Kufri aur Narkanda Trip Cost – 1 या 2 दिन का Complete Budget Plan 2026




नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है महेंद्र और मै आपको हिमाचल प्रदेश में किसी शांत, खूबसूरत और प्राकृतिक नज़ारों से भरपूर हिल स्टेशन के बारे में बताने वाला हुं जिसका नाम है Kufri और Narkanda आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं। बर्फ से ढके पहाड़, देवदार के घने जंगल, एडवेंचर एक्टिविटीज़ और सुकून भरा वातावरण — ये दोनों जगहें हर ट्रैवलर का दिल जीत लेती हैं। शायद आपका दिल भी जीत ले।


कुफरी अपनी स्नो एक्टिविटीज़ और मशहूर व्यू पॉइंट्स के लिए जानी जाती है, वहीं नारकंडा एडवेंचर लवर्स और नेचर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। चाहे आप फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हों, हनीमून डेस्टिनेशन ढूंढ रहे हों या दोस्तों के साथ एडवेंचर करना चाहते हों — यह गाइड आपकी पूरी मदद करेगी।


इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे:


1. कैसे पहुंचे Kufri और Narkanda

2. घूमने की प्रमुख जगहें

3. रहने और खाने का खर्च

4. बेस्ट टाइम टू विजिट

5. ट्रैवल टिप्स


अगर आप अपनी अगली ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इस पूरी गाइड को जरूर पढ़ें।


कैसे पहुंचे Kufri और Narkanda

यात्रा का तरीका रूट समय खर्च (लगभग)
ट्रेन + सड़क लखनऊ → कालका 8–10 घंटे ₹400–1500
टॉय ट्रेन कालका → शिमला 5–6 घंटे ₹250–600
बस लखनऊ → दिल्ली → शिमला 14–18 घंटे ₹800–2500
फ्लाइट + सड़क लखनऊ → चंडीगढ़ 1.5 घंटे + 3 घंटे सड़क ₹3000–6000
सड़क मार्ग (कार) लखनऊ → चंडीगढ़ → शिमला → कुफरी / नारकंडा 14–16 घंटे ईंधन अनुसार


अब मैं आपको इसे डिटेल में बता देता हूं अगर आप UP, Bihar, MP, Rajasthan, Maharashtra से आ रहे हैं तो सबसे पहले आपको शिमला पहुंचना होगा। शिमला कैसे पहुंचे शिमला का बजट टूर प्लान क्या होगा, उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ शहर से अगर आते हैं तो,

ट्रेन से अगर आ रहे हैं तो सबसे पहले आपको कालका या चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचना पड़ेगा जो आपको 8 से 10 घंटे में पहुंचा देगा। जिसमें आपके ₹600 से ₹3000 तक खर्च होंगे, इसमें मैने स्लीपर से लेकर फर्स्ट AC तक किराया बताया। आप अपने पसंद और कंफर्टेबल के अनुसार सीट चुन सकते हैं।



से शिमला की दूरी लगभग 94 किलोमीटर है यहां से टॉय ट्रेन भी मिलती है जो आपको 5 से 6 घंटे में शिमला पहुंचना देती है जिसमें आपके ₹70 रुपए से लेकर ₹700 रुपए खर्च होंगे इसमें थर्ड क्लास सीट से फर्स्ट क्लास के किराया शामिल है। इसमें आपको मजा बहुत आएगा क्योंकि ट्रेन पहाड़ों के बीच से होकर गुजरती है सुंदर नजारे देखने को मिलते है।

अगर फैमिली साथ है तो प्राइवेट टैक्सी बुक कर सकते है जिसमें आपके काफी पैसे बच जाएंगे टैक्सी बुक में ₹2000 से ₹2500 रुपए लग सकते हैं। जो आपको 3 से 4 घंटे में पहुंचा देगा।

अगर आप एक या दो पर्सन है तो बस से आ सकते जिसमें आपके ₹200 रुपए खर्च होंगे जो आपको शिमला तक पहुंचा देगा। सबसे अच्छा और सबसे सस्ता साधन।


से आते हैं तो यहां से शिमला की दूरी लगभग 112 किलोमीटर पड़ेगी।

टैक्सी से आते हैं समय और पैसा उतना ही लगेगा जो मैने ऊपर बताया है 

अगर बस से आते हैं तो मैं आपको बता दूं कि Chandigarh ISBT से शिमला के लिए डायरेक्ट बसे चलती है जिसमें आपके ₹300 से ₹400 का किराया आयेगा।

Shimla से Kufri की दूरी लगभग 16–17 किलोमीटर है। यहाँ तक लोकल बस से आसानी से पहुँचा जा सकता है, जिसका किराया लगभग ₹30 से ₹40 प्रति व्यक्ति होता है।

वहीं, Narkanda शिमला से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। शिमला से नारकंडा तक बस का किराया लगभग ₹140 प्रति व्यक्ति पड़ता है।

ध्यान दें कि यात्रा का किराया और समय सीजन, भीड़ और बस की श्रेणी के अनुसार घट या बढ़ सकता है।

शिमला से कुफरी और नारकण्डा की दूरी

Shimla से Kufri और Narkanda की दूरी और यात्रा जानकारी

स्थान दूरी (Shimla से) समय यात्रा का तरीका खर्च (लगभग)
कुफरी 16 किमी 40–50 मिनट टैक्सी / लोकल बस ₹50–1500 (टैक्सी)
नारकंडा 60 किमी 2–2.5 घंटे टैक्सी / बस ₹150–3000 (टैक्सी)


Kufri और Narkanda ट्रिप के लिए सुबह सुबह निकल जाएं नहीं तो भीड़ भाड़ में फंस जाएंगे तो अपनी यात्रा सही समय में पूरा नहीं कर पाएंगे।

Narkanda में घूमने के प्रमुख जगह 

Narkanda के रास्ते में बहुत अच्छे व्यू देखने को मिलते हैं थोड़े ही आगे बढ़ते हैं तो मिलता है स्लारू और यहां पर आपको हॉकी स्टेडियम देखने को मिलता है। Narkanda कहने के लिए छोटी सी जगह है लेकिन फिर भी रहने के लिए होटल रूम मिल जाते हैं यहां पूरे साल टूरिस्ट आते हैं लेकिन लोग यहां के बारे में कम जानते हैं। दिसंबर के समय Narkanda के बहुत से रास्तों पर आपको स्नो देखने को मिलेगी। 

Narkanda – FAQs 

Q1. नारकंडा क्यों प्रसिद्ध है?

नारकंडा अपनी शांत वादियों, सेब के बागानों, बर्फबारी और Hatu Peak के शानदार व्यू के लिए प्रसिद्ध है।

Q2. नारकंडा घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

दिसंबर से फरवरी: बर्फबारी और स्कीइंग के लिए
मार्च से जून: साफ मौसम और पहाड़ों के शानदार व्यू के लिए

Q3. क्या नारकंडा में बर्फ पड़ती है?

हाँ, सर्दियों में खासकर दिसंबर और जनवरी में यहां अच्छी बर्फबारी होती है।

Q4. क्या नारकंडा में ट्रेकिंग कर सकते हैं?
हाँ, Hatu Peak तक ट्रेक काफी लोकप्रिय है। यहां से हिमालय की बर्फीली चोटियों का पैनोरमिक व्यू मिलता है।

Hatu Temple व्यू पॉइंट


Hatu Temple 

इसकी ट्रैक होती है लगभग 6 किलोमीटर की ट्रैक होती है जिसमें 3 किलोमीटर कार जाती है बाकी 3 किलोमीटर ट्रैक करके ही जाना पड़ेगा। (विंटर के समय)जिसके ₹100 रुपए चार्ज लगते हैं आने के अलग से ₹100 रुपए प्रति व्यक्ति के , जहां से ट्रैक स्टार्ट कर रहे हैं वहीं से स्नो में चलने के लिए शूज़ ले लें सकते हैं जैकेट ले सकते हैं। Hatu Peak के लिए ट्रिप स्टार्ट करते ही जगह जगह आपको स्नो देखने को मिलेगी। लगभग डेढ़ से 2 घंटे में Hatu Temple पहुंच जाते हैं 

मैने अपनी जर्नी शुरू की थी दोपहर 3 बचके 20 मिनट पर और पहुंचा था शाम 4 बचके 40 मिनट पर यहां पर आकर हनुमान जी के दर्शन किए बाहर से क्योंकि मंदिर बंद था लेकिन यहां के खूबसूरत नजारे कैसे भूल सकता हु और कुछ लोगों का मानना है कि पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान कुछ समय यहां पर बिताए थे मंदिर के पास में ही बड़ा सा पत्थर है जिसे भीम का चूल्हा भी कहते हैं।

Hatu Peak 

लगभग 5 मिनट के वॉकिंग डिस्टेंस पर पड़ता है Hatu Peak और यहां पूरा किन्नौर का व्यू दिखाई देता है। कुछ समय मैने यहां पर टाइम स्पेंड किए, नजरों के आनंद लिए सच कहता हूं अगर आप यहां आते हैं तो निराश तो बिल्कुल भी नहीं होंगे बल्कि इन खूबसूरत नजरों में खो जाने को दिल करेगा। वैसे Narkanda में और भी जगह है जहां आप घूम सकते हैं कैसे Narkanda Ski Resort, सेब के बाग (Apple Orchards), Tanni Jubbar Lake इत्यादि।

Kufri में घूमने के प्रमुख जगह 

शिमला से कुफरी के रास्ते काफी बर्फ देखने को मिलेगी और इसी रास्ते में ही पड़ता है ग्रीन वैली, इसे व्हाइट वैली भी कहते हैं तब जब पेड़ पौधे बर्फ से ढक जाते हैं केवल देवदार के पेड़ खड़े दिखाई देते। यहां पर अक्सर लोग व्यू इंजॉय करने के लिए रुकते हैं। मै दिसंबर में आया था तो मुझे ग्रीन वैली देखने को मिली अगर आप दिसंबर के लास्ट और फरवरी के पहले आते हैं तो आपको व्हाइट वैली देखने को मिलेगी। कुफरी में भी Narkanda की तरह होम स्टे है आप चाहें तो यहां पर भी होटल ले सकते हैं।

Kufri – FAQs

Q1. कुफरी घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

दिसंबर से फरवरी: बर्फबारी और स्नो एक्टिविटी के लिए
मार्च से जून: सुहावने मौसम और हरियाली के लिए

Q2. क्या कुफरी में बर्फ पड़ती है?

हाँ, सर्दियों में खासकर दिसंबर और जनवरी में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Q3. कुफरी में क्या-क्या एक्टिविटी कर सकते हैं?

घुड़सवारी (Mahasu Peak तक)
स्कीइंग (सर्दियों में)
ट्रेकिंग
फोटोग्राफी और नेचर वॉक

Q4. कुफरी घूमने में कितना खर्च आता है?

एक दिन का औसत खर्च लगभग ₹1500 से ₹3000 प्रति व्यक्ति हो सकता है, जो ट्रांसपोर्ट, खाना और एक्टिविटी पर निर्भर करता है।

Q5. कुफरी क्यों प्रसिद्ध है?

कुफरी अपने बर्फीले नज़ारों, एडवेंचर एक्टिविटी और हिमालय के शानदार व्यू के लिए प्रसिद्ध है।

कुफरी और नारकण्डा में शॉपिंग प्लेस


Fagu Valley - फागू वैली 

Green Valley के बाद आप Fagu Valley के लिए जा सकते हैं जिसकी दूरी शिमला से 22 किलोमीटर और kufri से 6 किलोमीटर की दूरी पर है यह एक प्रकार का ट्रैक होता है। यहां पर मैने लोगो से पूछा तो बता रहे थे हॉर्स राइडिंग करके जाना पड़ेगा जिसके ₹500 रुपए लगते हैं इसके साथ शूज़ और जैकेट लेने पड़ेंगे तो उसके ₹200 रुपए अलग से पड़ेंगे। ऐसे करके 8 से 10 जरूरी चीजें है जो रेंट पर देते हैं, वहां काम आ सकती है अगर आप नहीं लेना चाहते तो उसके पैसे नहीं लगेंगे आप अपने हिसाब से देख सकते हैं।

अगर आप ट्रैक पर आते हैं तो सुबह 7 से 8 बजे के बीच में यहां पहुंच जाए इससे आपके 2 फायदे होंगे पहला भीड़ भाड़ से बचे रहेंगे। दूसरा 9 बजे के बाद धूप के कारण बर्फ पिघलने लगती है और रास्ते काफी खराब ( कीचड़)हो जाते हैं। जैसे ही थोड़ा आगे बढ़ते तो एक ग्राम पंचायत आता है वहां ₹10 रुपए की फीस देनी होती है। 

यहां पर बता रहे थे 3 किलोमीटर की राइड होती है और आधे घंटे लगते हैं लेकिन उतना नहीं होता है वो केवल अपना व्यापार कर रहे हैं आप यहां पैदल भी आ सकते हैं अगर रास्तों में ज्यादा कीचड़ न हो तो यहां आप 15 से 20 मिनट में पहुंच जाएंगे। ऊपर ही मैने बताया था ₹10 रुपए ग्राम पंचायत में देने होते हैं थोड़ा और आगे बढ़ते हैं तो फिर से Fagu ग्रामपंचाय के लिए भी ₹10 रुपए देने पड़ेंगे। Kufri में जनवरी से फरवरी के बीच में अच्छी बर्फ होती हैलेकिन मै गया था दिसंबर में थोड़े बर्फ थे लेकिन खास बर्फ के लिए जनवरी फरवरी में आना सही है। यहां पर आप याक पर बैठकर फोटोज क्लिक करवा सकते हैं जिसका ₹50 रुपए चार्ज करते हैं 

कुफरी घूमने में आपका क्या खर्चा आएगा वो मै आपको बता देता हूं 2 दिन काफी kufri और Narkanda घूमने के लिए और होटल शिमला में ले तो ज्यादा सही रहेगा क्योंकि आप kufri और Narkanda दोनों जगह आसानी से आ जा सकते है। शेयरिंग कार इस ट्रिप के लिए बेस्ट है अगर ट्रिप में 3 से 4 लोग हैं तो


Kufri और Narkanda 2 दिन का खर्चा (Budget Guide)

खर्च का प्रकार (2 दिन) अनुमानित खर्च (₹)
होटल (शिमला) ₹1000 – ₹1500
कार ट्रिप ₹1200 – ₹1500
एडवेंचर ट्रिप (अलग से) ₹1500
खाने-पीने का खर्च ₹1000

👉 कुल अनुमानित बजट: लगभग ₹4700 से ₹5500 प्रति व्यक्ति (2 दिन के लिए)

तो दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आया तो हमें फॉलो करना न भूले मिलते है अगले पोस्ट में अभी के लिए धन्यवाद।


Post a Comment

0 Comments