लवासा सिटी महाराष्ट्र – इतिहास, दूरी, घूमने की जगहें और पूरी यात्रा गाइड

लवासा सिटी


 Lavasa सिटी – इतिहास, घूमने की जगहें, दूरी और पूरी जानकारी


लवासा सिटी कैसे पहुंचे?


लवासा सिटी आप किसी भी माध्यम से जा सकते हैं अगर आप ट्रेन से आते हैं तो सबसे पहले पुणे पहुंचना होगा जो लवासा सिटी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है लखनऊ से पुणे 1350 से 1400 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है और किराया ₹700 से ₹2000 रुपए लगेंगे। स्टेशन के बाहरी आपको टैक्सी, बस सब मिल जाएंगे जो लवासा सिटी के लिए ₹200 से ₹400 रूपए लेंगे। बस से आपको सस्ता पड़ेगा और टैक्सी से थोड़ा महंगा।


अगर आप बस से आते हैं तो थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है क्योंकि लखनऊ से डायरेक्ट पुणे कोई भी बस नहीं जाती है तो सबसे पहले आपको लखनऊ से इंदौर और इंदौर से पुणे जोकि 1400 से 1500 किलोमीटर का सफर होगा। जिसमें आपके ₹1500 से ₹3000 का खर्चा आएगा और यहां से लवासा के लिए जा सकते हैं।


अगर आप खुदकी गाड़ी से आना चाहते हैं तो मैं आपको रूट बता देता हूं जिसमें आपके केवल पेट्रोल/डीजल का पैसा खर्च होगा। सबसे पहले आपको Lucknow → Jhansi → Bhopal → Indore → Nashik → Pune → Lavasa 



कितना समय लगेगा


1. ट्रेन: 22 – 26 घंटे: सबसे सस्ता तरीका

2. बस: 26 – 30 घंटे: सबसे आरामदायक

3. बाइक / कार: 24 – 28 घंटे: सबसे रोमांचक

Lucknow से Lavasa City कैसे जाएँ – दूरी, समय और खर्च

यात्रा का माध्यम रूट कुल दूरी समय अनुमानित खर्च
ट्रेन Lucknow → Pune → Lavasa 1400 KM 22–26 घंटे ₹900 – ₹3000
बस Lucknow → Bhopal → Pune → Lavasa 1450 KM 26–30 घंटे ₹2000 – ₹4000
कार Lucknow → Jhansi → Bhopal → Nashik → Pune → Lavasa 1350 KM 24–28 घंटे ₹6000 – ₹9000
बाइक Lucknow → Jhansi → Bhopal → Indore → Pune → Lavasa 1350 KM 24–30 घंटे ₹5000 – ₹6500

लवासा सिटी का अद्भुत दृश्य


FAQ (Frequently Asked Questions)

1. लवासा सिटी क्यों प्रसिद्ध है?

लवासा सिटी अपनी झील, पहाड़ों की खूबसूरती, रंगीन यूरोपीय शैली की इमारतों और एडवेंचर एक्टिविटीज़ के कारण प्रसिद्ध है।

2. क्या लवासा सिटी में रहने की सुविधा उपलब्ध है?

हाँ, लवासा सिटी में कई होटल, रिसॉर्ट और गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं जहाँ पर्यटक आराम से ठहर सकते हैं।

भारत में कई खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, लेकिन लवासा सिटी अपनी अलग पहचान रखती है। यह महाराष्ट्र में पड़ता है पुणे से लगभग 60 किलोमीटर और मुंबई से 190 किलोमीटर के डिस्टेंस पर पड़ता है यह भारत की पहली प्लान्ड हिल सिटी मानी जाती है। पहाड़ों, झीलों और हरियाली से घिरी यह जगह टूरिस्ट के लिए काफी लोकप्रिय बन चुकी है। वीकेंड ट्रिप, फोटोग्राफी और एडवेंचर एक्टिविटीज़ के लिए हर साल हजारों टूरिस्ट्स यहां आते हैं और प्राकृतिक सुंदरता के साथ आधुनिक सुविधाओं का शानदार मिश्रण प्रस्तुत करता है।

लवासा के रास्ते में आपको काफी अच्छे व्यू देखने को मिलते है और इन्हीं खूबसूरत नजरों का आनंद तभी लिया जा सकता है जब आप इंडिपेंडेंट वाहन का स्तेमाल करेंगे। यानिकि मैने एक स्कूटी हायर कर ली है जब भी मुझे कही रुकने का दिल करता है तो मुझे किसी से परमिशन लेने की जरूरत नहीं पड़ती है आप अगर स्कूटी या बाइक हायर करना चाहते हैं तो आप पुणे से कर सकते हैं जोकि आपको ₹600 से 800 में मिल जाएगी।

लवासा के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट मिलना थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए सबसे अच्छा साधन बाइक या स्कूटी का है। चाहे तो आप टैक्सी बुक करके भी आ सकते हैं जोकि आपका ₹3000 से ₹4000 रुपए का खर्चा आएगा।

