Dharamshala Tourist Places | धर्मशाला की 8 बेस्ट घूमने की जगह (Complete Travel Guide)

Dharamshala McLeod Ganj View


 नमस्कार दोस्तों मेरा नाम महेन्द्र है, अगर आप धर्मशाला घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह गाइड आपके लिए है। मैं इस पोस्ट में धर्मशाला के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस, घूमने का सही समय, बजट और कुछ ऐसे local tips शेयर कर रहा हूँ जो आपकी trip को आसान बना देंगे। अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि आखिर में मैंने एक hidden place भी बताया है।


धर्मशाला कैसे पहुंचे?

धर्मशाला पहुंचने का सबसे सस्ता और अच्छा ट्रांसपोर्टेशन बस का है यहां के लिए दिल्ली से काफी सारी बसे डायरेक्ट आती है इसमें ac और non AC दोनों शामिल है। दिल्ली से आप 12 से 14 घंटे में आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। अगर आप और सस्ते में पहुंचना चाहते हैं तो आप पठान कोर्ट पहुंच जाएं पठान कोर्ट से आप ₹100 से ₹200 रुपए में धर्मशाला ऑर्डेनरी बस से पहुंच जाएंगे साथ ही यहां कांगड़ा गग्गल एयरपोर्ट भी है तो आप फ्लाइट से भी यहां पहुंच सकते हैं लेकिन फ्लाइट कुछ ही सिटीज से यहां आती है। धर्मशाला का खुदका रेलवे स्टेशन नहीं है सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन पठानकोट रेलवे स्टेशन है। स्टेशन से बस और टैक्सी आसानी से मिल जाएगी।


अगर आप खुदकी गाड़ी से आना चाहते हैं तो वो भी आ सकते हैं लेकिन पहाड़ी ड्राइविंग का अनुभव होना चाहिए 


कौन सा तरीका सबसे बेस्ट है? (दिल्ली से)

यात्रा का तरीका अनुमानित खर्च (One Way) समय किसके लिए बेस्ट
✈️ Flight ₹3,000 – ₹7,000 2 घंटे जल्दी पहुंचना हो
🚆 Train (Sleeper) ₹700 – ₹1,200 12–13 घंटे कम बजट यात्री
🚆 Train (3AC) ₹2,000 – ₹3,500 12–13 घंटे आरामदायक यात्रा
🚌 Volvo Bus ₹1,200 – ₹2,000 10–12 घंटे Most Popular Option
🚌 Non-AC Bus ₹800 – ₹1,200 11–12 घंटे सस्ता विकल्प
🚗 Self Drive (4 लोग) ₹1,500 – ₹2,000 प्रति व्यक्ति 9–10 घंटे Family / Friends Trip



धर्मशाला की 8 बेस्ट घूमने की जगह 

1. धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम HPCA 
2. मैक्लोडगंज 
3. भगसुनाग वॉटरफॉल 
4. भगसुनाग टेंपल 
5. दलाई लामा टेंपल 
6. चर्च ऑफ सेंट जॉन इन द वाइल्डनेस
7. डल लेक 
8. वार मेमोरियल

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम


1. )Himachal Pradesh Cricket Association Stadium (HPCA), धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम 

धर्मशाला की इंट्री फीस ₹20 रुपए है और टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। मुझे लगता है ये इंडिया का पहला स्टेडियम होगा जहां इंट्री वगैरह होगी विजिटर के लिए, क्योंकि मै कई जगह पर गया हु लेकिन मुझे इंट्री वगैरह मिली नहीं है मै बहुत सारे जगह घूम चुका हूं लेकिन अभी तक क्रिकेट स्टेडियम में बैठ कर मैच नहीं देखा हुं लेकिन यहां आने के बाद मेरा दिल कर रहा कि एक बार तो देखना पड़ेगा। TV में देखने पर स्टेडियम बहुत बड़ा दिखाई देता है लेकिन यहां आकर मुझे पता चला कितना बड़ा होता है। 

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य विशेषताएं 

1. इस स्टेडियम को दुनिया का सबसे सुंदर स्टेडियम में से एक माना जाता है। 
2. इसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 1457 मीटर है। 
3. इसके बैक साइड में बर्फीले पहाड़ भी दिखाई देते हैं। 
4. इस स्टेडियम का निर्माण 2002 से 2003 में के बीच हुआ।
5. इस स्टेडियम में 23,000 हजार से भी ज्यादा लोग एक साथ क्रिकेट देख सकते हैं इतना बड़ा है।
6. यहां पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी खेला जाता है।

यहां कैसे पहुंच सकते हैं?

यहां पहुंचा बेहद आसान है शहर से लगभग 3–5 किमी की दूरी पर पड़ता है जवाहर नगर इलाके में, कैब या टैक्सी से आते हैं तो 10 से 15 मिनट का रास्ता होगा जिसने आपके ₹200 रुपए का किराया लगेगा। अगर ऑटो, रिक्शा या बस से आते हैं तो ₹20 से ₹30 रुपए का किराया लगेगा। 

2. ) McLeod Ganj- मैक्लोडगंज (हिमाचल का मिनी तिब्बत)

 धर्मशाला से ही 7 किलोमीटर की डिस्टेंस पर मैक्लोडगंज गंज पड़ता है जहां काई सारे टूरिस्ट स्पॉट है और धर्मशाला बस स्टैंड से ही ₹20 रुपए देकर आप 15 से 20 मिनट में मैक्लोडगंज गंज पहुंच सकते हैं।

FAQs

Q1. मैक्लोडगंज क्यों प्रसिद्ध है?
→ तिब्बती संस्कृति और दलाई लामा के निवास स्थान के कारण।

Q2. क्या यहाँ बर्फबारी होती है?
→ हाँ, सर्दियों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Q3. क्या यह फैमिली ट्रिप के लिए सही है?
→ हाँ, यह शांत और सुरक्षित पर्यटन स्थल है।

मैक्लोडगंज के चौराहे से चारों रास्तों में अलग अलग टूरिस्ट प्लेस देखने को मिलेंगे।

1. Bhagsu Waterfall - भगसुनाग वॉटर फॉल

मैक्लोडगंज के चौराहे से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर ही भाग्शुनाग वॉटर फॉल पड़ता है और इसी रास्ते में पूरा मैक्लॉयट गंज, धर्मशाला और छोटा सा क्रिकेट स्टेडियम दिखाई देता है मैक्लोडगंज आप पैदल भी घूम सकते हैं क्योंकि जो भी आस पास के प्लेसेस है वो एक से दो किलोमीटर के डिस्टेंस पर ही है। भगसुनाग वॉटरफॉल पैदल 20 से 25 मिनट में पहुंच सकते हैं बस हल्की सी चढ़ाई होती है और आप आसानी से हर जगह जा सकते हैं। मैक्लोडगंज  हिमाचल और तिब्बत दोनों का ही कल्चर देखने को मिलता है और यहां शॉपिंग के लिए यूनिक चीजें भी खरीद सकते है।

भगसुनाग वॉटर फॉल देखने आ रहे हैं तो मार्च से जून के महीने में आएं क्योंकि आप वॉटर फॉल अपने समान स्थिति में होता है। जुलाई से अगस्त के बीच में आते हैं तो वॉटर फॉल अपने चरम पर होगा सुंदर तो होगा लेकिन रस्ते फिसलन से भरे होंगे। सर्दियों में ठंडक अधिक रहती है इस टाइम न आए तो ज्यादा अच्छा होगा।

FAQs
Q1. क्या भगसुनाग वॉटर फॉल में नहाना सुरक्षित है?
→ हल्के पानी में जा सकते हैं, लेकिन बरसात में सावधानी रखें।

Q2. क्या यह बच्चों के लिए सुरक्षित है?
→ हाँ, लेकिन बच्चों पर नजर रखें क्योंकि चट्टानें फिसलन भरी हो सकती हैं।

Q3. घूमने में कितना समय लगता है?
→ 1–2 घंटे पर्याप्त हैं।

2. Bhagsu Temple - भगसुनाग टेंपल

भगसुनाग वॉटरफॉल काफी प्रसिद्ध तो है ही उसके साथ भगसुनाग टेंपल भी काफी प्रसिद्ध है जोकि प्राचीन शिव मंदिर है मैक्लोडगंज से लगभग 2 किलोमीटर की डिस्टेंस पर है। पैदल आते हैं तो 20 से 25 मिनट में यहां पर पहुंच जाते हैं यह मंदिन देवदार के पेड़ और पहाड़ों से घिरा है। यहां पर आप सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे के बीच में दर्शन करने आ सकते हैं और यहां की इंट्री फीस फ्री है।

दलाई लामा टेंपल


3. Dalai Lama Temple - दलाई लामा टेंपल 

हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख आध्यात्मिक और टूरिस्ट प्लेस हैं। यहां पर आप आएंगे तो काफी शांति देखने को मिलेगी क्योंकि ये एक बुद्धिस्ट मठ है यहां पर बुद्धिस्ट ध्यान करते हैं यहां पर आप मैक्लोडगंज चौराहे से 5 से 10 मिनट में पहुंच सकते हैं सुबह 5 से रात 8 बजे के बीच में आ सकते हैं 

जरूरी नियम

1. जूते बाहर उतारें।
2. शांति बनाए रखें।
3. भिक्षुओं की अनुमति के बिना फोटो न लें।
4.धार्मिक मर्यादा का सम्मान करें।

FAQs

Q1. क्या दलाई लामा टेंपल में एंट्री फीस है?
→ नहीं, प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है।

Q2. क्या दलाई लामा यहाँ हमेशा रहते हैं?
→ नहीं, वे समय-समय पर विदेश यात्राएँ करते रहते हैं।

Q3. क्या यहाँ ध्यान (Meditation) कर सकते हैं?
→ हाँ, यह ध्यान के लिए बहुत शांत स्थान है।

ST. John in the Wilderness Church



4. ST. John in the Wilderness Church - चर्च ऑफ सेंट जॉन इन द वाइल्डनेस

धर्मशाला के पास मैक्लोडगंज में देवदार के घने जंगलों के बीच बना चर्च ऑफ सेंट जॉन इन द वाइल्डनेस हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने और सुंदर चर्चों में से एक है। लेकिन रास्ते में कब्रिस्तान भी पड़ता है तो ये चर्च हॉरर थोड़ा भी है। मै जनवरी के टाइम गया था काफी धुंध थी थोड़ा डर भी लग रहा था मुझे तो 1920 की याद आ रही थी। चर्च से थोड़ा ही आगे बढ़ते है तो आप उसी कब्रिस्तान में पहुंच जाते हैं जहां मै गया था 

मैक्लॉयडगंज से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है भगसुनाग टेंपल जाने वाले रास्ते में ही पड़ता है। इसका निर्माण 1852 ब्रिटिश काल में हुआ था यहां आप सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच में आ सकते हैं और किसी भी मौसम में आ सकते हैं।इंट्री फीस फ्री है।

FAQs

Q1. क्या चर्च ऑफ सेंट जॉन इन द वाइल्डनेस में एंट्री फीस है?
→ नहीं, प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है।

Q2. क्या यह फैमिली ट्रिप के लिए सही जगह है?
→ हाँ, यह शांत और सुरक्षित स्थान है।

Q3. क्या यहाँ प्रार्थना सभा होती है?
→ हाँ, विशेष अवसरों पर प्रार्थना सभा आयोजित होती है।

Dal Lake


5. Dal Lake डल लेक 

मैक्लॉयडगंज से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर डल लेक पड़ता है। 30 से 35 मिनट पैदल यात्रा करके यहां आ सकते हैं। झील के किनारे किनारे देवदार के पेड़ लगे हुए हैं सर्दियों में आते हैं तो धुंध के वजह से झील और पेड़ साफ दिखाई नहीं देगा। वैसे तो आप किसी भी मौसम में यहां आ सकते हैं लेकिन सुबह 6 से 9 और शाम 5 से 8 के बीच आते हैं तो अच्छे फोटोज क्लिक कर सकते हैं। यहां कभी कभी बोटिंग की सुविधा होती है।

FAQs

Q1. क्या डल लेक में बोटिंग होती है?
→ नहीं, यहाँ नियमित बोटिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है।

Q2. क्या यह फैमिली ट्रिप के लिए सही है?
→ हाँ, यह शांत और सुरक्षित स्थान है।

Q3. डल लेक घूमने में कितना समय लगता है?
→ लगभग 1–2 घंटे पर्याप्त हैं।

War Memorial



6. War Memorial - वॉर मेमोरियल धर्मशाला 

HPCA स्टेडियम से थोड़ा ही आगे लगभग 700 मीटर की दूरी पर वॉर मेमोरियल पड़ता है यहां पर आप पैदल भी आ सकते हैं 10 से 15 मिनट का रास्ता है। यह स्मारक शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में बनाया गए। यहां पर आप मार्च से जून के बीच में आते हैं तो सबसे अच्छा रहेगा और यहां की इंट्री फीस ₹10 रूपये है 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. HPCA Stadium से War Memorial कितनी दूर है?
लगभग 1 किलोमीटर। पैदल 10 मिनट में पहुंच सकते हैं।

Q2. क्या HPCA से War Memorial पैदल जा सकते हैं?
हाँ, दोनों जगह बहुत पास हैं और पैदल रास्ता आसान है।

Q3. War Memorial Dharamshala का टाइमिंग क्या है?
सुबह लगभग 8 बजे से शाम 7 बजे तक (मौसम के अनुसार थोड़ा बदलाव हो सकता है)।

Q4. क्या War Memorial में एंट्री फीस लगती है?
आमतौर पर प्रवेश निःशुल्क या बहुत कम शुल्क होता है।


धर्मशाला और मैक्लोडगंज घूमने में क्या खर्चा आएगा वो मै आपको बता देता हुं। इन प्लेसेस को घूमने में कम से कम आपके पास दो दिन का समय होना चाहिए। पहले दिन आप धर्मशाला कवर कर ले और दूसरे दिन मैक्लोडगंज कवर करें। इसके बाद आपका दो दिन में क्या खर्चा आएगा वो मै आपको बता देता हुं।

2 दिन का धर्मशाला ट्रिप खर्च (बजट प्लान)

खर्च का प्रकार अनुमानित खर्च (₹) विवरण
होटल (2 दिन) ₹1000 – ₹2000 बजट होटल / गेस्ट हाउस (₹500–₹1000 प्रति रात)
खाना-पीना ₹1000 2 दिन का सामान्य रेस्टोरेंट / ढाबा खर्च
ट्रांसपोर्टेशन ₹1000 लोकल ऑटो / कैब / शेयर टैक्सी
कुल अनुमानित खर्च ₹3000 – ₹4000 2 दिन का कुल बजट


तो दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो हमें फॉलो करना न भूले मिलते हैं अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद 

Post a Comment

0 Comments