देहरादून में कहां घूमे क्या बजट आएगा पूरी जानकारी? Budget Trip Plan 2026


 अगर आप पहाड़ों की खूबसूरत एहसासों से भरी ठंडी हवाओं, पेड़ पौधों से निर्मित प्राकृतिक हरियाली से भरे जगहों और शांत वातावरण के तलाश में है तो देहरादून आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल और प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेसेज के लिए जाना जाता है।


देहरादून सिर्फ एक हिल्स स्टेशन ही नहीं बल्कि प्राकृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक इमारतें भी मौजूद है। यहाँ पर सहस्त्रधारा के झरने, रॉबर्स केव की गुफाएं भी देखने को मिलता है।


नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है महेंद्र और इस पोस्ट के माध्यम से बताऊंगा कि देहरादून में सबसे खूबसूरत प्लेसेस, यहां आने का सबसे बेस्ट टाइम, कैसे यहां आप पहुंच सकते हैं, आपका बजट क्या होना चाहिए देहरादून में ये सारी जानकारी मैं दूंगा ताकि ये ट्रिप आपकी यादगार साबित हो सके।


देहरादून में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट दोनों ही है इसलिए यहां पहुंचने बेहद आसान है दिल्ली से देहरादून केवल 270 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है और दिल्ली से देहरादून के लिए डायरेक्ट बस आपको आसानी से मिल जाएगी।


पहले दिन मै सहस्त्रधारा के लिए निकल पड़ा इसके लिए मैने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज किया देहरादूर घूमने के लिए बाइक या स्कूटी भी सही रहता है लेकिन मैने लोकल ट्रांसपोर्ट का यूज़ किया है मै पहुंचा हूं दर्शन लाल चौक यहीं से आपको सहस्त्रधारा की बस मिल जाएगी। हालांकि देहरादून के परेड एरिया से डायरेक्ट बस भी मिल जाएगी सहस्त्रधारा जाने की रोड अच्छी है और मेन देहरादून से 15 किलोमीटर की दूरी पर है देहरादून से सहस्त्रधारा पहुंचने में 40 से 45 मिनट लगते हैं।

सहस्त्रधारा के बस स्टैंड तक पहुंचने के बाद आगे आपको 2 3 मिनट पैदल चलना होगा। 



सहस्त्रधारा

सहस्त्रधारा देहरादून का सबसे पॉपुलर प्लेसेस में से एक है इसका नाम दो शब्दों से मिलकर बना है सहस्त्र यानि हजार और धारा यानिबहता हुआ पानी की धाराएं। यानिकि ये जगह धाराओं के बहते पानियों के वजह से जाना जाता है।


सहस्त्रधारा की सबसे खास बात यह है कि ये धारा सल्फर युक्त बहते पानी की धारा है। माना जाता है कि त्वचा संबंधी रोग, खुजली या अन्य शारीरिक समस्याओं से राहत मिलती है और बहुत सारे टूरिस्ट यहां नहां भी रहे थे। यहां पर आपको अगर नहाना है तो यहीं पर चेंजिंग रूम और लॉकर भी है। हर साल लाखों टूरिस्ट यहां आते हैं। बहते पानी के ठंडी ठंडी हवाएं और हरियाली दिल को सुकून देता है।


सहस्त्रधारा सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं बल्कि रोपवे के लिए भी जाना जाता है जोकि ₹150 रुपए में जाने आने के लगता है रोपवे के जरिए ऊपर से नीचे का शानदार व्यू देख सकते हैं ऊपर से दिखाई देने वाले पहाड़ बहते पानी के धारा दिल को सुकून देता है मन खुश हो जाता है 


एक और खास बात रोपवे के अंदर की कंडिशन अच्छी नहीं है कलर पेंट उखड़ रहे हैं बाकी सब सही है। ऊपर जाते ही डीजे दिख जाता है जहां आप डांस भी कर सकते हैं यहां पर आप गेमिंग एक्टिविटी भी कर सकते हैं और यहीं रेस्टोरेंट भी है। 


यहीं पर उपर साईं बाबा का मंदिर भी है और कुछ अट्रैक्टिव प्लेस भी है जहां आप सेल्फी या पिक ले सकते हैं सहस्त्रधारा से वापसी में तहसील चौक से गुजरते वक्त शॉपिंग भी कर सकते हैं। 


