नमस्कार दोस्तों मेरा नाम महेंद्र है "अगर आप मुंबई या पुणे के पास एक शांत और वाहन-मुक्त हिल स्टेशन की तलाश में हैं, तो माथेरान आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इस गाइड में जानिए कैसे पहुंचे, कितना खर्च आएगा। और कौन से व्यू पॉइंट सबसे खास हैं।
माथेरान महाराष्ट्र में है और मुंबई से 85 किलोमीटर, पुणे 120 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है और इन दोनों जगहों से 2 से 3 घंटे में ट्रेन,टैक्सी बस फ्लाइट से पहुंच सकते हैं सबसे पास रेलवे स्टेशन नेरल का है। नेरल पहुंचने से पहले आप दिल्ली, वाराणसी, पटना, कोलकाता या चेन्नई किसी भी बड़े शहरों से आते हैं तो सबसे पहले मुंबई के Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus (CSMT) पहुंचना पड़ेगा। और मुंबई से kajrat की लोकल ट्रेन, या बस या टैक्सी लेकर नेरल पहुंचना पड़ेगा। और नेरल पड़ता है मुंबई से 80 किलोमीटर की डिस्टेंस पर सुबह सुबह 7 बजे वाली ट्रेन चलती है और सुबह ही 8 से 9 बजे के बीच में पहुंचा देती है। बस और टैक्सी भी इसी टाइम पर पहुंचा देती है मुश्किल से आपके ₹80 से ₹100 रूपये लगते हैं और नेरल से माथेरान 6 से 7 किलोमीटर की डिस्टेंस पर पड़ता है।
नेरल स्टेशन से बाहर निकलते ही आपको माथेरान ( दस्तूरी पॉइंट)के लिए टैक्सी मिल जाएगी जो ₹80 रुपए चार्ज करते हैं जो आपको 30 मिनट में पहुंचा देगी। माथेरान पहुंचते हैं तो आपको म्युनिसिपल टैक्स देना पड़ता है जो ₹50 रुपए का होता है।
जरूरी टिप्स
1. सुबह जल्दी पहुँचे। (सूर्योदय के लिए)
2. मानसून में फिसलन होती है।
3. पानी और स्नैक्स साथ रखें।
4. कैश रखें (कुछ जगह UPI कमजोर हो सकती है।)
5. मोबाइल नेटवर्क कमजोर हो सकता है।
और यहां घूमने लायक बहुत सारी टूरिस्ट प्लेसेज है जिनके नाम नीचे लिखे है,
1. पैनोरमा व्यू पॉइंट
2. पोनियां हॉर्स पॉइंट
3. खंडाला पॉइंट
4. माधव जी व्यू पॉइंट
5. किंग जॉर्ज व्यू पॉइंट
1.) पैनोरमा व्यू पॉइंट
सबसे पहले मै गया पैनोरमा व्यू पॉइंट अगर आप माथेरान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पैनोरमा व्यू पॉइंट को सबसे टॉप पर रखे क्योंकि यहां पर 360⁰ में व्यू देख सकते है। यहां की साफ हवाएं मन को लुभाने वाली होती हैं खिली धूम मे ऊंचे ऊंचे पहाड़, गौहरी घटिया और दूर दूर तक खुले मैदान साफ दिखाई देते हैं लेकिन बहुत कम टूरिस्ट यहां आपको दिखेंगे क्योंकि उनको शायद इस सुंदर नजारे का पता न होगा। यहां पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर ट्रैक करके आपको यहां आना पड़ेगा। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त का सबसे सुंदर नजारा देखने को मिलता है खासकर सुबह और शाम में चाहे तो फोटो ले सकते हैं।
पैनोरमा पॉइंट क्यों खास है?
1 ) 360⁰ पैनोरमा व्यू पॉइंट
यहां से आप चारों दिशाओं में देख सकते ऊंचे ऊंचे पहाड़, घाटियां और दूर तक खाली मैदान अगर मानसून में आते हैं तो घटियां ऐसा लगता है जैसे हरि चादर ओढ़े हुए हैं और छोटे छोटे झरने भी दिखाई देते हैं। सर्दियों में अगर मौसम साफ हो तो ठंडी ठंडी हवाएं बदन पर पड़ते ही आनंद होने लगता है।
2) सनराइज़ का बेस्ट अनुभव
अगर आपको फोटो ग्राफी का शौक हो या फिर उगते हुए सूरज के साथ अपना पिक कैप्चर करना चाहते हैं तो सुबह के 5 बजने से पहले पहुंच जाए जैसे ही सूर्यदेव दिखाई देते हैं उसी टाइम नीली सी रोशनी आसमान में बिखर जाती है और इसी टाइम सबसे बेस्ट फोटोज क्लिक कर सकते हैं।
3) एडवेंचर + नेचर का मिश्रण
आपको ट्रैकिंग पसंद है तो ये जगह आपके लिए सबसे बेस्ट है अगर नहीं पसंद है तो मेरे कहने पर आप एक बार आए यकीन माने ये छोटा सा ट्रैक आपके जीवन का सबसे बेस्ट ट्रैक होगा।
जाने का सही समय
जून से सितम्बर में आते हैं तो हरियाली और बादल देखने को मिलेगा। अक्टूबर से फरवरी के बीच आते हैं तो ठंडी ठंडी हवाएं साफ मौसम सबसे बेस्ट टाइम, मार्च से मई के बीच में आते हैं तो गर्मी ज्यादा रहेगी तो आपको सुबह सुबह ही यहां आना चाहिए।
कितना खर्चा आएगा?
1. माथेरान इंट्री फीस ₹50 से ₹100 रुपए
2. नेरल से टैक्सी (शेयर/प्राइवेट) ₹80 से ₹800 रुपए
3. माथेरान में सवारी के लिए वाहन नहीं चलते घोड़े चलते हैं तो उसके ₹300 से ₹1000 रुपए ( दूरी के हिसाब से)
4. अगर माथेरान पैदल घूमते हैं तो कोई खर्चा नहीं ( पैदल यात्रा सही)
2.) पोनियां हॉर्स पॉइंट
माथेरान में घूमने के लिए कई सारे पॉइंट्स हैं उनमें से एक है पोनियां हॉर्स पॉइंट और इसे घूमने के लिए हॉर्स के थ्रू कवर कर सकते हैं इसे हनीमून पॉइंट भी कहते हैं और भीड़ भाड़ से थोड़ा दूर है। यहां पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको अमन लॉज रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा।
जहां से आपको टॉय ट्रेन मिलेगी फिर टॉय ट्रेन से मेन माथेरान जाएं, टिकट आपको माथेरान के लिए फर्स्ट क्लास के लिए ₹350 रूपये और सेकंड क्लास के लिए ₹45 रुपए चार्ज करेंगे। टॉय ट्रेन बहुत धीमी चलती है अमन लॉज रेलवे स्टेशन से माथेरान 2 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है को कवर करने में 20 मिनट लग जाते हैं यहां पर हर 45 मिनट में टॉय ट्रेन मिल जाती है। सीजन पर निर्भर करता है।
यहां क्या खास है?
दूर तक फैली हरियाली और बादलों से ढकी पहाड़ियाँ (मानसून में) देखने को मिलेगा। सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नज़ारा भी खूबसूरत होता है इस पॉइंट का नाम हॉर्स पॉइंट इसलिए है क्योंकि यहीं से घूमने के लिए घोड़ों की बुकिंग की जाती है। हॉर्स राइडिंग का अनुभव लेने के लिए आपको यहां आना पड़ेगा जिनके प्राइस मैने ऊपर ही बता दिए हैं।
जाने का सही समय
सुबह आते हैं तो शांत वातावरण का अनुभव ले सकते हैं। शाम के टाइम सूर्यास्त होने के टाइम ढलते हुए सूरज की अच्छी अच्छी तस्वीरें खींच सकते हैं मानसून में बदलो और ठंडी ठंडी हवाओं का आनंद ले सकते हैं। थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि पहाड़ी इलाकों में बारिश के टाइम रस्ते फिसलन से भर जाते हैं इसलिए किनारों पर जाना अवॉइड करे।
3.) खंडाला पॉइंट
माथेरान मार्केट से 2 किलोमीटर की दूरी पर हैं और यहां पर आसानी से पहुंचा जा सकता है यहां से नीचे बसे खंडाला घटियां सुंदर झरनों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है पहाड़ों के ऊंचे ऊंचे चट्टानें हरे भरे जंगल मन को मोहित कर देती है।
क्या खास है यहां?
1. इस पॉइंट से नीचे खंडाला की पहाड़िया दूर तक दिखाई देती है और आसमान के बदलते रंग सुनहरी रोशनी सीधा घाटियों पर पड़ती है फटॉग्रफी के लिए अच्छी जगह है
2. शाम के समय डूबते सूरज का नजारा काफी शानदार होता है।
3. भीड़ भाड़ से दूर शांत वातावरण वाला पॉइंट जो परिवार और कपल्स के बेहतरीन जगह है।
घूमने का सही समय
मानसून में प्रकृति और बादलों का खूबसूरत नजारा देखने आप यहां आ सकते हैं सर्दियों में अक्टूबर से फरवरी के बीच साफ और ठंडी हवाओं का आनंद लेने आ सकते हैं और अगर गर्मियों में आ रहे हैं तो मैं कहूंगा सुबह 5 से 9 बजे तक और शाम के 6 से 9 बजे तक अपनी यात्रा खत्म कर लें
3.) माधव जी व्यू पॉइंट
अब मैं आया हूं माधव जी व्यू पॉइंट जोकि एक पार्क है ज्यादा पॉपुलर पॉइंट नहीं है लेकिन फिर भी देखना चाहते हैं और पार्क में थोड़ा आराम या मस्ती करना चाहते हैं तो दोस्तों के साथ यहां आ सकते हैं। थोड़ा भीड़ भाड़ कम प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर, यहां पर 12 से 20 पॉइंट है जिसमें से 7 से 8 व्यू पॉइंट ही अच्छे और पॉपुलर पॉइंट है।
यहां कैसे पहुंचे?
मेन माथेरान एरिया से 2.5 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है यह पॉइंट माथेरान के पश्चिमी हिस्से में पड़ता है यहां पैदल या घोड़े से आ सकते हैं। रास्ता जंगल और कच्चे रास्ते ( ट्रैक) से होकर गुजरता है नेचर लवर को काफी पसंद आयेगा।
यहां क्या खास है?
1. माधव जी व्यू पॉइंट आम व्यू पॉइंट से कम भीड़ भाड़ वाली जगह है मेडिटेशन और प्रकृति का आनंद लेने के लिए सबसे अच्छी जगह है।
2. यहां से नीचे फैली हरी घटियां सुंदर दिखाई देती हैं।
3. मानसून में ये जगह बदलो और धुंध से ढक जाती है
घूमने का सही समय
किसी भी मौसम में आ सकते है लेकिन अगर खास चीजें देखना चाहते हैं तो उसी टाइम पर आना पड़ेगा जैसे बदलो और धुंध देखना है तो मानसून में आ सकते हैं सूर्योदय या सूर्यास्त देखना है तो सुबह 5 बजे और शाम 6 बजे से पहले पहुंच जाएं।
4.) हॉर्स राइडिंग
अगर घोड़े से माथेरान घूमना चाहते हैं तो नेरल रेलवे स्टेशन से हायर कर सकते हैं मोटर साइकिल लाना मना है ज्यादातर लोग पैदल या घोड़ों से माथेरान घूमते हैं हर व्यू पॉइंट के लिए अलग अलग चार्जेस लिए जाते हैं जोकि ₹600 से ₹1500 रुपए के बीच में होता है लेकिन कब आपको घोड़े की सवारी करनी चाहिए वो भी मै बता देता हूं।
1. अगर आप अगस्त से अक्टूबर में आते हैं तो घोड़े की सवारी सही रहेगी।
2. अगर अक्टूबर से फरवरी के बीच में आते हैं तो कुछ ही पॉइंट के लिए घोड़ों की आवश्यकता पड़ेगी।
3. अगर मार्च में आते हैं तो जरूरत न के बराबर पड़ेगी और इस टाइम सुबह और शाम घूमने लायक है।
5.) किंग जॉर्ज व्यू पॉइंट
अब मैं जा रहा हूं किंग जॉर्ज व्यू पॉइंट के लिए ये भी कुछ खास नहीं है लेकिन एक बार के लिए आ सकते है। इसके पास ही पड़ता है एडवर्ड व्यू पॉइंट दोनों सेम ही है और इन दोनों के बीच में ही पड़ता है इको पॉइंट तीनों की लोकेशन सेम होने की वजह से इनमें डिफरेंट निकालना मुश्किल है। यहां से पहाड़ और गहरी खाईयां और जंगल तीनों का मिश्रण दिखाई देता है। यह लोकेशन मेन माथेरान एरिया से 2 से 3 किलोमीटर की डिस्टेंस पर पड़ता है पैदल या घोड़े से यहां आ सकते हैं
घूमने का सही समय
1. अक्टूबर से फरवरी ठंडी हवाएं और हरियाली घने जंगल देखना चाहते हैं तो
2. जून से सितम्बर हरियाली और बादलों का खूबसूरत नजारा देखने के लिए इस टाइम आ सकते हैं
3. गर्मियों में सुबह और शाम दोनों बेस्ट है लेकिन इन दोनों के बीच का समय सही नहीं है।
अब बात करते आपके बजट के बारे में माथेरान घूमने के लिए आपको चाहिए 2 दिन इतने काफी है माथेरान घूमने के लिए, होटल आपको ₹600 से ₹800 रुपए में मिल जाते हैं।
होटल खर्चा ₹1500/-
खाने पीने का खर्च ₹1000/-
ट्रांसपोर्टेशन खर्च ₹1000/-
ये रहा आपका दो दिन खर्चा जोकि ₹3500 रुपए आएगा। तो दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो हमें फॉलो करना न भूले मिलते हैं अगले
पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।




0 Comments