कम बजट में जबलपुर ट्रिप कैसे करें? 2 दिन का पूरा खर्च और घूमने की जगह

जबलपुर टूरिस्ट प्लेस


अगर आप भारत के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे है जहा प्रकृति इतिहास और एडवेंचर तीनो का शानदार मेल देखने को मिले, तो जबलपुर आपके लिए परफेक्ट जगह है। इस ब्लॉग में हम आपको जबलपुर की खूबसूरती, घूमने की जगह, लोकल फूड, यात्रा का सही समय और बजट ट्रैवल टिप्स के बारे में पूरी जानकारी देंगे।


इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि कैसे आप कम बजट में जबलपुर की शानदार यात्रा कर सकते है और किन जगहों को सबसे पहले एक्सप्लोर करना चाहिए। अगर आप यात्रा, घूमने-फिरने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए शौकीन हैं, तो जबलपुर आपके लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन साबित हो सकता हैयहाँ के भेड़घाट के संगमरमर की चट्टानें, धुआँधार वाटरफाल , मदन महल किला और बरगी डैम जैसे स्थान पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

लखनऊ से जबलपुर कैसे जाए (Travel Options)

यात्रा का माध्यम समय किराया (₹) फायदे
ट्रेन 10–12 घंटे 300 – 800 सस्ता और आरामदायक
बस 10–12 घंटे 800 – 1500 डायरेक्ट सफर
फ्लाइट 3–5 घंटे 3000 – 6000 सबसे तेज और आरामदायक
कार/बाइक 10–12 घंटे 2000 – 4000 रोड ट्रिप का मजा


जबलपुर में रेलवेस्टेशन है और यहां के लिए आपको डायरेक्ट ट्रेन मिल जाएगी। यहां पहुंचने के लिए लगभग सभी बड़ी सीटियों से दिल्ली (New Delhi / Hazrat Nizamuddin), मुंबई, कोलकाता, भोपाल, इंदौर, पुणे और नागपुर जैसे जगहों से डायरेक्ट जबलपुर स्टेशन पहुंच सकते हैं अगर आप बस से आना चाहते हैं तो भोपाल, इंदौर, रायपुर और नागपुर जैसे मेजर सिटी से यहां पहुंच सकते हैं। यहाँ फ्लाइट की भी सुविधा है जबलपुर का डुमना एयरपोर्ट (JLR) कुछ बड़े शहरों से फ्लाइट कनेक्टेड है तो यहां आने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। 

मैं लखनऊ से जबलपुर आया था बस से जिसमें मेरे ₹1000 रुपए का किराया आया था और लगभग रात के 12 बजे तक पहुंचा दिया था जिसमें मेरा 10 से 12 घंटे का सफर था अगर ट्रेन से आते हैं तो ₹600 रुपए में भी पहुंच सकते हैं जिसमें टाइम भी उतना ही लगेगा लेकिन आपको पूरे दिन परेशान होना पड़ेगा क्योंकि आप कंफर्टेबल महसूस नहीं कर पाएंगे। अगर फ्लाइट लेते है तो सबसे कम टाइम और ज्यादा पैसे में यहां पहुंचा देता है जिसमें आपका लगभग ₹4000 का टिकट आयेगा।

रात की अच्छी नींद लेने के बाद सुबह सुबह करीब 8 बजे निकल पड़ा ऑटो से रेंटल बाइक लेने। जो मुझे ₹400 रुपए में प्रतिदिन के हिसाब से मिला था। आप घूमने के लिए ऑटो का भी स्तेमाल कर सकते हैं अगर आफ पूरी फैमिली है तो आपके लिए शेयरिंग कार सबसे बेस्ट रहेगा मैने स्कूटी हायर इसलिए की है क्योंकि मै अकेले जबलपुर घूमने आया हूं।

जबलपुर की बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेज - Tourist Places to Visit in Jabalpur

1. Madan Mahal Fort
2. Balancing Rock
3. Bhedaghat
4. Pachmatha Temple
5. Panchvati Nauka Vihar
6. Chausath Yogini Temple

Madan Mahal Fort (रानी दुर्गावती किला)

1. Madan Mahal Fort (रानी दुर्गावती किला)

सुबह सुबह मै निकल पड़ा दुर्गावती फोर्ट के लिए लिए इसे मदन महल भी कहते हैं अगर आप जबलपुर में ऐतिहासिक और रोमांचक यात्रा के लिए बेताब है तो ये जगह आपके लिए ही है क्योंकि मदन महल किला 11वीं सदी में गोंड शासक राजा मदन शाह द्वारा बनवाया गया था यह किला एक सैन्य चौकी (watch tower) के रूप में इस्तेमाल होता था जहाँ से दुश्मनो पर नजर रखी जाती थी रानी दुर्गावती ने भी इस किले का उपयोग अपनी रणनीति और सुरक्षा के लिए किया था।

किले तक पहुंचने के लिए आपको सीढ़ियों से जाना पड़ेगा जिसमें 15 से 20 मिनट लगते हैं ज्यादा कठिन चढ़ाई नहीं है आराम से किले तक पहुंच जाएंगे। रास्ते में ग्रीनरी देखने को मिलेगा जिसमें आपका 20 मिनट कहां गया पता भी नहीं चलेगा? इतने सुंदर व्यू हैं।


यहां आप सुबह 8 से शाम 6 के बीच में आ सकते हैं सुबह 8 से 10 बजे के बीच में आते हैं तो किले के तरफ आती हुई झोंके आपको मोहित कर देंगे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से इसकी दूरी लगभग 5 किलोमीटर के अंदर ही पड़ता है ऑटो रिक्शा से यहां पहुंचने में 20 मिनट लगते हैं जिसके लिए ₹60 से ₹70 रुपए लेता है।

Balancing Rock


2. Balancing Rock

नीचे उतरकर केवल एक मिनट पैदल चलके आप बैलेंसिक रॉक तक पहुंच सकते हैं। Balancing Rock जबलपुर का एक प्रसिद्ध प्राकृतिक आकर्षण है यहाँ एक विशाल पत्थर दूसरी चट्टान के ऊपर इस तरह टिका हुआ है जैसे किसी ने उसे संतुलित करके रख दिया हो। ये सचमे अद्भुत नजारा है अपने पहले इस तरह का नजारा कभी नहीं देखा होगा मै यकीन के साथ कह सकता हूं।

यहां की खास बात फोटोग्राफी के लिए बेस्ट स्पॉट है कम समय में घूमने के लिए परफेक्ट जगह और फैमिली और दोस्तों के साथ विजिट के लिए अच्छा जगह है मदन महल किले के साथ साथ इस दृश्य को देखने के और कुछ टाइम बिताने के लिए समय जरूर निकाले। यहां इंट्री फ्री है। कभी भी आ सकते हैं।


3. Bhedaghat – भेड़ाघाट

इन सबके बाद मै भेड़ाघाट के लिए निकला भेड़ाघाट का रास्ता शहरों के गलियों से होते हुए गांव के सुंदर सुंदर हरियालियों के बीच से जाता है और रास्ते में पड़ता है धुंआधार वॉटर फॉल ( Dhuandhar Falls ) और चौंसठ योगिनी टेंपल ( Chausath Yogini Temple ) Dhuandhar Falls के लिए लिए आपको पार्किंग एरिया से 500 से 600 मीटर पैदल चलना पड़ता है और रास्ते में कई सारी दुकानें भी देखने को मिलेंगे जहां से आप भगवानों के स्टैचू भी खरीद सकते हैं।

धुंआधार फॉल्स के पास नर्मदा नदी बहती हुई दिखाई देगी उसके ऊपर से रूपवे बनाया गया। जिसका किराया ₹100 रुपए है आने और जाने जिसकी टाइमिंग सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ओपन रहता है अगर आप ऊपर से ( रोपवे से ) नीचे नर्मदा नदी को देखते है तो आपको काफी आनंद आयेगा। मैं मानसून में गया था तो उस समय धुंआधार फॉल्स डूब चुका था और नर्मदा नदी काफी उफान पर थी। अगर आप समर में आते हैं तो आपको ये नजारा देखने को मिल सकता है।


4. Pachmatha Temple – पंचमठ मंदिर 

धुंआधार फॉल्स के बाद मै Pachmatha Temple (पंचमठ मंदिर) के दर्शन के लिए गया इसे अपने लिस्ट में जरूर शामिल करें। यह जगह सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है बल्कि अपने प्राचीन इतिहास और अनोखी वास्तुकला के लिए भी जानी जाती है।

पंचमठ मंदिर का इतिहास काफी पुराना माना जाता है और कहा जाता है कि यह मंदिर कलचुरी काल में बनाया गया था। “पंचमठ” नाम का मतलब होता है पांच मठ (धार्मिक स्थान), और माना जाता है कि यहाँ पहले पांच साधु या संत साधना करते थे। यह स्थान प्राचीन समय में ध्यान और साधना का प्रमुख केंद्र थाजहाँ ऋषि मुनि आकर तपस्या किया करते थे।

पांच मंदिरों का समूह यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है प्राचीन पत्थर की नक्काशी जो इसकी ऐतिहासिक सुंदरता को दर्शाती है और शांत वातावरण जो ध्यान और मानसिक शांति के लिए परफेक्ट जगह
है यहां पर आप फोटोग्राफी भी कर सकते है इतिहास और नेचर का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

धार्मिक महत्व

पंचमठ मंदिर हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए एक पवित्र स्थान है। यहाँ भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। खासकर महाशिवरात्रि के समय यहाँ भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। सुबह 7 से रात 10 बजे तक खुला रहता है और यहां से आप नर्मदा नदी का शानदार व्यू भी देख सकते है शाम 5 से 6 बजे के बीच आते हैं तो।

Panchvati Nauka Vihar – पंचवटी नौका विहार



5. Panchvati Nauka Vihar – पंचवटी नौका विहार 

शांत पानी, हरियाली और सुकून भरा माहौल मिले, तो Panchvati Nauka Vihar (पंचवटी नौका विहार) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह जगह खासकर फैमिली, कपल्स और दोस्तों के साथ टाइम बिताने के लिए काफी पॉपुलर है। पंचवटी नौका विहार जबलपुर के बरगी डैम (Bargi Dam) के पास स्थित है, जो शहर से थोड़ी दूरी पर एक खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट है। यहाँ का शांत वातावरण और विशाल जलाशय इसे खास बनाता है। 

 यहां पर आप मोटर बोट और पेडल बोट का आनंद ले सकते हैं जो सफेद संगमरमर के चट्टानों के बीच ले जाया जाता है और शाम के समय सनसेट व्यू का आनंद ले सकते है यहां पर आप सुबह 8 बजे से 11 बजे और शाम 4 से 7 बजे आते हैं तो आपको ज्यादा मजा आएगा। यहां की इंट्री फीस ₹30 रुपए है और बोटिंग के लिए अलग से चार्ज लगता है ₹100 से ₹300 रुपए के बीच में होता है। 

पंचवटी नौका विहार जबलपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 18 किमी पर और पंचमठ टेंपल से 17 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है जिसमें आपके ऑटो खर्च ₹60 रुपए का होगा और समय 25 से 30 मिनट का लगेगा।


 6. Chausath Yogini Temple – 64 योगिनी मंदिर 


64 योगिनी मंदिर काफी शांत प्लेस है और यहां आकर मुझे ऐसा लगा जैसे मैं कोई पुराने समय में पहुंच गया हूं चारों ओर से राउंड शेप में छोटी छोटी मंदिर में अलग अलग मूर्तियां स्थापित की गई है और बीच में बड़ा सा मंदिर भी बना हुआ है जो पुराने आर्किटेक्चर पर बना बना है यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि अपनी गोलाकार संरचना और प्राचीन रहस्यमयी इतिहास के लिए भी जाना जाता है। 

यह मंदिर जबलपुर के भेड़ाघाट क्षेत्र में स्थित है, जो शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। नर्मदा नदी के किनारे ऊँचाई पर बना यह मंदिर शानदार व्यू देता है। चौसठ योगिनी मंदिर का निर्माण लगभग 10वीं सदी में कलचुरी वंश के शासनकाल में हुआ थायह मंदिर देवी दुर्गा के 64 रूपों यानी योगिनियों को समर्पित है। यह भारत के कुछ गिने-चुने योगिनी मंदिरों में से एक है, जो आज भी अपनी प्राचीनता और रहस्य को बनाए हुए है। 

मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको लगभग 150 से 200 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं और चढ़ाई थोड़ी मेहनत वाली है, लेकिन ऊपर पहुंचने के बाद व्यू देखकर सारी थकान खत्म हो जाती है। यहां पर आप सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच में आ सकते हैं लेकिन आपको शाम के समय काफी अच्छा लगेगा। रेलवे स्टेशन से लगभग 20 किलोमीटर की डिस्टेंस पर पड़ता है और यहां पहुंचने में 30 मिनट लगते हैं और करीब ₹100 से ₹150 रुपए खर्च हो सकते हैं।

इसके साथ कुछ और भी खूबसूरत प्लेसेस है जहां आप घूम सकते हैं: 

1. Dumna Nature Reserve 
2. Bargi Dam 
3. Nidan Fall 

लेकिन मैने ये प्लेसेस कवर नहीं की क्योंकि बारिश में काफी भीग गया था और मुझे काफी तेज बुखार और सर्दी भी हो गया था।

जबलपुर में आप केवल 2 दिन में ये सारी प्लेसेस घूम सकते हैं और घूमने में आपका क्या खर्चा आएगा ये भी मै बता देता हूं यहां पर आप होटल लेते है तो ₹700 से ₹1000 के बीच में आपको अच्छे होटल मिल जाएंगे खाने पीने में आपका ₹1000 रुपए तक का खर्च आ सकता है क्योंकि यहां आपको खाना थोड़ा कोस्टली पड़ सकता है इसके बाद आपका ट्रांसपोर्टेशन में, अगर बाइक लेते है तो ₹1000 रुपए में आपका काम हो जाएगा अगर कार से जाते है तो ₹3000 से ₹4000 रूपये का खर्चा आ जाएगा। फैमिली के लिए बेस्ट है और अगर ऑटो करते हैं तो ₹2000 से ₹3000 रुपए का खर्च आ जाएगा।


जबलपुर में 2 दिन का खर्च (Budget Breakdown)

खर्च का प्रकार अनुमानित खर्च (₹)
होटल 700
खाने-पीने 100
ट्रांसपोर्ट (बाइक) 1000
ट्रांसपोर्ट (कार) 4000
ट्रांसपोर्ट (ऑटो) 3000
एक्स्ट्रा खर्च 500
कुल खर्च (बाइक) 2300
कुल खर्च (ऑटो) 4300
कुल खर्च (कार) 5300

तो दोस्तो ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो हमें फॉलो करना न भूले मिलते हैं अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।



Post a Comment

0 Comments