सहस्त्रधारा से वापसी में बस आपको परेड एरिया में ड्रॉप करेगा और यहां पर आप स्ट्रीट फूड भी खा सकते हैं साथ ही यहां पर इंदिरा मार्केट भी है जहां से आप कपड़े शूज़ खरीद सकते हैं इंद्रामर्केट से बाहर आते ही आप घंटाघर पहुंच जाएंगे। यहां पर मॉल भी है और पलटन बाजार भी देहरादून में सबसे बड़ी मार्केटों में से एक है।



रॉबर्स केव 

रॉबर्स केव ये नाम इसलिए पड़ा क्योंकि 1800 वि शताब्दी में लुटेरे चोरी करके ब्रिटिश सैनिकों से बचके यहां आकर छुप जाया करते थे तब से इस गुफा का नाम रॉबर्स केव पड़ गया।


दूसरे दिन मै रॉबर्स केव के लिए निकल पड़ा हालांकि मुझे बहुत से लोगों ने कहां था यहां तक डायरेक्ट कनवेंस नहीं है मुझे एक किलोमीटर चलना पड़ेगा। देहरादून से लगभग 8 से 9 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है बस आपको अनारदाना गांव तक छोड़ देगा जोकि ₹30 रूपये पड़ेगा। अगर प्राइवेट कार बुक करते हैं तो ₹500 से ₹600 रुपए लग सकता है। फिर यहां से एक किलोमीटर रॉबर्स केव तक पैदल चलना पड़ेगा। 


रॉबर्स केव को गुच्छुपानी के नाम से भी जाना जाता है। रॉबर्स केव का इंट्री फीस ₹25 रुपए है ये एक नदी है और केव का ग्रुप है केव 600 मीटर लंबी है और दो पार्ट में बट गई है यहां एक झरना है जो 10 मीटर ऊंचा है। यहां पर परिवार, फ्रेंड्स या कपल हो कोई भी आ सकता है। सुबह 7 बजे से ओपेन होता है शाम 6 बजे तक बेस्ट टाइम आपका हो सकता है अगर आप गर्मियों में आते हैं तो मार्च से जून आ सकते हैं अगर ठंडियों में आते हैं तो जनवरी से फरवरी के बीच में बरसात के सीजन में न आए क्योंकि नदी का फ्लो काफी तेज हो जाता है।



टपकेश्वर टेंपल 

अब मैं टपकेश्वर टेंपल के लिए निकल गया हूं टपकेश्वर टेंपल देहरादून के गढ़ी कैंट इलाके में है जोकि मेन देहरादून से 7 किलोमीटर के डिस्टेंस पर पड़ता है। यहां समय समय पर भंडारा भी चलता है। मंदिर के अंदर जाते ही आपको पता चल जाएगा कि इस मंदिर का नाम टपकेश्वर टेंपल क्यों पड़ा। ये मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित है और शिवलिंग गुफा के अंदर स्थित है। मंदिर के अंदर आयेंगे तो आपको एक नदी दिखेगी जहां आप स्नान भी कर सकते हैं।


यहां आप सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे के बीच में कभी भी आ सकते हैं यहां की इंट्री फीस निःशुल्क है। महाशिवरात्रि और श्रावण सोमवारों में यहां काफी भीड़ रहती है।


FRI Musium 

अब मैं जा रहा हूं फ्री FRI Musium में और यहां की इंट्री फीस ₹40 रुपए है सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ओपन रहता है FRI Musium काफी बड़ा है और ये एक इंस्टीट्यूट है यहां कई सारे अलग अलग म्यूजियम है जैसे Pathology Museum, Social Forestry Museum, Silviculture Museum, Timber Museum, Non-Wood Forest Products Museum और भी यहां म्यूजियम है जिसके लिए आप यहां आ सकते हैं खासकर उन लोगों के ज्यादा अच्छा जो रिसर्च वगैरह में दिलचस्पी रखते हैं।


अब बात करते हैं देहरादून बजट के बारे में, 


दो दिन काफी है देहरादून घूमने के लिए नीचे मैने दो दिन के हिसाब से खर्चा बताया है इतने कम बजट में आराम से देहरादून घूम सकते हैं।


होटल खर्चा ₹1500/-

खाने पीने का खर्च ₹1000/-

कन्वेंस ₹2000/-


तो दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो हमें फॉलो करना 

न भूले मिलते हैं अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments