लोनावला ट्रिप का पूरा बजट प्लान – Low Budget Travel Guide 2026

लोनावला लेक का अद्भुत दृश्य


 नमस्कार दोस्तों मेरा नाम महेन्द्र है और आज मैं आपको बताऊंगा लोनावला घूमने में कितना खर्चा आएगा,क्या टूर प्लान होगा,यहां आप कैसे आ सकते हैं इसके साथ ही यूजफुल टिप भी दूंगा।


लोनावला – महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन | पूरी ट्रैवल गाइड


लोनावला महाराष्ट्र में पड़ता है और ये एक हिल स्टेशन है। अपने हरियालियो, झरनों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है हर साल हजारों टूरिस्ट्स इस सुंदरता और ठंडी ठंडी हवाओं का आनंद लेने आते हैं। लोनावला अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है और मानसून के समय यहां की सुंदरता अपको मोहित कर देती है। यहां आने का बेस्ट टाइम जून से सितम्बर के बीच का है। अक्टूबर से मार्च के बीच में भी आ सकते हैं और ठंडी ठंडी वादियों का आनंद ले सकते हैं। 


लोनावला कैसे पहुंचे?


लोनावला पहुंचना बेहद आसान है यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन लोनावला रेलवे स्टेशन है अगर बस या टैक्सी से आते हैं तो मुंबई से लगभग 85 किलोमीटर की डिस्टेंस पर पड़ता है और पुणे से 65 किलोमीटर पर, यहां पर नजदीकी एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी है।


लोनावला के खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेज 

लोनावला में कई टूरिस्ट प्लेसेज है जहां आप घूम सकते हैं जैसे:


1. लोनावला लेक 

2. लॉयन व्यू पॉइंट 

3. शिवलिंग व्यू पॉइंट 

4. कोरीगार्ड फोर्ट 

5. भूषि डैम 

6. कार्ला केव 

7. नारायणी धाम 

8. लोनावला वैक्स म्यूजियम 

9. राजमाची व्यू पॉइंट 

10. राजमाची उद्यान 

11. खंडाला व्यू पॉइंट 


लोनावला घूमने के लिए मैने एक बाइक हायर कर ली है जो मुझे ₹600 पर डे के हिसाब से मिल गई है लोनावला के सभी टूरिस्ट प्लेसेज नजदीक में ही है इसलिए मैने बाइक हायर कर ली है।


लोनावला लेक 


सबसे पहले मै लोनावला लेक गया। अगर आप जनवरी फरवरी और मार्च के महीने आते हैं तो लेक सूखा मिलेगा लेकिन हरियाली और ठंडी ठंडी हवाओं का आनंद ले सकते हैं अगर जुलाई से अक्टूबर के महीने में आते हैं तो ये लेख पूरी तरह भरा रहता है साथ ही यहां की सुंदरता दोगुनी बढ़ जाती है। ये लेक मेन सिटी से 3 किलोमीटर के डिस्टेंस पर पड़ता है। यहां आने का बेस्ट टाइम सुबह 6 से 9 और शाम 5 से 8 बजे के बीच में आते हैं तो ब्यूटीफुल नेचर्स की पिक्चर अपने फोन में क्लिक कर सकते हैं यहां कोई इंट्री फीस नहीं है।


लोनावला अपने प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और पहाड़ों से घिरे नजरों के लिए प्रसिद्ध है इसे देखने के लिए तो आपको आना ही पड़ेगा।

लॉयन व्यू पॉइंट का अद्भुत नजारा

लॉयन व्यू पॉइंट: खूबसूरत घाटियों का शानदार व्यू 


लॉयन व्यू पॉइंट लोनावला का सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेसो में से एक है क्योंकि ये व्यू पॉइंट ऊंचाई पर होने के कारण पूरी घाटियां और आस पास के पहाड़ों का सुंदर नजारा देखने को मिलता है। इस जगह का नाम लॉयन व्यू पॉइंट इस लिए पड़ा क्योंकि यहां के पहाड़ ध्यान से देखने पर शेर की आकृति के दिखाई देते हैं।


यहां घूमने का सबसे बेस्ट टाइम सुबह और शाम है क्योंकि सुबह सूर्य देव को उगते हुए और शाम को सूर्य को डूबते हुए देख सकते हैं और इसी टाइम फोटोग्राफी भी कर सकते हैं यहां की इंट्री फीस फ्री है और यहां आप आसानी से आ सकते हैं सड़कों का रास्ता खूबसूरत घाटियों से होकर गुजरता है।


शिवलिंग व्यू पॉइंट: प्रकृति और शांति का सुंदर नजारा 


शिवलिंग व्यू पॉइंट लॉयन व्यू से लगभग एक किलोमीटर की डिस्टेंस पर पड़ता है यहां की इंट्री फीस फ्री है ये जगह अपने प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता हैं और इस जगह का नाम प्राकृतिक चट्टानों की बनावट के कारण पड़ा। दूर से देखने पर पहाड़ शिवलिंग के आकृति का दिखाई देता है।


यहां आप सुबह और शाम दोनों टाइम आ सकते हैं अगर आपको ऊंचे पहाड़ गहरी घटियां और प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण पसंद है तो ये जगह आपके लिए है।

कोरीगढ फोर्ट का नजारा


कोरीगढ फोर्ट ट्रेक गाइड 


कोरीगढ फोर्ट एक ऐतिहासिक किला है जो सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में लगभग 3000 फीट की ऊँचाई पर बना हुआ है और यहां से घाटियां और भी सुंदर दिखाई देता है कोरीगढ फोर्ट मराठा साम्राज्य से माना जाता है जो अपने सैन्य सुरक्षा के लिए बनवाया गया था। आज ये जगह इतिहास प्रेमियों और ट्रैकरों के लिए शानदार टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है।


कोरीगढ फोर्ट में हल्की सी चढ़ाई है जो एक से दो घंटे की होती है। रास्ते सुंदर नजारा से भरपूर होता है जिसकी वजह से ट्रैकिंग और भी आसान लगने लगती है। ये किला लॉयन व्यू पॉइंट से लगभग 11 किलोमीटर की डिस्टेंस पर पड़ता है और इन रास्तों में आपको अच्छे व्यू देखने को मिलेंगे।


भूसी डैम लोनावला 


यहां की खासियत इसका बहता हुआ पानी और सीढ़ीनुमा संरचना है जहां टूरिस्ट बैठकर कर ठंडे ठंडे बहते पानी का आनंद लेते है जुलाई से अक्टूबर तक पानी भरा हुआ मिलता है और इसी टाइम यहां आने लायक है अच्छी फोटोज खिंचाव सकते हैं रील बना सकते हैं पिकनिक बनाने अपने परिवार और दोस्तों के साथ आ सकते हैं सब कुछ कर सकते हैं लेकिन बाकी टाइम सूखा रहता है। यहां की इंट्री फीस फ्री है। अगर आप मानसून में प्रकृति और बहते पानी का आनंद लेना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए है।

कार्ला केव का अद्भुत दृश्य

कार्ला केव – प्राचीन बौद्ध गुफाओं का इतिहास


लोनावला कि एक और पॉपुलर प्लेस है कार्ला केव, लोनावला का प्राचीन बौद्ध गुफाएं है जो अपने ऐतिहासिक वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए जाने जाते हैं ये गुफाएं पहाड़ों के बीच बनी हुई है यहां पहुंचने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लगभग 10 से 15 मिनट की चढ़ाई करनी पड़ेगी। यहां पर पहुंचने पर केव और टेंपल दोनों देखने को मिलेगा। इस गुफा को लगभग 2000 साल पुराना माना जाता है। 


यहां की इंट्री फीस ₹25 रुपए है सुबह के समय आते हैं तो कम भीड़ देखने को मिलेगी। बहुत ज्यादा अच्छा तो नहीं कहूंगा लेकिन ठीक ठाक केव है हालांकि यहां से व्यू अच्छा दिखेगा। कार्ला केव में ही बहुत सारी शॉप्स है आप चाहें तो शॉपिंग भी कर सकते है यहीं सीढ़ियों के पास राम कंद मूल मिल रहा था मैने ले लिए मीठा सा होता है एक बार आप टेस्ट कर सकते है जो ₹20 रुपए का जरा सा मिलता है।

नारायणी धाम टैम्पल

नारायणी धाम लोनावला एक धार्मिक स्थल 


यहां की इंट्री फीस फ्री है यहां पर दुर्गा जी की, हनुमान जी की और शिव जी मूर्ति है काफी सुंदर टेंपल है इवनिंग में आयेंगे तो आपको पसंद आयेगा। छोटा सा फाउंटेन भी है अगल बगल में गार्डेंस भी है। नारायणी धाम सफेद संगमरमर के पत्थर से बना है इसका स्ट्रेक्चर काफी शानदार है मंदिर के अंदर शांत वातावरण और मन को सुकून देने वाला है।


लोनावला वैक्स म्यूजियम – मशहूर हस्तियों की मोम की प्रतिमाओं का अनोखा अनुभव


लोनावला में कई सारे वैक्स म्यूजियम है सुनील्स वैक्स म्यूजियम, सेलिब्रिटी वैक्स म्यूजियम,लोनावला वैक्स म्यूजियम और फिश एक्वेरियम इनमें हॉन्टेड हाउस भी होते हैं मै गया था लोनावला मैक्स म्यूजियम में यहां की मिनिमम इंट्री फीस ₹150 रुपए रहता है अंदर एलबर्ट आइंस्टीन, गांधी जी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सचिन तेंदुलकर, मिल्खा सिंह जैसे हस्तियों की प्रतिमाएं बने हुए हैं लोग यहां फोटो खिंचवाने आते हैं यहां पर आप से 10 से रात 10 बजे के बीच में कभी भी आ सकते हैं 


राजमाची व्यू पॉइंट 


राजमाची व्यू पॉइंट लोनावला का सबसे खूबसूरत प्लेसेस में से एक है यहां से घाटियों और पहाड़ों का सुंदर नजारा देखने को मिलता है ये व्यू पॉइंट प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है मानसून में बदलो से ढकी पहाड़ियों और बहते पानी के झरने का शानदार नजारा दिखाई देता है वही राजमाची उद्यान भी है और यहां पर बरसात के सीजन में पहाड़ और बारिश और भी खूबसूरत दिखाई देता है वो इसलिए क्योंकि मुंबई पुणे का हाई के ऊपर ही राजमाची उद्यान पड़ता है और यहां की इंट्री फीस फ्री है और अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आ सकते हैं।  


खंडाला व्यू पॉइंट सह्याद्री की घाटियों का मनमोहक नज़ारा


खंडाला व्यू पॉइंट घाटियों और पहाड़ों का सुंदर नजारे वाला प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस हैं यहां के घाटियों और पहाड़ों से घुमाओदार रास्ते देखने का शानदार नजारा दिखाई देता है मानसून में जब बादल छाए रहते हैं तब ऐसा लगता है हम बादलों के बीच में खड़े हैं बादल हमारे इतने करीब होते हैं सबसे अच्छा समय जुलाई से अक्टूबर और जाड़े में नवंबर से मार्च का महीना सबसे बेस्ट है। जुलाई से अक्टूबर के बीच में आ रहे हैं तो बदलो और बरसात का खूबसूरत नजारा देख पाएंगे और अगर नवंबर से मार्च के बीच में आते हैं तो सुबह या शाम के समय आए इसी समय आप अच्छे फोटोज क्लिक कर सकते हैं।


अब बात करते हैं लोनावला घूमने में क्या बजट आएगा? लोनावला घूमने में 2 दिन लग सकते हैं और यहां देखने के लिए ज्यादातर व्यू पॉइंट ही है इसके साथ ही यहां पर कुछ जगहों पर कैंपिंग और ट्रैकिंग की भी जगह है।


होटल खर्चा ₹1500/-

खाने पीने का खर्च ₹1000/-

ट्रांसपोर्टेशन खर्च ₹2000/-


टोटल आपका 2 दिन का लोनावला घूमने में ₹4000 से ₹5000 के बीच में आएगा इससे ज्यादा नहीं आए।


तो दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो हमें फॉलो करना न भूले मिलते हैं अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद


Post a Comment

0 Comments