लखनऊ से पंचमढ़ी कैसे जाएं? पूरा रूट, खर्च और 2 दिन का परफेक्ट प्लान।


पंचमढ़ी का खूबसूरत नजारा

 अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून भरी जगह तलाश रहे हैं, तो पंचमढ़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। मध्यप्रदेश के सतपुड़ा पहाड़ियों में बसा यह हिल स्टेशन अपनी ठंडी हवा, हरियाली और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यहां आने के बाद ऐसा लगता है जैसे आप पूरी तरह से नेचर के करीब आ गए हों।

आगरा टूरिस्ट प्लेस। आगरा में कहां कहां घूमे, और खर्चा कितना आयेगा। ताजमहल कैसे जाए,आगरा बजट ट्रिप।

पंचमढ़ी सिर्फ एक टूरिस्ट प्लेस नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के लिए खास है जो ट्रेकिंग, झरनों और ऐतिहासिक गुफाओं को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। इस ब्लॉग में मैं आपको अपनी तरह से आसान भाषा में बताऊंगा कि पंचमढ़ी में कहां घूमना चाहिए, कब जाना सही रहेगा और कैसे आप कम बजट में एक शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

लखनऊ से पंचमढ़ी कैसे जाएं (पूरी जानकारी)

यात्रा का तरीका रूट / माध्यम समय अनुमानित खर्च (₹)
🚆 ट्रेन लखनऊ → पिपरिया → पंचमढ़ी (टैक्सी/बस) 12–15 घंटे + 1.5 घंटे 1000 – 2000
🚌 बस लखनऊ → भोपाल → पंचमढ़ी 15–18 घंटे 800 – 1500
✈️ फ्लाइट + रोड लखनऊ → भोपाल एयरपोर्ट → पंचमढ़ी 5–7 घंटे 3000 – 5000
🚗 कार लखनऊ → झांसी → सागर → पिपरिया → पंचमढ़ी 12–14 घंटे 4000 – 7000

पंचमढ़ी जाने के लिए आपको पिपरिया रेलवे स्टेशन में उतरना पड़ेगा जोकि 54 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है और पहुंचने में 1 से 2 घंटे का समय लगता है और यहां से ₹100 से ₹500 रुपए में बस या टैक्सी से पंचमढ़ी पहुंच सकते हैं। पंचमढ़ी का सबसे नजदीक एयरपोर्ट भोपाल का है जोकि 200 किलोमीटर की दूरी पर हैं और भोपाल से डायरेक्ट बस या टैक्सी भी मिल जाएगी।


मै मानसून में गया था और उस समय बारिश हो रही थी तो मैने जिप्सी हायर कर ली आप रेंट पर बाइक भी हायर कर सकते हैं जोकि ₹400 रुपए से 24 घंटे के लिए मिल जाएगी।

गुप्तेश्वर मंदिर


चौरागढ़ यात्रा गाइड – पंचमढ़ी की सबसे पवित्र और रोमांचक चढ़ाई

पहले दिन मै चौरागढ़ गया जोकि पंचमढ़ी से 15 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। चौरागढ़ के रस्ते काफी सुंदर दिखाई देते हैं जब आप मानसून में आते हैं तो, चौरागढ़ एक ट्रैकिंग प्लेस है। जिप्सी ने हमें 3 किलोमीटर पहले ही उतर दिया क्योंकि आगे जिप्सी नहीं जाती पैदल जाना पड़ता है। ट्रैक जैसे ही शुरू होती है तो सबसे पहले पड़ता है गुप्त महादेव टेंपल जोकि एक गुफा में महादेव की शिवलिंग स्थापित है और बाहर कुछ त्रिशूल लगे हुए हैं और हनुमान जी की मूर्ति भी है।


चढ़ाई में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि नुकीले पत्थर रास्ते में नुकसान पहुंचा सकते हैं और आधे घंटे के ट्रैक के बाद सीढ़ियां आ जाती है जिससे रास्ते आसान हो जाते हैं मानसून में आपको बारिश ट्रेवलिंग के दौरान परेशान कर सकती है इसलिए शॉप से 1 पॉलीथिन वाली नॉर्मल सी रेन कोर्ट जरूर खरीद ले जोकि ₹50 से ₹100 रुपए में मिल जाएगी। 

रास्ते में आपको बंदर दिखाई देंगे उनसे थोड़ा सावधान रहे क्योंकि अगर उनको पता चल गया कि आपके बैग में कुछ खाने का आइटम है तो वो आपसे बैग छीन सकते हैं। चढ़ाई में मुझे 2 घंटे लग गए थे लेकिन नीचे उतरने में उससे थोड़ा कम समय लगा। अगर आप ये ट्रैक करते हैं तो आपके 3 से 4 घंटे लग सकते हैं।

चौरागढ़ ट्रेक गाइड


चौरागढ़ ट्रेक – कितनी मुश्किल है?