लवासा के रास्ते में आपको रेस्टोरेंट भी मिल जाएगा अगर आपको नाश्ते वगैरह करना चाहते हैं तो कर सकते है खाने पीने से रिलेटेड आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। मै जिस रेस्टोरेट में रुका हुआ था वो जगह कमाल की थी क्योंकि बैकसाइड में पहाड़ों और बादलों के खूबसूरत नजरों के साथ गर्मा गरम नास्तों के साथ मन को एक अलग ही सुकून देता है।

लवासा पहाड़ों और बादलों के खूबसूरत नजारे


आगे बढ़ते हैं तो आपको टेंघर डैम मिलता है जो पुणे से लगभग 40 से 45 किलोमीटर की डिस्टेंस पर पड़ता है जोकि 2 घंटे के भीतर पहुंचा जा सकता हैं और टेंघर डैम से लवासा केवल 16 किलोमीटर पर पड़ता है जिसमें 15 से 20 मिनट लगते हैं। यह बांध Western Ghats की पहाड़ियों के बीच बना हुआ है। 

यहां से झील और पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। मानसून के समय यहां के नजारे और भी खूबसूरत हो जाते हैं यहां पर आप फोटोग्राफी कर सकते हैं। नेचर लवर्स के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं। टेंघर डैम घूमने का सबसे अच्छा समय जुलाई से फरवरी के बीच का है क्योंकि मानसून के दौरान यहां की हरियाली और पानी का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिससे दृश्य और भी आकर्षक हो जाता है।


लवासा सिटी में जैसे ही एंटर करेंगे वैसे ही आपको इटली के प्रसिद्ध शहर Portofino के डिजाइन दिखाई देना शुरू हो जाती हैं क्योंकि लवासा सिटी को लवासा कॉर्पोरेशन ने बनवाया था इटली के प्रसिद्ध शहर Portofino से प्रेरित हो के जिसका रंग और डिजाइन यूरोपीय शहरों जैसा दिखाई देता है 

लवासा सिटी में आप बाइक या कार लाते हैं तो आपको ₹200 से ₹400 रुपए पे करने पड़ेंगे पार्किंग के लिए ये केवल वन टाइम पेमेंट होता है। लवासा सिटी में मैने कई सारे अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंगे देखी जो वीरान पड़े हुए थे क्योंकि पर्यावरण से जुड़े विवाद और कानूनी समस्याओं के कारण इस प्रोजेक्ट की गति धीमी हो गई और शहर पूरी तरह विकसित नहीं हो सका। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारत में एक ऐसा आधुनिक शहर बनाना था जहां रहने, घूमने और मनोरंजन की सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। 

लवासा के टाउन हॉल में ही आपको वो सारी चीजें मिल जाएगी जो हर टूरिस्टों के लिए एहम होती है जैसे आपको खूबसूर लेक, लवासा इंटरनेटनल कन्वेंशन सेंटर और पास में ही शॉपिंग के लिए मार्केट मिल जाती है जहां से अपने जरूरत के सामान खरीद सकते हैं। लेक में आप बोटिंग भी कर सकते हैं जिसके अलग अलग चार्जेस है जैसे,

पर पर्सन / एक्टिविटी 

क्रूस बोट के लिए ₹250
PWC 1 Dasve Round ₹600
कायक ₹150
पैडल बोट ₹150
एक्वा वैली बॉल ₹120
साइक्लिंग ₹200

टाउन हॉल में इवनिंग के टाइम काफी भीड़ भाड़ रहती है क्योंकि मार्केट और रेस्टोरेंट दोनों एक ही जगह पर है और खाने पीने की चीजें एवरेज रेट पर ही है। समय समय पर कुछ इवेंट्स भी होते हैं मै आया था फरवरी के टाइम इस समय टेंपरेचर 20 से 25 के बीच में रहता है और घूमने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी जरूरी नहीं है कि आप फरवरी में ही आए आप अक्टूबर से मार्च के बीच में कभी भी आ सकते हैं क्योंकि मानसून में ही यहां घूमने का मजा है 

अब बात करते हैं यहां घूमने में कितना समय और खर्चा आएगा। लवासा सिटी घूमने में केवल एक दिन काफी क्योंकि ज्यादा बड़ी जगह नहीं है होटल लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। केवल ट्रांसपोर्टेशन और खाने पीने में खर्चा आएगा। अगर कुछ एक्टिविटी करते हैं तो उसके अलग से खर्चे होंगे।

खाने पीने में खर्चा ₹500 से ₹600/-
ट्रांसपोर्टेशन खर्च ₹1000 से ₹1200/-
एक्टिविटी ₹100 से ₹1000/-

बस दोस्तो आपका सिर्फ ₹1500 से ₹2000 का खर्च आएगा 

तो दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो हमें फॉलो करना न भूले मिलते हैं अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments