Maihar Temple Travel Guide 2026 Budget Trip Maa Sharda Mandir


अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां आस्था, प्रकृति और रोमांच एक साथ मिल जाए, तो मैहर आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। विंध्याचल की पहाड़ियों पर बसा एक छोटा सा शहर अपनी पवित्र माँ शारदा मंदिर के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। माना जाता है कि यहां मां शारदा के दर्शन करने से हर मनोकामना पूरी हो जाता है 1000 से ज्यादा सीढ़िया चढ़कर या रोपवे के जरिए मंदिर तक पहुंचने का अनुभव खुद में एक यादगार यात्रा बन जाती है। अगर आप धार्मिक यात्रा के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता और शांति का आनंद लेना चाहते हैं तो मैहर जरूर आपकी ट्रैवल लिस्ट में होना तो बनता है। इसमें मै आपको बताऊंगा कैसे आप यहां आ सकते हैं आपका टूर प्लान क्या होगा कितना आपका Budget आएगा होटल स्टे के साथ साथ आपको Usefull Tips भी दूंगा ताकि यहां आने में आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।


मैहर कहने के लिए एक छोटा सा टाउन है लेकिन यहां पर आपको ट्रेन की सुविधा मिल जाती है जो प्रयागराज (Allahabad), वाराणसी, कानपुर, लखनऊ (कुछ ट्रेनें indirect/1 change भी हो सकती हैं), जबलपुर, सतना, कटनी, दिल्ली और मुंबई जैसे छोटे से लेकर बड़े बड़े शहरों से मैहर के लिए डायरेक्ट ट्रेन मिल जाती है।

आगरा टूरिस्ट प्लेस। आगरा में कहां कहां घूमे, और खर्चा कितना आयेगा। ताजमहल कैसे जाए,आगरा बजट ट्रिप।


अगर आप बस से आना पसंद करते हैं तो सतना (सबसे ज्यादा बस), रीवा, जबलपुर, कटनी, पन्ना, छतरपुर से भी आपको बस की सुविधा मिल जाएगी। UP (लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी) से सीधी बस कम मिलती है। अगर आप UP से आते हैं तो पहले सतना या रीवा आना पड़ेगा फिर मैहर से बस/टैक्सी ले करके यहां आ सकते हैं।


मैहर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा नहीं क्योंकि यहां कोई भी एयरपोर्ट नहीं है फ्लाइट से आते हैं तो सबसे नजदीकी एयरपोर्ट खजुराहो एयरपोर्ट, जबलपुर एयरपोर्ट और प्रयागराज एयरपोर्ट से आ सकते हैं जो खजुराहो से 130 किलोमीटर, जबलपुर से 140 किलोमीटर और प्रयागराज से 160 किलोमीटर की डिस्टेंस पर पड़ता है। एयरपोर्ट के बाहर से मैहर के लिए डायरेक्ट बस/टैक्सी मिल जाएगी। 



1. लखनऊ से मैहर कैसे जाएं 


दोस्तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं लखनऊ से मैहर गया था जोकि लखनऊ से 280 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। बस से आया था तो मुझे डायरेक्ट मैहर के लिए बस नहीं मिली थी लेकिन सबसे पहले मै सतना गया और फिर सतना से मैहर पहुंचा जिसमें मुझे पहुंचने में 9 घंटे लगे। Direct बस बहुत कम मिलती है, इसलिए सतना होकर जाना best है।


लखनऊ से मैहर कैसे जाएं (किराया, समय और पूरी जानकारी)

यात्रा का माध्यम रूट समय सीट टाइप किराया (₹) जानकारी
🚆 ट्रेन लखनऊ ➝ मैहर 6–8 घंटे General (Non-AC) ₹150 – ₹250 सबसे सस्ता विकल्प
🚆 ट्रेन लखनऊ ➝ मैहर 6–8 घंटे Sleeper (Non-AC) ₹300 – ₹500 आरामदायक और बजट फ्रेंडली
🚆 ट्रेन लखनऊ ➝ मैहर 6–8 घंटे AC 3 Tier ₹800 – ₹1200 कंफर्टेबल सफर
🚆 ट्रेन लखनऊ ➝ मैहर 6–8 घंटे AC 2 Tier ₹1200 – ₹1800 प्रीमियम यात्रा
🚌 बस लखनऊ ➝ सतना ➝ मैहर 8–10 घंटे Non-AC Seater ₹500 – ₹700 बजट ऑप्शन
🚌 बस लखनऊ ➝ सतना ➝ मैहर 8–10 घंटे Sleeper (Non-AC) ₹700 – ₹900 रात के सफर के लिए बेहतर
🚌 बस लखनऊ ➝ सतना ➝ मैहर 8–10 घंटे AC Seater ₹800 – ₹1200 आरामदायक यात्रा
🚌 बस लखनऊ ➝ सतना ➝ मैहर 8–10 घंटे AC Sleeper ₹1200 – ₹1800 सबसे आरामदायक
✈️ फ्लाइट लखनऊ ➝ प्रयागराज/जबलपुर ➝ मैहर 5–7 घंटे Economy ₹3000 – ₹7000 फास्ट लेकिन महंगा
🚖 लोकल सतना/एयरपोर्ट ➝ मैहर 1–2 घंटे ऑटो/टैक्सी ₹50 – ₹2000 दूरी पर निर्भर

निष्कर्ष: लखनऊ से मैहर जाने के लिए ट्रेन सबसे सस्ता और आसान विकल्प है, जबकि आरामदायक यात्रा के लिए AC बस या ट्रेन का AC कोच बेहतर रहेगा।

2. मैहर टेंपल 

अगले दिन सुबह सुबह ही मैहर टेंपल के लिए निकल गया था रेलवे स्टेशन से लगभग 400 मीटर की डिस्टेंस पर चौराहा पड़ता है वहीं से मैने ऑटो लिया मैहर टेंपल के लिए, यहां से 4 से 5 किलोमीटर की दूरी पर मंदिर है जिसके लिए मुझसे ₹40 रुपए का किराया लिया गया। ऑटो वाले ने 15 मिनट में ही टेंपल पहुंचा दिया। 

दार्जिलिंग टूर प्लान। दार्जिलिंग कैसे जा सकते है बजट टूर प्लान। Budget Trip plan 2026


रास्ते में आपको कई सारी प्रसाद की शॉप मिलेगी अगर चाहे तो यही से प्रसाद खरीद ले या फिर मंदिर के पास से भी प्रसाद ले सकते हैं दोनों जगहों में प्रसाद मिल जाएगा। मैने पहले ही खरीद लिया क्योंकि मुझे नहीं पता था कि आगे भी दुकानें हैं। यहां पर मुंडन संस्कार के लिए कथा के लिए और भी धार्मिक कार्यों के लिए व्यवस्था है जिसके लिए अलग अलग चार्जेस भी है 

मां शारदा के दर्शन करने है तो 1063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेगी उसके बाद ही मैहर देवी के दर्शन कर सकते हैं शुरुआत में सीढ़ियां चढ़नी आसान लगती है लेकिन जैसे जैसे आप लास्ट पॉइंट में पहुंचते हैं तो आपको थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि सीधे चढ़ाई वाली सीढ़ियां बनी हुई है। लेकिन टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि बीच बीच में विश्राम स्थल भी बने हुए हैं जहां बैठ कर कुछ देर आराम फरमा सकते हैं।

आधे चढ़ाई के बाद पूरे मैहर शहर की सुंदरता दिखाई देनी शुरू हो जाती है। मां शारदा देवी टेंपल तक पहुंचने में मुझे लगभग एक घंटे लगे थे लेकिन उतरते वक्त 30 से 35 मिनट लगे। सुबह 8 बजे से निकला था और 9 बजे तक मां शारदा देवी टेंपल तक पहुंच गया था।चढ़ाई में आपको थोड़ी सी दिक्कत होगी लेकिन उतरते वक्त कोई भी परेशानी नहीं होगी। अगर आप शरीर से तंदरुस्त है तो सीढ़ियों से आ सकते हैं लेकिन अगर आपके शरीर में कोई दिक्कत है तो आपके रोपवे BEST रहेगा। जिसका किराया ₹150 एडल्ट का है अगर कोई 10 साल से कम उम्र का है तो उसके ₹100 रुपए लगेंगे। 


3. मैहर में होटल और धर्मशाला

यहाँ आपको हर बजट के अनुसार रहने की सुविधा आसानी से मिल जाती है। चाहे आप कम बजट में धर्मशाला ढूंढ रहे हों या आरामदायक होटल—मैहर दोनों ही विकल्पों के लिए बढ़िया जगह है। मैहर रेलवे स्टेशन और मंदिर के आसपास कई अच्छे होटल मिल जाते हैं। जिसमें AC/NON AC दोनों ही मिल जाते हैं रेलवे स्टेशन के पास लेते हैं तो आसान आवागमन के लिए आपके लिए अच्छा होगा।


1. Budget Hotel: ₹500 – ₹1000

2. Standard Hotel: ₹1000 – ₹2000

3. AC Room / Deluxe: ₹1500 – ₹3000

थाईलैंड टूर प्लान। थाईलैंड कैसे जाए क्या खर्चा होगा? थाईलैंड बजट टूर प्लान

मैहर में धर्मशाला स्टे करना सबसे सस्ता और बजट फ्रेंडली है अगर आप कम खर्च में रुकना चाहते हैं, तो धर्मशाला सबसे अच्छा विकल्प है। यहां मात्र ₹100 रुपए से लेकर ₹400 रुपए में अच्छा/डिसेंट कमरा मिल जाता है। यहां पर शुद्ध शाकाहारी भोजन भी मिल जाता है। मंदिर के पास कई धर्मशालाएं मिल जाएगी। परिवार, श्रद्धालु और budget travelers के लिए Best है। और मैने भी ट्रेवलिंग के दौरान धर्मशाला में ही स्टे किया था। 


मैहर में होटल vs धर्मशाला – कौन सा बेहतर है?

सुविधा होटल धर्मशाला
💰 खर्च ज्यादा बहुत कम
🛏️ आराम अच्छा बेसिक
🧼 साफ-सफाई बेहतर सामान्य
📍 लोकेशन हर जगह ज्यादातर मंदिर के पास
👨‍👩‍👧‍👦 परिवार के लिए बहुत अच्छा अच्छा

निष्कर्ष: अगर आप आरामदायक और प्राइवेट स्टे चाहते हैं तो होटल बेहतर विकल्प है, जबकि कम बजट और धार्मिक माहौल के लिए धर्मशाला सबसे अच्छा विकल्प है।


4. मैहर घूमने का टोटल बजट (2026) – 1 दिन का पूरा खर्च

अब मैं आपको आपके खर्चे के बारे में भी बता देता हूं। होटल और धर्मशाला के स्टे में काफी अंतर होता है दोनों की अपनी अपनी सुविधा भी है बाकी खाने पीने में ₹500रुपए से ज्यादा खर्च नहीं होगा और ट्रांसपोर्टेशन में केवल आपको स्टेशन से टेंपल और टेंपल से स्टेशन तक ही आना जाना रहेगा तो इसमें भी आपके ₹200 रुपए से ज्यादा खर्च नहीं होने वाला है


मैहर मंदिर घूमने का 1 दिन का खर्च (Per Person)

खर्च का प्रकार अनुमानित खर्च (₹)
🏨 होटल ₹1000
🛕 धर्मशाला ₹200
🍛 खाने-पीने का खर्च ₹500
🚖 लोकल ट्रांसपोर्ट ₹200
👉 कुल खर्च (होटल के साथ) ₹1700
👉 कुल खर्च (धर्मशाला के साथ) ₹900

निष्कर्ष: मैहर में 1 दिन का ट्रिप ₹900 से ₹1700 के बजट में आसानी से किया जा सकता है, जिससे यह एक किफायती धार्मिक यात्रा बन जाती है।

दोस्तों, उम्मीद है कि यात्रा से जुड़ी यह पूरी जानकारी आपको पसंद आई होगी और आपकी planning अब पहले से आसान हो गई होगी। अगर यह गाइड आपके काम आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करे ताकि उन्हेभी सही और सटीक जानकारी मिल सके ऐसे ही आसान ट्रैवल टिप्स, बजट गाइड और नई नई जगहो की जानकारी पाने के लिए हमे फॉलो करना बिल्कुल न भूलें आपका सपोर्ट ही हमें बेहतर कंटेंट बनाने की प्रेरणा देता है। मिलते हैं अगले शानदार ट्रैवल पोस्ट में—तब तक के लिए धन्यवाद और safe यात्रा करें।