चौरागढ़ की चढ़ाई आसान नहीं है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं। यहां तक पहुंचने के लिए आपको लगभग 1300–1400 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।

1. शुरुआत होती है घने जंगलों से।
2. रास्ते में कई जगह आराम करने की सुविधा मिलती है।
3. ऊपर पहुंचते ही जो नजारा मिलता है, वो सारी थकान भुला देता है
4. अगर आप फिट हैं तो यह ट्रेक आपको जरूर पसंद आएगा।

चौरागढ़ मंदिर का महत्व

चौरागढ़ में स्थित भगवान शिव का मंदिर बहुत ही पवित्र माना जाता है। यहां श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर त्रिशूल चढ़ाते हैं।
मंदिर के पास हजारों की संख्या में त्रिशूल देखने को मिलते हैं।खासकर महाशिवरात्रि के समय यहां भारी भीड़ होती है। दूर-दूर से लोग पैदल यात्रा करके यहां पहुंचते हैं। यह जगह धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानसिक शांति भी देती है।

मेरा अनुभव चौरागढ़ की चढ़ाई शुरू में थोड़ी मुश्किल लगी, लेकिन जैसे-जैसे ऊपर पहुंचा, एक अलग ही ऊर्जा महसूस हुई। मंदिर के पास पहुंचकर जो शांति मिली, वो शब्दों में बताना मुश्किल है। अगर आप एडवेंचर और आस्था दोनों पसंद करते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।

चौरागढ़ मंदिर


बड़ा महादेव मंदिर – पंचमढ़ी की गुफाओं में बसा अद्भुत शिवधाम

बड़ा महादेव मंदिर जरूर जाएं। मध्यप्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन पंचमढ़ी में स्थित यह मंदिर एक प्राकृतिक गुफा के अंदर बना हुआ है, जो इसे बाकी मंदिरों से अलग और खास बनाता है। आसपास छोटे-छोटे झरने और हरियाली इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं खासकर महाशिवरात्रि के समय यहां काफी भीड़ होती है। यह मंदिर पंचमढ़ी से लगभग 10–12 किमी दूर है लेकिन जैसे ही चौरागढ़ ट्रेक से नीचे आते हैं तो यह मंदिर पड़ता है उसी टाइम चौरागढ़ ट्रेक के साथ साथ आप महादेव के भी दर्शन कर सकते हैं।


जब मैं बड़ा महादेव मंदिर पहुंचा, तो सबसे पहले गुफा के अंदर की ठंडक और शांति ने मन को एकदम शांत कर दिया। पानी की बूंदों की आवाज और मंदिर का वातावरण ऐसा था कि वहां कुछ देर बैठने का मन करता है। अगर आप पंचमढ़ी जा रहे हैं, तो इस जगह को बिल्कुल मिस न करें।

बी - वॉटरफॉल


प्रदर्शनी व्यू पॉइंट और इको पॉइंट – पंचमढ़ी के सबसे खास व्यू स्पॉट

प्रदर्शनी व्यू पॉइंट और इको पॉइंट को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। ये दोनों जगहें उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं, जो प्रकृति की खूबसूरती को शांति से महसूस करना चाहते हैं। यहां का माहौल, ठंडी हवा और चारों तरफ फैली हरियाली आपको शहर की भागदौड़ से पूरी तरह दूर ले जाती है।

प्रदर्शनी व्यू पॉइंट पंचमढ़ी के सबसे लोकप्रिय व्यू पॉइंट्स में से एक है। यहां से आपको पूरे हिल स्टेशन का शानदार व्यू देखने को मिलता है खासकर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बेहद खूबसूरत होता है।फोटो लेने के लिए यह जगह काफी पॉपुलर है। अगर आप शांति में बैठकर नेचर को एन्जॉय करना चाहते हैं, तो यह जगह बिल्कुल सही है।

इको पॉइंट एक ऐसी जगह है जहां आपकी आवाज पहाड़ों से टकराकर वापस आती है। आप जोर से चिल्लाकर अपनी आवाज का इको सुन सकते हैं। दोनों व्यू पॉइंट पंचमढ़ी के मुख्य इलाके से काफी नजदीक हैं। आप टैक्सी, जीप या बाइक से आसानी से पहुंच सकते हैं। 

पंचमढ़ी में मेरा दूसरा दिन और सुबह सुबह ब्रेकफास्ट करके मै निकल पड़ा न्यू टूरिस्ट प्लेसेज के लिए लेकिन ऐसी बहुत सी जगह है जहां घूमने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से परमिशन लेनी पड़ती है जिसके लिए मुझे बायसन लॉज जाना पड़ा और यहीं पर बायसन लॉज का म्यूजियम भी है। आप अगर दो पहिया वाहन से है तो ₹300 का टिकट लेना पड़ेगा और अगर जिप्सी है तो ₹900 रुपए का टिकट लेना पड़ेगा जिसमें गाइड भी इन्क्लूड होगा और गाइड लेना कंपलसरी है और जो टिकट मैने लिया था उसके बैक साइड में 39 प्लेसेस के लिए परमिशन मिल गई थी और टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक इंट्री रहती है।

बी फॉल – पंचमढ़ी का सबसे खूबसूरत और फेमस झरना

बी फॉल को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए। यह पंचमढ़ी का सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत झरनों में से एक है, जहां पानी ऊंचाई से गिरते हुए एक शानदार नजारा बनाता है। इस झरने को “Bee Fall” इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां गिरते पानी की आवाज मधुमक्खियों (Bee) की भनभनाहट जैसी लगती है। 

यह वॉटर फॉल मेन पंचमढ़ी से 4 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है और यहां पहुंचने के लिए आपको सीढ़ियों से नीचे जाना होता है। नीचे उतरना आसान है लेकिन चढ़ाई के दौरान थोड़ा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

जटाशंकर मंदिर – प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम


जटाशंकर मंदिर – प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम

जटाशंकर मंदिर जरूर जाएं। यह मंदिर पहाड़ों और प्राकृतिक गुफाओं के बीच बसा हुआ है, जो इसे बेहद खास बनाता है। जटाशंकर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी जगह है जहां आपको शांति, रोमांच और नेचर का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। यहां चट्टानों के बीच गुफा जैसी संरचना बनी हुई है। यह शिवलिंग प्राकृतिक रूप से बना हुआ माना जाता है।

जटाशंकर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसका नाम भी उनकी जटाओं (बालों) से जुड़ा हुआ माना जाता है। यहां श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर आते हैं खासकर महाशिवरात्रि के समय यहां काफी भीड़ होती है। प्राकृतिक गुफा में दर्शन करना एक अलग ही अनुभव देता है मंदिर पंचमढ़ी के मुख्य क्षेत्र से करीब 2 किमी दूर है आप यहां पैदल, ऑटो या जीप से पहुंच सकते हैं। रास्ता छोटा है लेकिन शानदार अनुभव देता है। 

धूपगढ़ – मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा और खूबसूरत सनसेट पॉइंट

धूपगढ़ जरूर जाएं। यह मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है और यहां से दिखने वाला सूर्यास्त (Sunset) का नजारा बेहद शानदार होता है। धूपगढ़ उन लोगों के लिए परफेक्ट जगह है, जो प्रकृति की खूबसूरती को करीब से महसूस करना चाहते हैं। और यही पर सतपुरा एडवेंचर क्लब भी है यहां पर पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं ATV बाइक, जिप लाइन, बंजी रन जैसे एक्टिविटी है। धूपगढ़ के रास्ते में ही रिचगढ़, रामायकुंड और डच फॉल भी पड़ता है।

पचमढ़ी में लेक भी है जहां आप बोटिंग भी कर सकते है।

अब मैं आपको बताता हूं पंचमढ़ी में आपका क्या खर्चा आएगा लेकिन इससे पहले मै आपको बता देता हूं पंचमढ़ी में घूमते हैं तो तोड़ा बजट टाइट रखना जरूरी है क्योंकि पंचमढ़ी सस्ती प्लेस नहीं है। पंचमढ़ी घूमने के लिए आपके पास दो से तीन दिन होने चाहिए। अगर दो दिन भी लेकर चलते हैं तो भी आप सारी प्लेसेस घूम सकते हैं बस आपको प्लेसेस जल्दी जल्दी कवर करना पड़ेगा। तीन दिन में आप अच्छे से घूम सकते हैं।


पंचमढ़ी घूमने का 2 दिन का खर्च (₹ में)

खर्च का प्रकार डिटेल स्कूटी प्लान (₹) जीप प्लान (₹)
होटल खर्च ₹1500 × 2 दिन 3000 3000
खाने-पीने का खर्च ₹500 × 2 दिन 1000 1000
घूमने का किराया स्कूटी ₹500 × 2 1000
घूमने का किराया जीप ₹1000 × 2 2000
फॉरेस्ट एंट्री फीस स्कूटी 500
फॉरेस्ट एंट्री फीस जीप (जिप्सी) 900
कुल खर्च 5500 ₹ 6900 ₹

तो दोस्तो ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो हमें फॉलो करना न भूले मिलते हैं अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments