिन रुकते है और भी जगह घूमते है तो कॉस्ट बढ़ सकती है तो दोस्तो ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो आप हमे फॉलो करना न भूले मिलते हैं अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments