नमस्कार दोस्तों मेरा है महेंद्र और मै आया हूं मध्यप्रदेश के एक खूबसूरत प्लेस को एक्सप्लोर करने जिसका नाम है भोपाल, अगर आप घूमने, लोकल संस्कृति, फेमस टूरिस्ट प्लेसेस और बजट ट्रेवल की जानकारी खोज रहे हैं, तो यह ट्रेवल ब्लॉग आपके लिए खास है क्योंकि यहां आपको भोपाल के बेस्ट घूमने की जगह, खाने-पीने की खास लोकेशन, ट्रैवल टिप्स और ट्रिप गाइड आसान हिंदी में बताऊंगा।
कई सौ साल पहले भोपाल का नाम भोजपाल हुआ करता था। भोपाल शहर की स्थापना 11वीं सदी में परमार राजा भोज ने की थी और तब इसका नाम भोजपाल (Bhojpal) रखा गया था। यह नाम और पहचान मुख्य रूप से राजा भोज के शासनकाल (लगभग 1000–1055 ईस्वी) तक प्रचलित रही। इसके बाद 18वीं शताब्दी (1707) में दोस्त मोहम्मद खान ने भोपाल रियासत की नींव रखी। वर्तमान में राजा भोज की याद में भेल महोत्सव का आयोजन किया जाता है जो नवंबर से जनवरी तक चलता है।
भोपाल कैसे आए?
भोपाल पहुंचना आसान है क्योंकि यहां के लिए आस पास के शहरों से बस और ट्रेन की सुविधा है इसके साथ ही भोपाल में एयरपोर्ट भी है और देश के कई शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट भी मिल जाती है। अगर आप बस या ट्रेन से आना चाहते है तो भोपाल के लिए लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, दिल्ली, आगरा, इंदौर, नागपुर और जयपुर जैसे कई शहरों से सीधी बस/ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है। अगर आप फ्लाइट से आते है तो भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट के लिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और लखनऊ जैसे शहरों से सीधी फ्लाइट सुविधा उपलब्ध है, जिससे देशभर से भोपाल पहुंचना आसान हो जाता है। यहां आने कितना खर्चा आएगा तीनों माध्यम से ये भी बता देता हूं।
आगरा टूरिस्ट प्लेस। आगरा में कहां कहां घूमे, और खर्चा कितना आयेगा। ताजमहल कैसे जाए,आगरा बजट ट्रिप।
भोपाल आने का खर्च और समय
| यात्रा का माध्यम |
मुख्य शहर |
अनुमानित समय |
अनुमानित खर्च |
| बस |
लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, इंदौर |
8 से 15 घंटे |
₹500 – ₹2500 |
| ट्रेन |
दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, नागपुर |
6 से 14 घंटे |
₹300 – ₹3000 |
| फ्लाइट |
दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु |
1 से 3 घंटे |
₹2500 – ₹10000 |
भोपाल में कहां कहां घूमे?
1. Van Vihar National Park – भोपाल का प्रसिद्ध वन्यजीव पार्क
भोपाल में मै सबसे पहले यहां के सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस वन विहार के लिए गया था जो बस स्टैंड से लगभग 6 से 8 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है और यहां पहुंचना में 20 से 25 मिनट लगते है आप ऑटो रिक्शा या टैक्सी से भी आ सकते हैं लेकिन रास्ते में पड़ता है अपर लेख,
अपर लेख भोपाल की सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक झीलों में से एक है। इसे “भोजताल” के नाम से भी जाना जाता है। यह झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और बोटिंग एक्टिविटी के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां अलग अलग बोटिंग के अलग अलग चार्जेस है जैसे पैडल बोटिंग के ₹100 रुपए और मोटर बोटिंग के ₹250 रूपये हैं और क्रूज के लिए ₹1500 से स्टार्टिंग है। शाम का नजारा काफी शानदार होता है। दोस्तों या परिवार के साथ यहां आप आ सकते हैं।
अपर लेक का रास्ता खत्म होता है वन विहार पर, और यहां का इंट्री टिकट ₹20 रुपए है अगर व्हीकल से जाते हैं तो उसके अलग से चार्ज लगता है। वन विहार शुक्रवार को बंद रहता है और यहां पर आप स्कूटी कार, बाइक, ऑटो और साइकिल से भी घूम सकते हैं जिसके अलग अलग चार्जेस है। पूरे वन विहार में मुझे एक ही जानवर देखने को मिला। वैसे तो यहां भालू, शेर, टाइगर, जैगुआर, हिरन जैसे भी जानवर थे लेकिन मेरे नसीब में ये देखना नहीं होगा। मौसम तो अच्छा था लेकिन फिर भी जानवर बाहर नहीं निकले। ये वन विहार 3 किलोमीटर एरिया में फैला हुआ है लेकिन जो जानवर यहां पर है वो बहुत कम है।
2. Sair Sapata – सैर सपाटा
वन विहार के बाद आगे ही पड़ता है Sair Sapata जो वन विहार नेशनल पार्क से दूरी लगभग 5 से 7 किलोमीटर है, जहां सड़क मार्ग से 15 से 20 मिनट में आसानी से पहुंचा जा सकता है किराया आपका ₹30 रुपए से ज्यादा नहीं लगेगा।
फैमिली आउटिंग के लिए बेहद शानदार स्थान माना जाता है। बड़ी झील के पास स्थित यह टूरिस्ट स्पॉट बच्चों, कपल्स और परिवारों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां म्यूजिकल फाउंटेन, झूले, ब्रिज और एडवेंचर एक्टिविटीज है। यहां शाम के समय घूमने का अलग ही मजा आता है और यहां की इंट्री फीस ₹30 रूपये है।
3. Tribal Museum – ट्राइबल म्यूजियम
ये म्यूजियम काफी अलग और यूनिक था क्योंकि ये म्यूजियम मध्य प्रदेश की जनजातीय संस्कृति, कला, परंपरा और जीवनशैली को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत करता है। यहां की कलाकृतियां, मूर्तियां और रंगीन डिजाइन पर्यटकों को काफी आकर्षित करती हैं।
ट्राइबल म्यूजियम अपनी अनोखी वास्तुकला और सांस्कृतिक प्रदर्शनी के लिए जाना जाता है। यहां गोंड, भील और बैगा जैसी जनजातियों की कला और परंपराओं को करीब से देखने का मौका मिलता है। अगर आपको इतिहास, कला साहित्य संस्कृति में रुचि है और भोपाल की संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं तो यहां आपका स्वागत है। ट्राइबल म्यूजियम से सैर सपाटा की दूरी 6 किलोमीटर है यहां सड़क मार्ग से 15 से 25 मिनट में आसानी से सकते हैं। जिसमें आपके ₹40 से ₹50 रुपए खर्च होंगे।
मुझे थोड़ी भूख लगी थी तो मैं शाम के समय मैं बुधवारा मार्किट गया काफी फेमस मार्केट है भोपाल में। मुझे एक भी अच्छे वेजिटेरियन रेस्टोरेंट देखने को नहीं मिला। ये जगह नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए सही जगह है पर वेजिटेरियन लोगों के लिए नहीं है। मार्केट से बाहर निकल कर मै दूसरी जगह गया जहां मुझे अच्छे भोजन मिल सके।
4. VIP Road – भोपाल की सबसे खूबसूरत रोड
मैने यहां के vip रोड के बारे में काफी सुना था थोड़ी रात हो गई थी और खाना खाने के बाद मै यहीं चला आया और रात का नजारा काफी शानदार था लाइटिंग के वजह से, यह vip रोड बड़ी सी लेक के किनारे बना हुआ है साथ ही राजा भोज की भी स्टेच्यू बनी हुई है दूसरे तरफ ब्रिज का नजारा भी देखने को मिलता है शाम के समय लोग जॉगिंग और वाकिंग के लिए यहांआते है। मुझे दिन के मुकाबले रात में घूमने में ज्यादा मजा आ रहा था।
5. Bhimbetka Rock Shelters – भीमबेडका
अगले दिन सुबह सुबह 6 बजे मै निकल गया था भीमबेडका के लिए मुझे रास्ते में कई किलोमीटर का कॉरिडोर देखने को मिला जहां सुबह सुबह लोग साइकिलिंग और जॉगिंग करते दिख रहे थे रस्ते में मुझे भोजपुर के तरफ जाने वाला रास्ता मिला तो पहले मै भोजपुर के लिए जा रहा हूं। भोजपुर तक जाने वाला रास्ता काफी अच्छा था और रास्ते के नजारे भी देखने लायक थे। भोजपुर में एक प्रसिद्ध टेंपल है जो शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है जिसकी इंट्री फीस फ्री है। भोजपुर मंदिर भोपाल शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है, जहां सड़क मार्ग से करीब 1 घंटे में आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां आप ऑटो रिक्शा, बस, खुदकी गाड़ी से भी आ सकते हैं जिसका किराया ₹50 से लेकर ₹400 रूपये तक पड़ सकता है डिपेंट करता है कि आप किस साधन से आ रहे हैं।
इसका निर्माण 1010 से 1055 में राजा भोज देव प्रथम ने करवाया था ये मंदिर बहुत ही सुन्दर लोकेशन पर बना हुआ है और यहां के सुबह सुबह होने वाली आरती से आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। यहां अगर आप नहीं आते हैं तो आपकी ट्रिप अधूरी रह जाएगी।
इसके बाद मैं भीमबेटका गया। भोजपुर से भीमबेटका लगभग 26 किलोमीटर पड़ता है शुरुआत के 8 से 10 किलोमीटर के रास्ते काफी खराब थे। और पहुंचने में मुझे 50 मिनट लगे। यहां पर ₹50 रुपए स्कूटी वगैरह के लिए देना होता है और अगर कार है तो उसके ₹100 रुपए लगेंगे
भीमबेटका की खोज श्री विष्णुधर वाकड़कर ने सन 1957 से 58 के बीच में की थी भीमबेटका की गुफाओं में प्राचीन मानव जीवन, शिकार और नृत्य से जुड़ी कई चित्रकारी देखने को मिलती है। यहां की प्राकृतिक चट्टानें और जंगल का शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है। माना जाता है कि ये गवाएं एक लाख साल पुराने है भीमबेटका घूमने में एक घंटे का समय लग सकता है।
6. Taj-ul-Masajid – ताज उल मस्जिद
भीमबेटका के बाद मै भोपाल वापस आकर ताज उल मस्जिद के लिए गया था ताज उल मस्जिद विश्व के तीसरे सबसे बड़े मस्जिदों में से एक है और इसका निर्माण 1877 नवाब शाहजहां बेगम ने करवाया था ताज उल मस्जिद सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों में से एक है। इसका नाम “मस्जिदों का ताज” रखा गया है। यह मस्जिद अपनी भव्य वास्तुकला, विशाल गुंबदों और खूबसूरत मीनारों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
शाम के समय यहां का दृश्य बेहद खूबसूरत दिखाई देता है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु यहां आते हैं। इसकी दूरी एमपी नगर से लगभग 4 से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग से यहां पहुंचने में लगभग 15 से 25 मिनट का समय लगता है। यहां आने पर बस, टैक्सी, ऑटो या खुदकी गाड़ी से ₹20 से ₹400रुपए का खर्चा आ सकता है यहां की भी फ्री इंट्री है।
7. Manua Bhan Tekri – मनुआ भान टेकरी
Manua Bhan Tekri Bhopal की सबसे प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों में से एक है। यह पहाड़ी स्थल अपनी ऊंचाई, शांत वातावरण और शहर के शानदार व्यू के लिए जाना जाता है। यहां स्थित जैन मंदिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
मनुआभान टेकरी से पूरे भोपाल शहर और बड़ी झील का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। यहां रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है जिसका किराया ₹150 रुपए है। ये जगह पर्यटकों के लिए खास आकर्षण मानी जाती है। सुबह और शाम के समय यहां का वातावरण बेहद शांत और मनमोहक लगता है। ताज उल मस्जिद से मनुआभान टेकरी की दूरी लगभग 8 से 10 किलोमीटर है जहां 20 से 30 मिनट में आसानी से पहुंचा जा सकता है। जिसमें आपके ₹20 से ₹250 रुपए का खर्चा आएगा यहां पहुंचने में, और यहां की इंट्री फीस फ्री है
8. Chowk Bazaar – चौक बाजार
ताज उल मस्जिद से लगभग एक किलोमीटर दूर ही भोपाल की सबसे पुराने और मशहूर बाजारों में से एक चौक बाजार पड़ता है चौक बाजार में कपड़े, ज्वेलरी, ज़री वर्क, हस्तनिर्मित सामान और पारंपरिक भोपाली वस्तुएं आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा यहां मिलने वाला स्ट्रीट फूड भी काफी प्रसिद्ध है। शाम के समय बाजार की रौनक और भी बढ़ जाती है जिसकी वजह बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। भोपाल में कुछ जगहों पर साइकिल रेंट पर मिलती है जो आपको साइकिल स्टैंड पर मिलेगा जिसका स्तेमाल एक एक थ्रू होता है।
Bhopal में होटल और धर्मशाला स्टे
मैने भोपाल में एक होटल लिया था जिसकी लाइटिंग जबरदस्त थी और AC के साथ, कमरा छोटा था लेकिन मेरे लिए परफैक्ट था मैने रूम के लिए ₹1500 रुपए पे किया था इससे महंगा और सस्ता भी मिल जाएगा। जिसकी स्टार्टिंग ₹700 से लेकर ₹2000 रुपए के बीच में रहती है अगर सीजन में आते हैं तो रेट में थोड़ा डिफरेंस हो सकता है
अगर आप इससे भी सस्ता रूम चाहते हैं तो मैं कहूंगा आप धर्मशाला में स्टे कर लें क्योंकि यहां आपको होटल से सस्ते रूम मिल जाते हैं सिंगल और परिवार के लिए भी रूम मिल जाते हैं जिसमें आपके ₹200 से ₹500 रूपये के बीच में रूम खर्चा आएगा।
भोपाल घूमने में कितना खर्चा आएगा
अब मैं आपको भोपाल घूमने का टोटल बजट क्या होगा उसके बारे में डिटेल्स में बता देता हूं। सबसे पहले आपको मै बता देता हूं मैने जितने भी टूरिस्ट्स प्लेसेस बताए हैं उसको कवर करने के लिए आपके पास 3 दिन का समय होना चाहिए।
भोपाल घूमने का 3 दिन का अनुमानित खर्च
| खर्च का प्रकार |
प्रति दिन खर्च |
3 दिन का कुल खर्च |
| होटल |
₹700 – ₹1500 |
₹2100 – ₹4500 |
| धर्मशाला |
₹200 – ₹500 |
₹600 – ₹1500 |
| खाने-पीने का खर्च |
₹600 |
₹1800 |
| स्कूटी रेंट |
₹500 |
₹1500 |
| लोकल ट्रांसपोर्ट |
₹600 |
₹1800 |
| प्राइवेट कार / टैक्सी |
₹3000 |
₹9000 |
3 दिन का कुल अनुमानित बजट
| यात्रा का प्रकार |
कुल खर्च |
| बजट ट्रिप (धर्मशाला + लोकल ट्रांसपोर्ट) |
₹4200 – ₹5100 |
| मिड बजट ट्रिप (होटल + स्कूटी) |
₹5400 – ₹7800 |
| कंफर्ट ट्रिप (होटल + प्राइवेट कार) |
₹12900 – ₹15300 |
तो दोस्तो ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो हमें फॉलो करना न भूले मिलते हैं अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।
0 Comments